जांजगीर-चांपा। नवागढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी युवक अविनाश कश्यप को गिरफ्तार किया है। साथ ही सहयोग करने वाले उसके माता-पिता निर्मला कश्यप और रामकुमार कश्यप को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।
पुलिस ने मामले में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 64(2)(एम), 65(1), 87, 3(5), 137(2), पॉक्सो एक्ट की धाराएं 4 और 6, तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम की धारा 10 के अंतर्गत कार्रवाई की है। गिरफ्तार सभी आरोपी तेंदुआ गांव के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार नवागढ़ थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को अविनाश कश्यप बहला-फुसलाकर भगा ले गया था और अपने घर में छिपाकर रखा था। कुछ दिनों बाद आरोपी के माता-पिता ने उसकी शादी अविनाश से करा दी जिसके बाद आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।
मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान मुख्य आरोपी अविनाश कश्यप और उसके माता-पिता निर्मला कश्यप एवं रामकुमार कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Author Profile
Latest entries
RaipurMarch 16, 2026गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह
RaipurMarch 16, 2026CM विष्णुदेव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
CRIMEMarch 16, 2026राजनांदगांव में 2 किशोरियों के साथ रेप, पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया
CRIMEMarch 16, 2026अफीम तस्करी नेटवर्क को तोड़ रही दुर्ग पुलिस, राजस्थान से 2 और आरोपी को उठा लाई




