Author: Knock India

रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर में राज्योत्सव मैदान के सामने स्थित धरना स्थल का रखरखाव (संधारण) कार्य किया जाएगा, इस लिए धरना स्थल पर आगामी आदेश तक धरना-प्रदर्शन पर रोक लगाई है। ‌ एन‌आरडीए के सीईओ के पत्र के अनुसार यह काम लगभग दो महीने तक चलेगा। इस दौरान संधारण कार्य पूर्ण होने तक धरना स्थल को नगर विकास प्राधिकरण को सौंपा गया है। रखरखाव कार्य पूरा होने तक तूता धरना स्थल पर किसी भी प्रकार के धरना, प्रदर्शन या सभा का आयोजन नहीं किया जा सकेगा। यह प्रतिबंध अगले आदेश तक लागू रहेगा। इस संबंध में कलेक्टर डॉ गौरव…

Read More

रायपुर। रायपुर पुलिस के क्राइम ब्रांच पर गंभीर आरोप लगा है। कारोबारी ने आरोप लगाया है कि चेकिंग के दौरान क्राइम ब्रांच में पदस्थ पांच पुलिसकर्मियों ने उनकी गाड़ी से दो लाख चुरा लिये। कारोबारी ने इसकी शिकायत दुर्ग एसएसपी से की। दुर्ग पुलिस ने पीड़ित कारोबारी की शिकायत प्रतिवेदन को रायपुर एसएसपी को भेज दिया हैं। बताया जा रहा है कि एसएसपी रायपुर ने क्राइम ब्रांच में पदस्थ आरक्षक प्रशांत शुक्ला को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले में जांच की जा रही है। दरअसल, रायपुर क्राइम ब्रांच को एक संदिग्ध कार की सूचना मिली थी। इस सूचना…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया में लोगों से दीपावली पर्व के अवसर पर मुलाकात कर उन्हें दीप पर्व की शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री को दीप पर्व की बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके गृह ग्राम बगिया पहुंचे थे। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से उनकी समस्याएं भी सुनी और उनके आवेदन भी लिये। उन्होंने इस मौके पर मौजूद जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके विभागों से संबंधित आवेदनों का तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों, महिलाओं, किसानों, छात्रों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से…

Read More

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में रहने वाले एक गुजराती दंपति कुसुम बेन और अनिलचंद्र शाह के घर हुआ था। अमित शाह के दादा गायकवाड़ के बड़ौदा राज्य की एक छोटी सी रियासत मानसा में एक धनी व्यापारी (नगर सेठ) हुआ करते थे। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे एक व्यापारी वर्ग के लड़के ने सियासत की दुनिया में नाम कमाया। वह देश के गृह मंत्री होने से पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष,…

Read More

बीजापुर। सामान्य वन विभाग ने बीजापुर के टिम्बर माफियाओं पर एक बड़ी कार्रवाई की है. अवैध सागौन की लकड़ी का बड़ा भंडार जब्त किया गया है. यह कार्रवाई जिला मुख्यालय के न्यू पुलिस लाइन के सामने और भट्टीपारा में स्थित डेरी फार्म पर दो टिप्पर और लगभग पांच से छः घनमीटर सागौन की कीमती लकड़ी बरामद हुई है. वन विभाग को लंबे समय से इस क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं. इन्हीं शिकायतों के आधार पर टीम ने सोमवार को यह कार्रवाई की, जिसके बाद यह बड़ा डंप सामने आया. वन अमला फिलहाल मौके पर जांच…

Read More

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे ऊंचे रणक्षेत्रों में से एक लद्दाख हो या फिर बर्फीली चोटियों से घिरा सियाचिन ग्लेशियर, इन सबसे जटिल सीमावर्ती क्षेत्रों में भी भारतीय सेना के जवानों ने धूमधाम से दीपावली मनाई। बर्फ से ढकी इन चोटियों पर भारतीय वायुसेना ने दीपावली का पर्व जोश और उत्साह के साथ वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में मनाया। भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह स्वयं लद्दाख में मौजूद रहे। उन्होंने यहां जवानों के साथ दीपावली मनाई। मंगलवार को वायुसेना ने बताया कि दीपावली के अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह लद्दाख सेक्टर…

Read More

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों की बहादुरी को नमन किया और कर्तव्य पालन में उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “पुलिस स्मृति दिवस पर, हम अपने पुलिसकर्मियों के साहस को सलाम करते हैं और कर्तव्य पालन में उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करते हैं। उनका दृढ़ समर्पण हमारे देश और लोगों को सुरक्षित रखता है। संकट और ज़रूरत के समय में उनकी बहादुरी और प्रतिबद्धता सराहनीय है।” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं। “पुलिस स्मृति…

Read More

जांजगीर-चांपा। नवागढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी युवक अविनाश कश्यप को गिरफ्तार किया है। साथ ही सहयोग करने वाले उसके माता-पिता निर्मला कश्यप और रामकुमार कश्यप को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 64(2)(एम), 65(1), 87, 3(5), 137(2), पॉक्सो एक्ट की धाराएं 4 और 6, तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम की धारा 10 के अंतर्गत कार्रवाई की है। गिरफ्तार सभी आरोपी तेंदुआ गांव के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार नवागढ़ थाना क्षेत्र की एक नाबालिग…

Read More

बालोद। जिले में बिना लाइसेंस पटाखे बेचने वाले एक दुकानदार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से बड़ी मात्रा में पटाखे बेच रहा है। इसके बाद पुलिस ने गांव मालीघोरी (कलकसा) में छापा मारा। पुलिस ने बताया कि गांव कलकसा निवासी गोपीराम ठाकुर (32 वर्ष) अपने घर के सामने आम जगह पर पटाखों की दुकान लगाए था। वह बिना किसी लाइसेंस और सुरक्षा इंतजाम के खुले में पटाखे बेच रहा था। पुलिस ने मौके से स्टैंडर चकरी, स्काई शॉट, टाइगर बम, फूलझड़ी, ड्रैगन बम, माचिस पटाखा, हेलीकॉप्टर पटाखा, शिम्बा…

Read More

बेमेतरा. दिवाली की रात जुआरियों का शौक शबाब पर था. बाकायदा टेंट लगाकर अलग-अलग फड़ों में जुआ खेला जा रहा था. पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए 22 अलग-अलग फड़ों में जुआ खेलते 236 जुआरियों को पकड़ा, जिनसे करीबन दो लाख रुपए नगद जब्त किए. पुलिस कार्रवाई का नेतृत्व कर रहीं एसडीओपी कौशल्या साहू ने बताया कि सोमवार शाम को सूचना मिली कि मुंगेली-नवागढ़ रोड पर विनोद साहू के ईंट भट्टा के पास जुआ खेला जा रहा है. इस पर की गई कार्रवाई में 22 अलग-अलग फड़ों में जुआ खेलते हुए 236 लोगों को पकड़ा गया…

Read More