दुबई: न्यूजीलैंड के जैकब डफी को पछाड़कर भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने आईसीसी की ताजा टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। वरुण चक्रवर्ती ने तीन पायदान की छलांग लगाते हुए अपने करियर में पहली बार शीर्ष स्थान हासिल किया है। चक्रवर्ती से पहले जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर 1 स्थान अपने नाम कर चुके हैं। 34 वर्षीय वरुण चक्रवर्ती ने एशिया कप 2025 में यूएई के खिलाफ महज 4 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 24 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया।…
Author: Knock India
रोम : इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और भारत की प्रगति के लिए उनके नेतृत्व और प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। मेलोनी ने एक्स को लिखा, “भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी शक्ति, उनका दृढ़ संकल्प और लाखों लोगों का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता प्रेरणा का स्रोत है। मित्रता और सम्मान के साथ, मैं उनके स्वास्थ्य और ऊर्जा की कामना करती हूँ ताकि वे भारत को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जा सकें और हमारे राष्ट्रों के बीच संबंधों को और…
American अमेरिकी : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएँ देने के लिए व्यक्तिगत रूप से फ़ोन किया। जवाब में, मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिए ट्रंप का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, “मैं अपने दोस्त ट्रंप की शुभकामनाओं के लिए उनका आभारी हूँ। हम सब मिलकर भारत-अमेरिका की दोस्ती को वैश्विक स्तर पर नई ऊँचाइयों पर ले जाएँगे।” यह फ़ोन कॉल ऐसे समय में हुई है जब भारत और अमेरिका के बीच अमेरिका द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ़ को लेकर कुछ मतभेद उभरे हैं। हालाँकि, ट्रंप ने मोदी के…
खैरागढ़। गंडई थाना क्षेत्र की महज 5 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले में विशेष अपर सत्र न्यायाधीश कु.मोहनी कंवर की अदालत ने पॉक्सो प्रकरण पर बड़ा फैसला सुनाया। मामला 2023 का है। अदालत ने आरोपी संजय गोस्वामी उर्फ मंगलू 5 वर्ष की मासूम बच्ची को खजानी दिलाने के नाम पर दुकान लेकर गया और ईट भट्ठे के पास ले जाकर रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। बच्ची ने परिजनों को जानकारी दी। जिस पर परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराया था। को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376(ए)(बी), 376(2)(आई) एवं 506…
नारायणपुर. सुरक्षा बलों के ताबड़तोड़ प्रहार से नक्सली संगठन कमजोर होता जा रहा है. नारायणपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. पुलिस के समक्ष 5 महिला सहित कुल 12 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है. सभी सरेंडर किए माओवादियों पर कुल 18 लाख का इनाम घोषित था. अबूझमाड़ में लगातार नवीन कैंप की स्थापना और लगातार नक्सल विरोधी अभियान के चलते सभी माओवादियों ने सरेंडर किया है. इस दौरान BSF, व ITBP के अधिकारी भी मौजूद रहे.
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सेवा पखवाड़ा अंतर्गत रक्तदान कर समाज को किया प्रेरित कवर्धा, 17 सितंबर 2025। जिला चिकित्सालय कवर्धा में आज “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आयोजित रक्तदान शिविर में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने रक्तदान कर समाज को प्रेरित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर शिविर में स्वयं रक्तदान कर समाज को यह संदेश दिया कि रक्तदान न केवल जीवन बचाने का कार्य है बल्कि यह मानवीय संवेदनाओं की सबसे बड़ी मिसाल है। इस दौरान जनप्रतिनिधियों सहित युवाओं ने भी रक्त दान किया। …
रायपुर. 17 सितम्बर 2025. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के श्री अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ’स्वच्छता ही सेवा’ और ‘अंगीकार-2025’ अभियान तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 एवं लोक कल्याण मेला का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 11 हजार लाभार्थियों को गृहप्रवेश भी कराया। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायकद्वय श्री…
रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर से “स्वच्छता ही सेवा 2025 पखवाड़ा” शुभारंभ के मौके पर परिसर की साफ-सफाई कर श्रमदान किया। इस अवसर पर रायपुर नगर निगम सहित अन्य नगरीय निकायों की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वच्छ भारत का संकल्प तभी सार्थक होगा जब हम सभी श्रमदान और स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएंगे। आइए, मिलकर स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध रायपुर तथा नए…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ’स्वच्छता ही सेवा’ और ‘अंगीकार-2025’ अभियान तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 एवं लोक कल्याण मेला का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 11 हजार लाभार्थियों को गृहप्रवेश भी कराया। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायकद्वय राजेश मूणत और सुनील सोनी तथा रायपुर नगर…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री साय ने संसार के प्रथम वास्तुकार एवं सृजन-निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के श्रमवीर प्रदेश की प्रगति और निर्माण के वास्तविक आधारस्तंभ हैं। श्रम की सार्थकता और सृजन की भावना को समाज में प्रतिष्ठित करने…