रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारी पदोन्नत होकर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हो गए हैं। इसके लिए दिल्ली में 6 अगस्त को डीपीसी हुई थी। इसमें सात अधिकारियों को आईपीएस अवार्ड के लिए हरी झंडी मिली थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। आईपीएस बनने वालों में पंकज चंद्रा, भावना पाण्डेय, विमल कुमार बैस, हरीश राठौर, वेदव्रत सिरमौर, राजश्री मिश्रा और श्वेता सिनहा।
Author: Knock India
कवर्धा। जिले एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कुछ युवक मिलकर एक युवक की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। 6-7 युवक मिलकर एक युवक की दिनदहाड़े पिटाई कर रहे हैं। युवकों ने पीड़ित को तालाब के पास झाड़ियों में गिराकर जान से मारने की कोशिश भी की है। वहीं इस मामले में अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मिली जानकरी के अनुसार, यह पूरा मामला पंडरिया थाना क्षेत्र का है। यहां बाइक से मामूली ठोकर लगने के बाद 6-7 युवकों ने मिलकर बाइक सवार युवक की पिटाई शुरू कर दी। सभी…
रायपुर। राजधानी में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में आज शाम तेलीबांधा चौक में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मिली जानकारी के अनुसार, तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर तेलीबांधा चौक से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सामने चल रहे ट्रेलर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार में वह ट्रेलर के पिछले हिस्से (ट्राली) के बीच जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मौजूद लोग दहशत में…
दंतेवाड़ा। बीजापुर के भैरमगढ़ स्थित CRPF 165वीं बटालियन के मुख्यालय में इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी घुस गया। दंतेवाड़ा-जगदलपुर रोड पर बंजारीनघाट पर सड़क में पानी भर गया। छिंदगढ़ के कोकराल नदी में पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। सुकमा में लगातार बारिश से शबरी नदी उफान पर है। मौसम विभाग की माने तो अगले 3 दिन कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। आज बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव इन चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा सुकमा, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद इन 5 जिलों में भारी बारिश का यलो…
Raipur/Jamshedpur. रायपुर/जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में आयोजित सीनियर नेशनल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 गोल्ड, 8 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर कुल 16 मेडल अपने नाम किए। इस उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों ने अपनी कठिन मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर यह सफलता हासिल की। वहीं सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले खिलाड़ी…
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं उत्कृष्ट और उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि इन समूहों ने न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास ही भविष्य में बड़े बदलाव का आधार बनते हैं और यही समूह गांव की सामाजिक-आर्थिक तस्वीर बदलने की ताकत रखते हैं। राज्यपाल ने कहा कि आज महिलाएं स्वरोजगार और उद्यमिता के माध्यम से अपने परिवार और समाज की दिशा बदल रही हैं। कृषि, पशुपालन, हस्तशिल्प, खाद्य प्रसंस्करण और छोटे व्यापार जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ग्रामीण…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में हुई अतिवृष्टि से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व सचिव एवं आपदा राहत आयुक्त रीना बाबासाहेब कंगाले और बस्तर संभाग आयुक्त डोमन सिंह से दूरभाष पर चर्चा कर राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति जानी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजस्व सचिव श्रीमती कंगाले ने मुख्यमंत्री को बताया कि दंतेवाड़ा, बीजापुर और बस्तर जिले में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा, दरभा और तोकापाल विकासखंडों में प्रशासन लगातार राहत कार्य संचालित कर रहा है। लोहंडीगुड़ा विकासखंड के…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में हुई अतिवृष्टि से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व सचिव एवं आपदा राहत आयुक्त श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले और बस्तर संभाग आयुक्त श्री डोमन सिंह से दूरभाष पर चर्चा कर राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति जानी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजस्व सचिव श्रीमती कंगाले ने मुख्यमंत्री को बताया कि दंतेवाड़ा, बीजापुर और बस्तर जिले में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा, दरभा और तोकापाल विकासखंडों में प्रशासन लगातार राहत कार्य संचालित कर रहा है। लोहंडीगुड़ा…
रायपुर-छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर खेल सुविधाओं में इजाफा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। खिलाड़ियों को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सतत प्रयासरत है। इसी कड़ी में धमतरी और कुरूद में इंडोर बैडमिंटन हॉल, मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत खेल बुनियादी ढांचे का विस्तार और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में राज्य सरकार कई महत्त्वपूर्ण पहल कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे के विकास,…
जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देश में आम जनता को शासन की योजनाओं और सेवाओं को घर के समीप पहुंचाने की दिशा में “सुशासन एक्सप्रेस” नाम से एक अभिनव और अनुकरणीय पहल शुरू की गई है, जो जनसमस्याओं के त्वरित निदान मॉडल के रूप में स्थापित हुई है। इसका शुभारंभ 29 मई को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत ग्राम भैंसा में आयोजित समाधान शिविर में किया था। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में प्रारंभ की गई इस पहल के माध्यम से हजारों ग्रामीणों को शासन की दो दर्जन से अधिक सेवाओं का लाभ सहजता…