Rajnandgaon. राजनांदगांव। राजनांदगांव जिला पंचायत सभा कक्ष में आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विभिन्न विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की। बैठक में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का मूल्यांकन करना और यह सुनिश्चित करना था कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पहुंचे। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, कृषि, जल संसाधन और शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
आज राजनांदगांव जिला पंचायत सभा कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि योजनाओं का लाभ… pic.twitter.com/Jn9DbOA4TS— Vijay sharma (@vijaysharmacg) August 5, 2025
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि “विकास योजनाओं का सही क्रियान्वयन तभी संभव है जब निचले स्तर तक समन्वय और सक्रियता बनी रहे। जनता से सीधा संवाद करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए।” उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि “सरकार की प्राथमिकता है कि हर योजनाएं पारदर्शी, सरल और प्रभावी रूप से लोगों तक पहुंचे। शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं को लागू करने के लिए अधिकारियों को अधिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ काम करना होगा।”
Author Profile
Latest entries
BILASPURJune 12, 2026बिलासपुर में दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन अटैच
छत्तीसगढ़June 12, 2026CG Weather Alert: क्या आज बरसेगा मानसून? तेज बारिश और आंधी को लेकर बड़ा संकेत, येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़June 12, 2026छत्तीसगढ़ में मोहर्रम से पहले वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला! डीजे और आतिशबाजी पर लगी रोक
छत्तीसगढ़June 12, 2026Indigo फ्लाइट खराब मौसम में नागपुर डायवर्ट, पूर्व CM भूपेश बघेल और DCM अरुण साव समेत कई नेता थे सवार




