गरियाबंद। किसानों ने धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग करते हुए सुबह से नेशनल हाइवे 130 सी पर चक्काजाम कर दिया है. बीते कई सालों से केंद्र खोलने की मांग पर कोई सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने यह कदम उठाया है. मौके पर मैंनपुर एसडीएम व थाना प्रभारी मौजूद हैं.
नेशनल हाइवे 130 सी पर धवलपुर के पहले सिकासेर जीरो चैन के पास ग्रामीण चक्काजाम कर रहे हैं. पारागांवडीह में धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत घाटौद, बेगरपाला एवं जंगल धवलपुर पंचायत के अधीन आने वाले 15 से ज्यादा गांव के किसान प्रदर्शन कर रहे हैं. जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में महिलाएं भी शामिल हैं.
Author Profile
Latest entries
RaipurMarch 16, 2026गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह
RaipurMarch 16, 2026CM विष्णुदेव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
CRIMEMarch 16, 2026राजनांदगांव में 2 किशोरियों के साथ रेप, पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया
CRIMEMarch 16, 2026अफीम तस्करी नेटवर्क को तोड़ रही दुर्ग पुलिस, राजस्थान से 2 और आरोपी को उठा लाई




