रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां राजभवन में खैरगढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के गोद ग्राम-सोनपुरी के उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों एवं लखपति दीदियों को सम्मानित किया। राज्यपाल ने उन्हें अपने हाथों से प्रमाण पत्र दिया।
डेका ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न कौशल क्षेत्रों में प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों से बातचीत कर उन्हें अच्छे से अध्ययन करने और स्किल सीख कर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लखपति दीदियों से चर्चा कर उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। लखपति दीदियों ने जैविक खेती, ड्रोन के माध्यम से किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी।
सम्मान समारोह में राज्यपाल के गोदग्राम सोनपुरी के विद्यार्थी खुसाल वर्मा, कपिल वर्मा, टोपसिंग, पिमला वर्मा, खुशी, प्रिया वर्मा, पूूजा, विनीता यादव को प्रमाण पत्र दिया गया। साथ ही जैविक कृषि सखी श्रीमती राधा वर्मा, ड्रोन दीदी श्रीमती सवित्री साहू, स्वच्छग्राही श्रीमती गोदावरी और निता वर्मा को सम्मान प्रमाण पत्र दिया गया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़May 3, 2026द रेडिएंट वे स्कूल की स्पृहा मंडल ने ICSE बोर्ड में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की
CRIMEMay 2, 2026महासमुंद में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
NATIONALMay 2, 2026Smart Toll System India: भारत में शुरू हुआ पहला मल्टीलेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम, अब बिना रुके कटेगा टोल जाने पूरी खबर…
छत्तीसगढ़May 2, 2026यात्रियों के लिए जरूरी खबर! बिलासपुर जोन की 18 ट्रेनें कैंसिल, 20 टर्मिनेट, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित




