रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में हमारी स्वच्छता दीदियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है, जिन्होंने निष्ठा, परिश्रम और सेवा-भावना के साथ समाज को नई दिशा दी है। मुख्यमंत्री साय ने आज जशपुर जिले के ग्राम बगिया में आयोजित सम्मान समारोह में स्वच्छता दीदियों को साड़ी, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जशपुर एक प्राकृतिक रूप से समृद्ध और सुंदर जिला है, लेकिन पहले जब वे गांवों का दौरा करते थे, तो…
Author: Knock India
नई दिल्ली: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने भारत और ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को देश की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने ‘नो टैरिफ, नो टैक्स’ समझौते की सराहना करते हुए कहा कि यह 99 प्रतिशत वस्तुओं पर लागू होगा, जिससे भारत के व्यापार और कारोबार को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। कंगना ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण हमेशा याद रखा जाएगा। कंगना ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री जी को बधाई देती हूं। उनकी वजह से यह व्यापारिक उपलब्धि हासिल हुई। विपक्ष ने पीएम की ब्रिटेन यात्रा पर…
नई दिल्ली: तमिलनाडु के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने शुक्रवार को राज्यसभा में सांसद के रूप में शपथ लेकर औपचारिक रूप से राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश किया। तमिल में शपथ लेते हुए, हासन ने अपनी सांस्कृतिक जड़ों और नागरिक प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा, “एक भारतीय होने के नाते, मैं अपना कर्तव्य निभाऊंगा।” कमल हासन का उच्च सदन (राज्यसभा) में प्रवेश उनके राजनीतिक सफर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उनकी यात्रा आदर्शवादी उत्साह से शुरू होकर रणनीतिक व्यावहारिकता तक पहुंची है। कमल हासन ने फरवरी 2018 में मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएस) की स्थापना की, जिसे उन्होंने…
बीजापुर। नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात जवान केवल सुरक्षा की ड्यूटी नहीं निभा रहे, बल्कि मानवता की मिसाल भी पेश कर रहे हैं. बीजापुर और तेलंगाना के बॉर्डर पर बसे कर्रेगुट्टा के पटेल पारा से एक ऐसी ही खबर सामने आई है, जिसने सबका दिल जीत लिया. जानकारी के मुताबिक, पटेल पारा के एक ग्रामीण की अचानक तबीयत गंभीर हो गई. हालात बिगड़ते देख परिजन और ग्रामीण घबराए हुए थे. तत्काल ग्रामीणों ने इसकी सूचना पास के सुरक्षा बल के जवानों को दी. जवानों ने बिना देर किए ग्रामीण को चार पहिया वाहन में बैठाया और ट्रैक्टर के माध्यम से…
जशपुर। जिले के युुवाओं को अब एनसीसी में एयर स्क्वाड्रन के जरिए अपना कैरियर बनाने के लिए मदद मिल पाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जिले के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में एनसीसी की एयर स्क्वाड्रन शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। यह छत्तीसगढ़ की 3 सीजी एनसीसी एयर स्क्वाड्रन होगी। साय के प्रयासों से यह जिले के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो स्थानीय युवाओं के भविष्य को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने विद्यालय में एयर एनसीसी के लिए चयनित 25 मेधावी विद्यार्थियों को एनसीसी कैडेट्स का बैच लगाकर पंजीयन की शुरुआत की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना…
जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जो न केवल किसी जरूरतमंद को जीवनदान देता है, बल्कि मानवता के प्रति हमारी सेवा भावना का श्रेष्ठतम उदाहरण भी है। मुख्यमंत्री श्री साय आज जशपुर जिले के ग्राम बगिया में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “रक्त-मित्र” डायरेक्ट्री एक ऐतिहासिक और सराहनीय पहल है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति समय पर रक्तदाताओं से सीधा संपर्क स्थापित कर सकता है। यह पहल जीवनरक्षक सहायता को सहज, सुलभ और समयबद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री साय ने…
रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल व्यापम रायपुर द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 27 जुलाई 2025 को रविवार को किया जाएगा | जिले में परीक्षा के लिए कुल 90 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। अभ्यार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश :- परीक्षार्थी, परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे ताकि उनका फ्रिस्किंग (Frisking) एवं सत्यापन किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। चूंकि यह परीक्षा प्रातः 11.00 बजे से प्रारंभ हो रहा है अतः मुख्य द्वार प्रातः 10.30 बजे बंद कर दिया…
बलौदाबाजार। वनमण्डल द्वारा युवाओं को प्रकृति से जोड़ने और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक अभिनव पहल की गई है। इसके तहत ‘युवान’ (युवा+वन) कार्यक्रम की शुरुआत की गई है जिसमें युवाओं को ‘युवान वालंटियर’ के रूप में तैयार कर वन,वन्यप्राणियों और जैव विविधता के संरक्षण कार्य से जोड़ा जाएगा। वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने बताया कि ‘युवान’ वालंटियर कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को वन, वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण में आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान किया जाएगा। यह कार्यक्रम युवाओं को वनों और वन्यजीवों के महत्व से अवगत कराने के साथ ही उन्हें वन्यजीव व…
रायपुर। रायपुर में एक युवती के ड्रग्स लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो गंज थाना क्षेत्र स्थित एक नामी होटल का बताया जा रहा है। ढाई मिनट के इस वीडियो में एक युवती कमरे के भीतर ड्रग्स लेते हुए नजर आ रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती 500 रुपए के नोट का उपयोग करते हुए पाउडर (संभावित MDMA/कोकीन) की लाइन बनाती है और फिर उसे चाटती है। इस दौरान युवती किसी से फोन पर भी बात कर रही है। यह पूरी घटना कमरे के बाहर से मोबाइल से बनाए वीडियो में रिकॉर्ड की गई…
रायपुर। नवा रायपुर में बनाए गए पहला ट्राइबल म्यूजियम की तारीफ दुनियाभर में किए जा रहे है। आदिवासी इलाकों में जनजातीय समुदाय की परंपरा, उनके रहन-सहन, पहनावे, जेवर और उनकी मान्यताओं को दिखाती कई गैलेरीज हैं। यहां किसी आदमी के साइज के स्कल्पचर (प्रतिमाएं) रखी गई है। इन्हें देखकर लगेगा कि सब कुछ लाइव आपके सामने हो रहा है। दरअसल, सभी मूर्तियां एक्शन में है। देखकर लगता है कि आप किसी आदिवासी गांव में आ गए हैं। म्यूजियम में एक लाल बंगला भी बनाया गया है। बताया गया है कि, ये भुंजिया जनजाति की रसोई है। इसे रंधनी कुरिया या लाल बंगला कहते हैं।…