रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगी। इस दौरान वो प्रदेश में दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ भी करेंगी। राष्ट्रपति के इस दौरे को राज्य सरकार ने बेहद महत्वपूर्ण माना है क्योंकि ये योजनाएँ सीधे ग्रामीण और आदिवासी समुदायों के विकास से जुड़ी हैं। राष्ट्रपति मुर्मू प्रदेश में मुख्यमंत्री वैद्यराज सम्मान निधि योजना का शुभारंभ करेंगी। इस योजना के तहत प्रदेश में परंपरागत उपचार करने वाले वैद्यों को हर साल 5 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। राज्य सरकार ने इसके लिए एक तीन स्तरों वाला चयन प्रक्रिया तैयार किया है, जिसके तहत योग्य वैद्यों…
Author: Knock India
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में नवीन संभागायुक्त कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण अरपा नदी के तट पर लगभग ढाई एकड़ क्षेत्र में किया गया है। उल्लेखनीय है कि संभागायुक्त कार्यालय भवन में बेसमेंट सहित भूतल तथा प्रथम तल का निर्माण किया गया है। प्रत्येक तल का निर्माण क्षेत्र 1620 वर्गमीटर है। भूतल में 10 कक्ष और एक विशाल हॉल निर्मित किए गए हैं। इसी प्रकार प्रथम तल में 12 कक्ष, एक हॉल और अलग से प्रसाधन की व्यवस्था की गई है।…
रायपुर। सीएम साय बस्तर दौरे पर रवाना हुए, इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, एक समय था जब बिहार का नाम लेते ही कुशासन और जंगलराज की छवि सामने आ जाती थी। लेकिन लगातार एनडीए की सरकार और श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व ने उस बिहार को सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया है। आज बिहार विकास, स्थिरता और बेहतर प्रशासन का उदाहरण बनकर देश के सामने खड़ा है। वहीं दूसरी ओर, यदि आज जंगलराज की बात की जाए तो वह पश्चिम बंगाल में दिखाई देता है। वहां की जनता अव्यवस्था और राजनीतिक हिंसा से मुक्ति चाहती…
रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने आज साइबर सेल द्वारा गुम/चोरी हुए 54 मोबाइल का पुलिस नियंत्रण कक्ष में वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि गुम/चोरी हुए मोबाइल स्वामियों द्वारा CEIR पोर्टल पर मोबाइल की जानकारी दी जाती है, ये मोबाइल एक्टिवेट होने पर कंप्लेंट के अल्टरनेट नंबर पर अलर्ट के साथ ही संबंधित साइबर सेल और थानों को भी मेल से जानकारी प्राप्त होती है और जिस पर आगे पुलिस कार्यवाही कर ऐसे मोबाइल को प्राप्त किया जाता है साइबर सेल द्वारा पिछले दो माह में ऐसे 54 मोबाइल को रिकवर किया गया है जिनमें कई बड़े ब्रांड…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी DG–IG कॉन्फ्रेंस को ध्यान में रखते हुए राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण क्राइम बैठक जारी है, जिसमें शहर में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए विस्तृत रणनीतियों पर मंथन किया जा रहा है। यह बैठक कंट्रोल रूम स्थित C4 सभागार में हो रही है, जहां आईजी और एसएसपी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, बैठक का मुख्य फोकस हाल के दिनों में बढ़ रहे चाकूबाजी के मामलों पर सख्ती से नकेल कसना है। पुलिस अधिकारी शहर के ऐसे संवेदनशील इलाकों की पहचान कर रहे…
धमतरी। एसपी के निर्देश पर नगरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए बाल चोर को हिरासत में लिया गया है। आरोपी से कुल 6,300/- रुपये नगद व 03 चोरी की गई मोटर सायकिलें बरामद की गई हैं। यह कार्यवाही पुलिस की तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना एवं सतत् निगरानी का परिणाम है। ●पहला मामला – 40,000/- रुपये की नकदी चोरी थाना नगरी में अपराध क्रमांक 15/25, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रार्थिया हंसीना बिझेंकर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दिनांक 13-03-2025 की रात्रि में गांधी उद्यान के सामने यात्री प्रतिक्षालय में…
रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत के खिलाफ रायपुर पुलिस ने FIR दर्ज की है। शेखावत ने सोशल मीडिया में लाइव आकर हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर का जुलूस निकालने का विरोध किया था। शेखावत ने तोमर की कार्रवाई में शामिल पुलिसवालों और रायपुर SSP के घर में घुसने की धमकी दी थी। इस धमकी के बाद मौदहापारा थाने में पुरानी बस्ती थाने के पूर्व थानेदार योगेश कश्यप ने शिकायत दर्ज करवाई है। इस शिकायत में इंस्पेक्टर योगेश कश्यप ने आपराधिक धमकी, लोक सेवक को धमकाने और सम्मान को ठेस पहुंचाने का जिक्र किया है। जिसके बाद मौदहापारा…
दुर्ग। कुम्हारी रेलवे स्टेशन के परसदा रेलवे फाटक के पास झाड़ियाें में नर कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि शव लंबे समय से पड़े रहने के कारण सड़ चुका है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कचांदूर स्थित सीसीएम मेडिकल कॉलेज भेजा। दरअसल राजेश नाम का व्यक्ति रेलवे लाइन के किनारे अपनी बकरियों को चरा रहा था। तभी अचानक बकरियां दौड़ने भागने लगी, जिससे राजेश को अनहोनी की आशंका हुई। जब राजेश झाड़ियों के बीच पहुंचा तो उसने सड़ी गली अवस्था में नर कंकाल…
सरगुजा। राज्य शासन के निर्देशानुसार सरगुजा जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत आज आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित नमनाकला से हुई। कलेक्टर श्री ने धान खरीदी केंद्र पहुंचकर किसान अनंत मंडल का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और किसानों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ किया। कलेक्टर ने धान समिति केंद्र में तौल, मापक यंत्र, बारदाना, कंप्यूटर सिस्टम, इंटरनेट सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी किसान को टोकन, तौल या भुगतान में समस्या न हो। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों में व्यवस्था ऐसी हो कि किसान…
रायपुर 15 नवंबर 2025/ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में विभिन्न जनजातीय समाज के प्रमुखों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री का पारंपरिक सिहाड़ी माला, पगड़ी (साफा) और एक विशाल गजमाला भेंट कर सम्मान किया गया, जिसने पूरे आयोजन में सांस्कृतिक उल्लास भर दिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सिटी ग्राउंड, जगदलपुर में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी और भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र सहित जनजातीय देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर जनजातीय…