दुर्ग। कुम्हारी रेलवे स्टेशन के परसदा रेलवे फाटक के पास झाड़ियाें में नर कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि शव लंबे समय से पड़े रहने के कारण सड़ चुका है।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कचांदूर स्थित सीसीएम मेडिकल कॉलेज भेजा। दरअसल राजेश नाम का व्यक्ति रेलवे लाइन के किनारे अपनी बकरियों को चरा रहा था। तभी अचानक बकरियां दौड़ने भागने लगी, जिससे राजेश को अनहोनी की आशंका हुई।
जब राजेश झाड़ियों के बीच पहुंचा तो उसने सड़ी गली अवस्था में नर कंकाल देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव की पहचान शुरू कर दी है।
Author Profile
Latest entries
मनोरंजनJune 23, 2026जेलर 2 में ऋतिक रोशन की एंट्री! कैमियो को लेकर तेज हुई चर्चा, चेन्नई पहुंचने की खबरों से बढ़ा सस्पेंस
छत्तीसगढ़June 23, 2026CM साय की ने राजनांदगांव में 510 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 23, 2026छत्तीसगढ़ के खनिज इतिहास में स्वर्णिम अध्याय: महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में मिले हीरे
छत्तीसगढ़June 22, 2026मुख्यमंत्री ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का किया शुभारंभ




