वाराणसी: वाराणसी के थाना सारनाथ क्षेत्र में एक सनसनीखेज एनकाउंटर में पुलिस ने कॉलोनाइजर मर्डर केस में शामिल असलहा सप्लायर मुकीम को पकड़ा। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। यह घटना बुधवार सुबह करीब 4 बजे हुई, जब पुलिस को सूचना मिली थी कि मर्डर केस के शूटर और असलहा सप्लायर के बीच पैसे के लेन-देन के लिए मुलाकात होने वाली थी। पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले सारनाथ क्षेत्र में एक कॉलोनाइजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस…
Author: Knock India
बीजापुर। जिले के 26 आरएमएसए पोर्टा केबिन में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जिस पर कार्रवाई करते हुए 24 अधीक्षकों को पद से हटाया गया है। लगभग डेढ़ करोड़ के बिना बिल सामान खरीदी के कारण पहले ही में एक एपीओ पुरुषोत्तम चंद्रकार को निलंबित कर दिया है। एक और कर्मचारी पर प्रशासन कार्रवाई किये जाने की जानकारी मिली है। सूत्रों ने बताया कि उक्त दोनों के कहने पर पोर्टा केबिन के अधीक्षकों ने बिना बिल के भुगतान कर दिया। जबकि अधीक्षकों की दलील है कि पूर्व में भी इस तरह से चलते संबंधित फर्म को भुगतना कराया गया।…
सरगुजा। सरगुजा से एक शर्मनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नेत्रहीन नाबालिग को हवस का शिकार बनाया गया है। नाबालिग जब गर्भवती हुई तब जाकर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। यहां एक नेत्रहीन नाबालिग लड़की के साथ उसके मामा के दो बेटों से सामूहिक दुष्कर्म किया है। आरोपी पिछले 5-6 महीनों से नाबालिग के…
रायगढ़। रायगढ़ में आए दिन हाथियों का दल जंगल से निकलकर रोड पर देखा जाता है। जहां एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दल का एक बड़ा हाथी बाइक सवार युवकों को दौड़ाते देखा गया। जिसका वीडियो अब वायरल होने लगा है। रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा रेंज के 26 हाथियों का दल नवापारा-टेंडा के जंगल में विचरण कर रहा है। जहां मंगलवार की शाम को जंगल के रास्ते से दो युवक बाइक से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने नवापारा से भेंगारी मार्ग की तरफ बढ़ रहे हाथियों के दल को देखा और उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। हाथी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारी पदोन्नत होकर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हो गए हैं। इसके लिए दिल्ली में 6 अगस्त को डीपीसी हुई थी। इसमें सात अधिकारियों को आईपीएस अवार्ड के लिए हरी झंडी मिली थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। आईपीएस बनने वालों में पंकज चंद्रा, भावना पाण्डेय, विमल कुमार बैस, हरीश राठौर, वेदव्रत सिरमौर, राजश्री मिश्रा और श्वेता सिनहा।
कवर्धा। जिले एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कुछ युवक मिलकर एक युवक की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। 6-7 युवक मिलकर एक युवक की दिनदहाड़े पिटाई कर रहे हैं। युवकों ने पीड़ित को तालाब के पास झाड़ियों में गिराकर जान से मारने की कोशिश भी की है। वहीं इस मामले में अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मिली जानकरी के अनुसार, यह पूरा मामला पंडरिया थाना क्षेत्र का है। यहां बाइक से मामूली ठोकर लगने के बाद 6-7 युवकों ने मिलकर बाइक सवार युवक की पिटाई शुरू कर दी। सभी…
रायपुर। राजधानी में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में आज शाम तेलीबांधा चौक में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मिली जानकारी के अनुसार, तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर तेलीबांधा चौक से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सामने चल रहे ट्रेलर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार में वह ट्रेलर के पिछले हिस्से (ट्राली) के बीच जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मौजूद लोग दहशत में…
दंतेवाड़ा। बीजापुर के भैरमगढ़ स्थित CRPF 165वीं बटालियन के मुख्यालय में इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी घुस गया। दंतेवाड़ा-जगदलपुर रोड पर बंजारीनघाट पर सड़क में पानी भर गया। छिंदगढ़ के कोकराल नदी में पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। सुकमा में लगातार बारिश से शबरी नदी उफान पर है। मौसम विभाग की माने तो अगले 3 दिन कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। आज बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव इन चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा सुकमा, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद इन 5 जिलों में भारी बारिश का यलो…
Raipur/Jamshedpur. रायपुर/जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में आयोजित सीनियर नेशनल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 गोल्ड, 8 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर कुल 16 मेडल अपने नाम किए। इस उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों ने अपनी कठिन मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर यह सफलता हासिल की। वहीं सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले खिलाड़ी…
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं उत्कृष्ट और उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि इन समूहों ने न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास ही भविष्य में बड़े बदलाव का आधार बनते हैं और यही समूह गांव की सामाजिक-आर्थिक तस्वीर बदलने की ताकत रखते हैं। राज्यपाल ने कहा कि आज महिलाएं स्वरोजगार और उद्यमिता के माध्यम से अपने परिवार और समाज की दिशा बदल रही हैं। कृषि, पशुपालन, हस्तशिल्प, खाद्य प्रसंस्करण और छोटे व्यापार जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ग्रामीण…