Author: Knock India

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार उच्च शिक्षा हासिल कर रहे तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के सपनों को पर देने 34 नए नालंदा परिसर बना रही है। ये नालंदा परिसर केवल रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, रायगढ़ जैसे बड़े शहरों में ही नहीं बन रहे, बल्कि दूरस्थ वनांचलों के सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सूरजपुर, बैकुंठपुर, चिरमिरी, कुनकुरी, जशपुर, बलरामपुर, पेंड्रा जैसे शहरों में भी बन रहे हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पिछले दो वर्षों में 33 नए नालंदा परिसरों के लिए राशि स्वीकृत की है। वहीं रायगढ़ में सीएसआर से 700 सीटर सेंट्रल लाइब्रेरी का काम प्रगति पर है। इसके लिए रायगढ़…

Read More

मुंबई: मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने ड्रग्स के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 4.034 किलोग्राम मेफेड्रोन (एमडी) बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10.07 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने यह कार्रवाई चार अलग-अलग समन्वित छापों में मालाड, जोगेश्वरी, दादर और नवी मुंबई क्षेत्रों में की। पुलिस के मुताबिक, इस ऑपरेशन में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि ये आरोपी मुंबई के विभिन्न इलाकों में मेफेड्रोन की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि घाटकोपर, वर्ली और बांद्रा यूनिट्स…

Read More

मुंगेली। बीजेपी नेत्रियों ने लोरमी में डिप्टी सीएम अरुण साव को राखी बांधी। डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया, रक्षाबंधन भाई-बहनों के अटूट प्रेम और रिश्तों की डोर से बंधा विश्वास का प्रतीक है। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विधायक कार्यालय लोरमी में भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर अपना स्नेह एवं आत्मीयता प्रकट किया। प्रभु श्री राम जी की कृपा आप सभी बहनों पर सदा बनी रहे, और यह पवित्र बंधन जीवनभर संजोए रहें। आज देशभर में रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और परस्पर सौहार्द की मंगलकामना करते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता, समर्पण और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है।

Read More

Raipur. रायपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए “प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना” के अंतर्गत रसोई गैस सिलेंडर पर मिलने वाली ₹300 की सब्सिडी को आगामी वित्त वर्ष 2025-26 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। इस फैसले को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह निर्णय देश की करोड़ों बहनों के लिए रक्षाबंधन पर सबसे बड़ा तोहफा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं के स्वास्थ्य, सुविधा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। https://twitter.com/vishnudsai/status/1953846473507864943 सरकार की…

Read More

Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम स्वर्गीय पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे की जयंती के अवसर पर उनकी अंतिम काव्य कृति “मैं छत्तीसगढ़ बोलता हूँ” के विमोचन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यह आयोजन राजधानी स्थित मैक कॉलेज ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की। मुख्यमंत्री श्री साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा के संवर्धन में अमूल्य योगदान दिया। वे एक ऐसे हास्य कवि थे, जिन्होंने देश-विदेश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया और राज्य को गौरवान्वित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि…

Read More

Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ईमानदारी और निष्ठा से निभाई गई जिम्मेदारी हमेशा सकारात्मक परिणाम देती है। जनसेवा में ईमानदारी और समर्पण के साथ लगे रहने पर जनता का स्नेह और आशीर्वाद अवश्य ही प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री श्री साय आज मंत्रालय महानदी भवन के पंचम तल स्थित नवनिर्मित सभागार में आयोजित ‘मुख्यमंत्री सुशासन संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह आयोजन IIM रायपुर में अध्ययनरत मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के विद्यार्थियों के साथ हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री ने आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें सुशासन की बारीकियों से अवगत कराया और उनके प्रश्नों के प्रेरणादायक उत्तर दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि…

Read More

Raipur. रायपुर। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, रायपुर की संचालिका ब्रह्मकुमारी सविता बहन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की और उन्हें रक्षा-सूत्र बाँधकर उनके स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद जीवन की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने ब्रह्मकुमारी बहनों का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी भावनात्मक एकता और सामाजिक मूल्यों की गहराई को दर्शाने वाला अनुपम उत्सव है।उन्होंने कहा कि रक्षा-सूत्र में निहित शुभकामनाएँ उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पित होने की प्रेरणा देती हैं।

Read More

रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और परस्पर सौहार्द की मंगलकामना करते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता, समर्पण और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रक्षाबधन का त्यौहार भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को दर्शाता है, जिसमें बहनें अपने भाई की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और सुरक्षा के लिए रक्षा-सूत्र बांधती हैं, वहीं भाई भी बहनों की रक्षा और सम्मान का संकल्प लेते हैं। रक्षाबंधन पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों को सशक्त करने वाला पर्व है।

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में CM विष्णुदेव साय ने रुद्राभिषेक किया। उन्होंने सोशल मीडिया में बताया, ॥ॐ शिवाय परमात्मने प्राणात्मने सदाशिवाय नमः॥ सावन की पावन बेला में आज मुख्यमंत्री निवास में धर्मपत्नी संग रुद्राभिषेक कर भोलेनाथ से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की प्रार्थना की। दिव्य मंत्रोच्चार से वातावरण शिवमय हो उठा और मन भक्ति एवं श्रद्धा से भर गया। भोलेनाथ का आशीर्वाद राज्य पर सदा बना रहे। हर हर महादेव! https://twitter.com/vishnudsai/status/1953768419800617134

Read More