Author: Knock India

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता सुश्री नमी राय पारेख ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को रायपुर निवासी नमी राय पारेख ने बताया कि 05 से 13 जुलाई तक जापान के हिमेजी में एशियन पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इस चैंपियनशिप में उन्होंने 57 किलोग्राम डेडलिफ्ट वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नमी राय पारेख को एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपने अपनी मेहनत और…

Read More

Balod. बालोद। बालोद जिले की महिलाओं के चेहरों पर खुशी की चमक देखी जा सकती है, क्यों कि उनके बैंक खाते में ’’महतारी वंदन योजना’’ की 18वीं किस्त की राशि जमा हो चुकी है। यह सब मुमकिन हुआ है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के संचालन से बालोद जिले की लगभग ढाई लाख महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का एक नया आधार मिला है। मुख्यमंत्री साय की मंशा के अनुरूप हाल ही में, महतारी वंदन योजना की 18वीं किस्त की राशि…

Read More

Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के तीर्थ स्थलों का चरणबद्ध तरीके से विकास कर रही है। इसी कड़ी में कवर्धा स्थित भोरमदेव मंदिर परिसर के समग्र विकास के लिए 146 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही राज्य के 5 प्रमुख शक्तिपीठों के उन्नयन हेतु शक्ति कॉरिडोर योजना प्रारंभ की गई है। मुख्यमंत्री श्री साय आज भिलाई में आयोजित शिव महापुराण कथा के समापन समारोह में कौशल्या देवी साय के साथ सपरिवार सम्मिलित हुए। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में उन्होंने कथा वाचक पं. प्रदीप…

Read More

Rajnandgaon. राजनांदगांव। राजनांदगांव जिला पंचायत सभा कक्ष में आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विभिन्न विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की। बैठक में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का मूल्यांकन करना और यह सुनिश्चित करना था कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पहुंचे। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, कृषि, जल संसाधन और…

Read More

Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हिंसक वन्यप्राणियों द्वारा जनहानि, पशुहानि एवं फसल क्षति के प्रकरणों में त्वरित, नियमानुसार एवं संवेदनशीलता से क्षतिपूर्ति सहायता प्रदान की जाए। वनांचल में निवासरत लोगों को कई बार वन्यप्राणियों के हमलों से अपनों को खोने की पीड़ा सहनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में प्रभावितों के दुख-दर्द का मानवीय दृष्टिकोण से शीघ्र निराकरण किया जाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री साय आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हाथी-मानव द्वंद्व और अन्य हिंसक वन्यप्राणियों द्वारा…

Read More

सरगुजा। पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव के घर को चोरों ने निशाना बनाया है. चोरों ने आंगन में लगी पीतल से बनी हाथी की मूर्ति पर हाथ साफ कर के फरार हो गए हैं. कोतवाली पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के कोठीघर कैंपस में मंगलवार रात को चोरो ने धावा बोल दिया. चोरों ने आंगन में लगी 15 किलो वजनी पीतल से बनी हाथी की मूर्ति को चोरी कर लिया और फरार हो गए. घटना के बाद थाने में इसकी शिकायत की गई है. पुलिस…

Read More

रायपुर। राजधानी की सड़कों पर अक्सर त्योहारी सीजन में जाम की स्थिति बनती थी, जिससे निपटने के लिए निगम ने मुहीम शुरू कर दी है. इस बार गणेशोत्सव के लिए मूर्तियों की बिक्री सड़क किनारे नहीं होगी. जोन 5 और जोन 7 क्षेत्र में सड़क किनारे मूर्तियों की बिक्री करते पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. निगम ने लाखेनगर मैदान में मूर्तिकारों को मूर्तियां बेचने की अनुमति दी है. महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर एमआईसी मेंबर दीपक जायसवाल ने जोन कमिश्नर खीरसागर नायक और राकेश शर्मा के अलावा अधिकारियों के साथ मूर्तिकारों की बैठक बुलाई. इनमें मूर्तिकार संघ के अध्यक्ष…

Read More

जगदलपुर। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चित्रकोट जलप्रपात के अद्भुत सौंदर्य का आनंद लिया। उन्होंने X पोस्ट में कहा, आज बस्तर प्रवास के दौरान प्रकृति की अनुपम धरोहर चित्रकोट जलप्रपात के अद्भुत सौंदर्य का आनंद लिया। यह दृश्य न केवल आंखों को आनंदित करता है, बल्कि बस्तर की सांस्कृतिक समृद्धि और पर्यटन की अपार संभावनाओं को भी दर्शाता है। इस दौरान साथ में महापौर संजय पाण्डे, CGMSC के चेयरमैन दीपक म्हस्के , विभाग के अध्यक्ष अमित कटारिया सहित पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता साथी एवं स्टाफ के साथियों के साथ यादगार पल को कैमरे में कैद किया। https://twitter.com/ShyamBihariBjp/status/1952976693129560442

Read More

कोरबा। जिला जेल कोरबा से 25 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल फांदकर फरार हुए पॉक्सो एक्ट में निरुद्ध चार बंदियों में से दो को रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद से पुलिस की दो टीमें लगातार तीन दिनों तक सर्च ऑपरेशन में जुटी रहीं। इस मामले में तीन जेल प्रहरी और एक सहायक जेल अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। घटना शनिवार दोपहर करीब तीन बजे की है। बैरक नंबर 10 और 11 में बंद चार आरोपी चंद्रशेखर राठिया, सरना सिंकू, राजा कंवर और दशरथ सिदार को जेल परिसर स्थित गौशाला में बीमार गाय को दवा लगाने के…

Read More

बिलासपुर। जिले में शराब के नशे में अधेड़ पड़ोसी ने युवक को गाली दी, जिससे नाराज होकर युवक ने कुल्हाड़ी से उसका गला काट दिया। हमले में खून से लथपथ अधेड़ जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र की है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। उसने पुलिस को बताया कि वह अधेड़ से मिलने गया था, तब शराब के नशे में उसने गाली देनी शुरू कर दी, जिससे उसे गुस्सा आ गया। सहन नहीं हुआ तो मार दिया। ग्राम पहाड़बछाली का रहने वाला छेदीलाल यादव (65)…

Read More