बालोद। जिले में बिना लाइसेंस पटाखे बेचने वाले एक दुकानदार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से बड़ी मात्रा में पटाखे बेच रहा है। इसके बाद पुलिस ने गांव मालीघोरी (कलकसा) में छापा मारा।
पुलिस ने बताया कि गांव कलकसा निवासी गोपीराम ठाकुर (32 वर्ष) अपने घर के सामने आम जगह पर पटाखों की दुकान लगाए था। वह बिना किसी लाइसेंस और सुरक्षा इंतजाम के खुले में पटाखे बेच रहा था। पुलिस ने मौके से स्टैंडर चकरी, स्काई शॉट, टाइगर बम, फूलझड़ी, ड्रैगन बम, माचिस पटाखा, हेलीकॉप्टर पटाखा, शिम्बा बम, लड्ड सहित 23 तरह के पटाखों के पैकेट जब्त किए, जिनकी कीमत 10,375 रुपये है।
पुलिस ने बताया कि गोपीराम के पास पटाखा बेचने का कोई लाइसेंस नहीं था। इसलिए उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख), (1)(ख) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 21, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की
छत्तीसगढ़June 21, 202612वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अम्बिकापुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया सामूहिक योगाभ्यास
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़June 19, 2026धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय




