रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना इलाके में बीती रात जोरा मेन रोड स्थित मैदान में एक बीबीए छात्र से किए गए सामूहिक मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र, जो मूलतः कृष्णा वाटिका बोईरदादर (रायगढ़) का रहने वाला है और वर्तमान में आशयाना फेस-02, अवंति विहार विजय नगर चौक, तेलीबांधा रायपुर में रहकर आरआईटी कॉलेज से बीबीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है, ने घटना की पूरी जानकारी पुलिस में दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, घटना 16 नवंबर 2025 की रात करीब 11 बजे की है। वह व्हीआईपी रोड स्थित एफलांज क्लब में अपने दो दोस्तों…
Author: Knock India
सरगुजा/सूरजपुर। मैनपाट थाना क्षेत्र के सुपलगा में एक 65 वर्षीया वृद्धा चूल्हा में झुलस गई थी। अस्पताल के बजाए 14 दिनों तक उसे घर पर ही रखा गया। समुचित उपचार नहीं मिलने से हालत गंभीर हुई और मेडिकल कॉलेज में रहने के साथ ही उसकी मौत हो गई। इसी तरह दूसरी घटना सूरजपुर के ग्राम जोबगा में हुई, जहां 35 वर्षीय महिला की हीटर से आग तापते समय जलने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर को कमलेश्वरपुर के सुपलगा निवासी परमेश्वरी नायक पति नंदलाल नायक (65 वर्ष) पति-पत्नी दोनों घर के भीतर आग ताप रहे थे।…
रायपुर। फर्जी महिला SI अपने गुर्गो के साथ गिरफ्तार हो गई है, कमल विहार के फ्लैट में लूटपाट मामले में खुलासा पुलिस ने किया, जानकारी के मुताबिक मोनिका सचदेवा समेत 5 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इस हिस्ट्रीशीटर ने घर में की मारपीट और 25 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए थे। मोनिका का भाई और एक साथी करण साहू फरार है। मुजगहन पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों का नाम पूजा सचदेव , निखील सचदेव व 4 अन्य बताया। आरोपियों ने महंगी लैपटॉप , कैश सहित डेढ़ लाख के सामान लूट…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ी में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो चुकी है, जिसके साथ ही सीमा क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन की कोशिशें भी बढ़ गई हैं। इसे रोकने के लिए जिला प्रशासन पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में बलरामपुर जिले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए फिल्मी अंदाज में अवैध धान से भरी दो पिकअप गाड़ियों को पकड़ा है।जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 3:30 बजे उत्तर प्रदेश से एक बिचौलिया अवैध धान को बलरामपुर में खपाने की कोशिश कर रहा था। इसकी सूचना मिलते ही SDM ने टीम के साथ तुरंत कार्रवाई की।…
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने प्रशासनिक टीम को अलर्ट पर रहने कहा है… किसानों को असुविधा न हो इसके लिए कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह बेहद सख्त है… रायपुर. कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने रायपुर जिले की राशन दुकानों का आवंटन निरस्त करने का बड़ा फैसला लिया है. रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद धान खरीदी में सहयोग नहीं करने वाली सहकारी समितियों द्वारा संचालित 250 राशन दुकानों का आवंटन निरस्त किया गया है. अब इन दुकानों के संचालन का जिम्मा ग्राम पंचायतों दो सौंप दिया गया है. पंचायतों से कहा गया है कि वे अपने…
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगी। इस दौरान वो प्रदेश में दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ भी करेंगी। राष्ट्रपति के इस दौरे को राज्य सरकार ने बेहद महत्वपूर्ण माना है क्योंकि ये योजनाएँ सीधे ग्रामीण और आदिवासी समुदायों के विकास से जुड़ी हैं। राष्ट्रपति मुर्मू प्रदेश में मुख्यमंत्री वैद्यराज सम्मान निधि योजना का शुभारंभ करेंगी। इस योजना के तहत प्रदेश में परंपरागत उपचार करने वाले वैद्यों को हर साल 5 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। राज्य सरकार ने इसके लिए एक तीन स्तरों वाला चयन प्रक्रिया तैयार किया है, जिसके तहत योग्य वैद्यों…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में नवीन संभागायुक्त कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण अरपा नदी के तट पर लगभग ढाई एकड़ क्षेत्र में किया गया है। उल्लेखनीय है कि संभागायुक्त कार्यालय भवन में बेसमेंट सहित भूतल तथा प्रथम तल का निर्माण किया गया है। प्रत्येक तल का निर्माण क्षेत्र 1620 वर्गमीटर है। भूतल में 10 कक्ष और एक विशाल हॉल निर्मित किए गए हैं। इसी प्रकार प्रथम तल में 12 कक्ष, एक हॉल और अलग से प्रसाधन की व्यवस्था की गई है।…
रायपुर। सीएम साय बस्तर दौरे पर रवाना हुए, इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, एक समय था जब बिहार का नाम लेते ही कुशासन और जंगलराज की छवि सामने आ जाती थी। लेकिन लगातार एनडीए की सरकार और श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व ने उस बिहार को सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया है। आज बिहार विकास, स्थिरता और बेहतर प्रशासन का उदाहरण बनकर देश के सामने खड़ा है। वहीं दूसरी ओर, यदि आज जंगलराज की बात की जाए तो वह पश्चिम बंगाल में दिखाई देता है। वहां की जनता अव्यवस्था और राजनीतिक हिंसा से मुक्ति चाहती…
रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने आज साइबर सेल द्वारा गुम/चोरी हुए 54 मोबाइल का पुलिस नियंत्रण कक्ष में वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि गुम/चोरी हुए मोबाइल स्वामियों द्वारा CEIR पोर्टल पर मोबाइल की जानकारी दी जाती है, ये मोबाइल एक्टिवेट होने पर कंप्लेंट के अल्टरनेट नंबर पर अलर्ट के साथ ही संबंधित साइबर सेल और थानों को भी मेल से जानकारी प्राप्त होती है और जिस पर आगे पुलिस कार्यवाही कर ऐसे मोबाइल को प्राप्त किया जाता है साइबर सेल द्वारा पिछले दो माह में ऐसे 54 मोबाइल को रिकवर किया गया है जिनमें कई बड़े ब्रांड…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी DG–IG कॉन्फ्रेंस को ध्यान में रखते हुए राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण क्राइम बैठक जारी है, जिसमें शहर में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए विस्तृत रणनीतियों पर मंथन किया जा रहा है। यह बैठक कंट्रोल रूम स्थित C4 सभागार में हो रही है, जहां आईजी और एसएसपी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, बैठक का मुख्य फोकस हाल के दिनों में बढ़ रहे चाकूबाजी के मामलों पर सख्ती से नकेल कसना है। पुलिस अधिकारी शहर के ऐसे संवेदनशील इलाकों की पहचान कर रहे…