Author: Knock India

बालोद। जिले में बिना लाइसेंस पटाखे बेचने वाले एक दुकानदार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से बड़ी मात्रा में पटाखे बेच रहा है। इसके बाद पुलिस ने गांव मालीघोरी (कलकसा) में छापा मारा। पुलिस ने बताया कि गांव कलकसा निवासी गोपीराम ठाकुर (32 वर्ष) अपने घर के सामने आम जगह पर पटाखों की दुकान लगाए था। वह बिना किसी लाइसेंस और सुरक्षा इंतजाम के खुले में पटाखे बेच रहा था। पुलिस ने मौके से स्टैंडर चकरी, स्काई शॉट, टाइगर बम, फूलझड़ी, ड्रैगन बम, माचिस पटाखा, हेलीकॉप्टर पटाखा, शिम्बा…

Read More

बेमेतरा. दिवाली की रात जुआरियों का शौक शबाब पर था. बाकायदा टेंट लगाकर अलग-अलग फड़ों में जुआ खेला जा रहा था. पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए 22 अलग-अलग फड़ों में जुआ खेलते 236 जुआरियों को पकड़ा, जिनसे करीबन दो लाख रुपए नगद जब्त किए. पुलिस कार्रवाई का नेतृत्व कर रहीं एसडीओपी कौशल्या साहू ने बताया कि सोमवार शाम को सूचना मिली कि मुंगेली-नवागढ़ रोड पर विनोद साहू के ईंट भट्टा के पास जुआ खेला जा रहा है. इस पर की गई कार्रवाई में 22 अलग-अलग फड़ों में जुआ खेलते हुए 236 लोगों को पकड़ा गया…

Read More

रायपुर। रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। गृह विभाग ने इस संबंध में सभी जरूरी प्रक्रियाएं लगभग पूरी कर ली हैं। दिवाली के बाद होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लग सकती है। जिसके बाद 1 नवंबर से रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू हो सकती है। गृह विभाग ने कुछ समय पहले पुलिस मुख्यालय (PHQ) से प्रतिवेदन मांगा था। इसके बाद एडीजी प्रदीप गुप्ता की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई थी। जिसमें आईजी अजय यादव, आईजी अमरेश मिश्रा, डीआईजी ओपी पाल, एसपी अभिषेक मीणा…

Read More

रायपुर। CM विष्णुदेव साय शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। https://www.youtube.com/watch?v=0Bluxd7EHNA मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली और गोवर्धन पूजा की दी हार्दिक शुभकामनाएं CM विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली और गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व प्रकाश, सत्य और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दीपों का यह उत्सव हमारे जीवन में नई ऊर्जा, नई चेतना और आशा का संचार करता है। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की…

Read More

कवर्धा। गृहमंत्री विजय शर्मा ने स्वच्छता दीदियों को दिवाली गिफ्ट बांटे। उन्होंने X पोस्ट में बताया, आज दिवाली के शुभ अवसर पर कवर्धा में था, तो सोचा — रोशनी का ये त्योहार उन हाथों के साथ मनाया जाए जो हर दिन हमारे कवर्धा को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखते हैं। अपने निवास पर नगर पालिका की सभी स्वच्छता दीदियों को आमंत्रित किया, सभी साथियों के साथ उन्हें दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और स्नेहपूर्वक उपहार भेंट किए।इन दीदियों के परिश्रम से ही हमारा कवर्धा सचमुच, “स्वच्छ कवर्धा, सुंदर कवर्धा” बन पाया है। आज जब उनके चेहरे पर दीपों जैसी मुस्कान…

Read More

Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली और गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व प्रकाश, सत्य और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दीपों का यह उत्सव हमारे जीवन में नई ऊर्जा, नई चेतना और आशा का संचार करता है। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे दीपावली को स्वदेशी भावना के साथ, पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए मनाएं और एक-दूसरे के सुख-दुख में…

Read More

Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले में अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद, प्रांतीय शाखा छत्तीसगढ़ द्वारा ग्राम कण्डोरा में आयोजित महासम्मेलन (सोहरई करमा महोत्सव 2025) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कुनकुरी में 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित रौतिया समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया तथा ग्राम पंचायत कण्डोरा में 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले रौतिया भवन निर्माण का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने समाज की मांग पर ग्राम कण्डोरा में करमा अखरा निर्माण के लिए 50 लाख रुपए तथा रायपुर में रौतिया भवन…

Read More

जशपुर। सीएम साय आज रौतिया समाज के लिए कुनकुरी में निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण और ग्राम पंचायत कण्डोरा में बनने वाले रौतिया भवन का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा, ये सामुदायिक भवन केवल निर्माण नहीं, बल्कि हमारे सामाजिक सौहार्द्र और एकता का भी प्रतीक है। सुशासन सरकार का संकल्प है- विकास हर समाज तक पहुंचे और हर समुदाय सशक्त बने। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय , सांसद राधेश्याम राठिया सहित समाज के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Read More

रायपुर/दिल्ली। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कॉनक्लेव 2025 में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास अम्बिकापुर के डॉ. ललित शुक्ला को उत्कृष्ट राज्य मास्टर ट्रेनर (आदि कर्मयोगी अभियान) के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के करकमलों से विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत चलाए जा रहे “आदि कर्मयोगी अभियान” में उनके उत्कृष्ट कार्यों, प्रशिक्षण एवं जनजातीय नेतृत्व को सशक्त बनाने के उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा…

Read More

धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नवा रायपुर स्थित नवीन शासकीय आवास के गृहप्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय के धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब को उनके जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्हें शॉल व पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

Read More