गरियाबंद। किसानों ने धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग करते हुए सुबह से नेशनल हाइवे 130 सी पर चक्काजाम कर दिया है. बीते कई सालों से केंद्र खोलने की मांग पर कोई सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने यह कदम उठाया है. मौके पर मैंनपुर एसडीएम व थाना प्रभारी मौजूद हैं. नेशनल हाइवे 130 सी पर धवलपुर के पहले सिकासेर जीरो चैन के पास ग्रामीण चक्काजाम कर रहे हैं. पारागांवडीह में धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत घाटौद, बेगरपाला एवं जंगल धवलपुर पंचायत के अधीन आने वाले 15 से ज्यादा गांव के किसान प्रदर्शन कर रहे…
Author: Knock India
बलौदाबाजार। ग्राम चरौटी में दो दिन पूर्व पैरावट में मिली युवती की अधजली लाश के पीछे का रहस्य सुलझ गया है. पुलिस ने मामले में गांव के ही युवक शालिक राम पैकरा को गिरफ्तार किया है. युवक को सनकी (साइकोपैथ) बताया जा रहा है, जो अक्सर महिलाओं के वेशभूषा धारण करने के साथ उन्हीं की तरह श्रृंगार करता था. युवक के 16 सोशल मीडिया एकाउंट भी मिले हैं, जिसमें उसने महिला की वेशभूषा में पोस्ट भी किया है. पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ग्राम चरौटी में युवती तेजस्विनी पटेल का शव मिला था.…
बिलासपुर। जिले के तोरवा में पत्थर से सिर कुचलकर की गई हत्या का राज पुलिस ने दो साल बाद खोल दिया है। दो साल पुराने इस ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में मुख्य आरोपी को अपनी मां के साथ मृतक के अवैध संबंधों का पता चल गया था। मां को मृतक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिल मृतक की हत्या कर दी और लाश रेलवे ट्रैक में फेंक दी। दो साल बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है।…
Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur. मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। छत्तीसगढ़ में लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा का विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इस पावन अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रविवार को चिरमिरी के डोमनहिल घाट पहुंचकर संध्या अर्घ्य के पूजन में हिस्सा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। मंत्री जायसवाल ने कहा कि “छठ मइया सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखें, यही मेरी मंगलकामना है।” डोमनहिल स्थित घाट पर शाम के समय हजारों श्रद्धालु जुटे थे। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर डलिया और सुपली में फल, प्रसाद, नारियल और…
जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने कुनकुरी छठ घाट में छठ व्रतियों के साथ उषा अर्घ्य अर्पित किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। https://twitter.com/vishnudsai/status/1982997468565647706 लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा देशभर में पूरे उत्साह, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली से लेकर नोएडा, चंडीगढ़ और मुंबई तक घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी. गोरखपुर के गुरु गोरखनाथ घाट, पटना के कंकड़बाग और दीघा घाट, और नोएडा के कालिंदी कुंज तट पर हजारों श्रद्धालु परिवारों…
बलौदाबाजार। बलौदाबाजार में पति पर हमला करवाने वाली पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीँ, महिला का प्रेमी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। महिला ने कबूल किया है कि उसी ने पति के हत्या की सजिश प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। फिलहाल पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। दरअसल, उमा शंकर कुंभकार उम्र 36 वर्ष निवासी भवानी नगर सिमगा की की शादी निशा कुंभकार से 9 माह पूर्व शंकर कुंभकार के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुई है। शादी के पहले से ही निशा का प्रेम…
कांकेर : छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है. हाल ही में 210 नक्सलियों के सामूहिक आत्मसमर्पण के बाद अब फिर से बड़ी संख्या में नक्सलियों ने हथियार डाल दिए हैं. आज अंतागढ़ में 21 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. आज अंतागढ़ में कुल 21 माओवादी कैडरों ने, जिनके पास 18 हथियार थे, समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आत्मसमर्पण किया है. ये सभी केशकल डिवीजन (नॉर्थ सब ज़ोनल ब्यूरो) के कुएमारी/ किसकोडो एरिया कमेटी से संबंधित हैं, जिनमें डिवीजन कमेटी सेक्रेटरी मुकेश भी शामिल हैं. 13 महिला और 08 पुरुष नक्सली शामिल इन 21 कैडरों में 04 डीवीसीएम (डिवीजन वाइस कमेटी मेंबर), 09 एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) और 08 पार्टी सदस्य शामिल हैं, जिन्होंने…
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य अपनी स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरा होने पर रजत जयंती वर्ष माना रहा है। राज्य द्वारा नवीन तकनीकों एवं नवाचार को अपनाते हुए अपनी समृद्धत्ता की ओर अग्रसर है। राज्योत्सव के अवसर पर इस बार कृषि विभाग के प्रदर्शनी में छत्तीसगढ में कृषि विकास के 25 बछर की झलक देखने को मिलेगी। रसायन मुक्त खेती की ओर किसानों हो रहे हैं प्रेरित बता दे कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा के रूप में पहचान मिला है, जिसमें कृषि तथा कृषि आधारित उद्योगों का प्रमुख योगदान रहा है। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा कृषकों के चहुमुखी विकास के लिए निरंतर कृषक हितैशी योजनाएं…
रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज राजभवन में सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर को चार ई-रिक्शे प्रदान किए। उन्होंने राजभवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अपने स्वेच्छानुदान मद से चार ई-रिक्शे की चाबी वाहन चालकों को सौंपी और हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। इन वाहनों का उपयोग विभिन्न सरस्वती शिक्षा संस्थानों में किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. पुर्णेन्द्रु सक्सेना सहित संस्थान के पदाधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री साय पंडवानी महासम्मेलन के समापन समारोह में हुए शामिल रायपुर : पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को पूरी दुनिया में पहचान मिली है। हमारे पंडवानी कलाकारों ने न्यूयॉर्क, पेरिस और लंदन तक महाभारत की कथाओं पर आधारित प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। उन्होंने अपनी कला के माध्यम से न केवल छत्तीसगढ़ की परंपरा को जीवित रखा है, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा को वैश्विक मंचों तक पहुँचाया है। पंडवानी आज हमारी लोक चेतना, नारी सशक्तिकरण और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बन चुकी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले के ग्राम…