Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज का दिन ऐतिहासिक और भावनाओं से भरा रहा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य के सभी विधायकों के साथ विधानसभा परिसर में एक सामूहिक तस्वीर खिंचवाई। यह फोटो केवल एक फ्रेम नहीं, बल्कि उस लोकतांत्रिक यात्रा की स्मृति है, जिसे विधान भवन के भीतर वर्षों से गढ़ा गया है। अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने तस्वीर खिंचवाने के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक परंपराओं, बहसों, निर्णयों और नीतियों के निर्माण का साक्षी रहा है। उन्होंने कहा…
Author: Knock India
Raipur. रायपुर। राज्य के सभी जिलों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का का सिलसिला बिना किसी व्यवधान के अनवरत रूप से जारी है। धान खरीदी शुरू हुए अभी चार दिन ही हुए है, इसके बावजूद भी राज्य के उपार्जन केंद्रों में धान की आवक तेजी से होने लगी है। राज्य में औसतन प्रतिदिन दो से ढाई लाख क्विंटल धान का उपार्जन समर्थन मूल्य पर होने लगा है। सहकारी समिति के कर्मचारियों के हड़ताल के बावजूद भी पूरे राज्य में धान खरीदी अप्रभावित है। सभी समितियों एवं उपार्जन केंद्रों में धान लेकर आने वाले किसानों से बिना किसी…
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओ. पी. चौधरी ने आज नवा रायपुर स्थित सीबीडी बिल्डिंग के 5वें एवं 6वें तल पर निर्मित आयुक्त, राज्य कर (GST) के नए अत्याधुनिक कार्यालय भवन का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर वित्त सचिव मुकेश बंसल, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन सतीश थौरानी एवं प्रतिनिधिगण, CA एसोसिएशन व बार एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित रायपुर मुख्यालय एवं विभिन्न संभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि “राज्य की अर्थव्यवस्था तभी मजबूत हो सकती है, जब व्यापार तरक्की करे और व्यापारियों को सरल एवं सहयोगी कर…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज विधानसभा परिसर से प्रतिष्ठित एफआईएच जूनियर मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2025 की ट्रॉफी का अनावरण किया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप तथा उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि विश्व की प्रतिष्ठित एफआईएच जूनियर मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2025 की चमचमाती ट्रॉफी पहली बार भारत टूर के तहत आज छत्तीसगढ़ पहुंची और विधानसभा परिसर में आयोजित गरिमामयी समारोह में इसका अनावरण किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि भारत में एफआईएच जूनियर वर्ल्ड…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश सीमा पर सुरक्षाबलों द्वारा संचालित सफल ऑपरेशन में शीर्ष नक्सली लीडर एवं सीसी मेम्बर माडवी हिड़मा सहित छह नक्सलियों के न्यूट्रलाइज होने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर सुरक्षाबलों के अदम्य साहस को सलाम करते हुए कहा है कि “यह घटना नक्सलवाद के विरुद्ध संघर्ष में निर्णायक उपलब्धि है।” मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश सीमा पर सुरक्षाबलों के सफल ऑपरेशन में शीर्ष नक्सली लीडर और सीसी मेम्बर माडवी हिड़मा सहित छह नक्सलियों का न्यूट्रलाइज होना नक्सलवाद के विरुद्ध हमारी लड़ाई में एक निर्णायक उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए…
प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ ही कुछ क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन की संभावनाओं को रोकने राज्य भर में प्रशासन सख़्त हो गया है। इसी क्रम में जशपुर जिला कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने जशपुर जिले का झारखंड सीमा से लगे चेकपोस्टों पर देर रात औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण दल में तहसीलदार जयश्री राजनपथे, नायब तहसीलदार अरुण कुमार, फूड इंस्पेक्टर आलोक टोप्पो, मंडी निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक तथा पटवारी शामिल थे। टीम ने भलमंडा, सकरडेगा और साईंटांगाटोली चेकपोस्टों का दौरा किया, जहाँ सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तंत्र और वाहन…
प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों की आर्थिक तरक्की, उन्नति और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार बनते ही किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रति एकड़ 21 क्विंटल एवं प्रति क्विंटल 31 सौ रुपये की दर से धान खरीदी करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था। इस किसान हितैषी नीति का लाभ गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी रायगढ़ जिले के किसानों को व्यापक रूप से प्राप्त हो रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी का कार्य…
सुकमा। आखिरकार माओवादी केंद्रीय समिति सदस्य हिडमा के आंध्र प्रदेश में मारे जाने की पुष्टि बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने कर दी है. इधर हिडमा के मारे जाने पर उसके गृह जिला सुकमा में लोगों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया. बस्तर पुलिस रेंज आईजी सुंदरराज पी ने हिडमा के मारे जाने की पुष्टि करते हुए मीडिया से कहा कि बस्तर में माओवाद का एक काला अध्याय समाप्त हुआ. छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली है. नक्सलियों के टॉप कमांडर हिडमा की मौत की खबर से सुकमा में बस स्टैंड के पास जमकर…
रायपुर। छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश सीमा पर हुई नक्सली मुठभेड़ में नक्सल संगठन को करारा झटका मिला है। इस मुठभेड़ में कुख्यात कमांडर माडवी हिडमा, उसकी पत्नी राजे और सब जोनल कमेटी मेंबर (SZCM) टेक शंकर समेत 6 नक्सली ढेर हुए हैं। इस बड़ी सफलता पर डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के सुकमा और कोंटा जिले से जो आंध्रप्रदेश का लगा हुआ क्षेत्र है। इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के न्यूट्रलाइज होने की जानकारी मिली है। इस सूचना के आधार पर सीसी मेंबर हिडमा और उसकी पत्नी राजे समेत उसके 4 नक्सल…
बस्तर। 43 साल शीर्ष माओवादी कमांडर माड़वी हिडमा और उसकी पत्नी राजे को मार गिराया गया है। तेलंगाना-छत्तीसगढ़ के बॉर्डर में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में कुल 6 नक्सलियों की मौत हुई है। इन्ही में एक हिड़मा और दूसरी उसकी पत्नी राजे भी शामिल है। दुर्दांत नक्सली हिड़मा सुरक्षा बलों और आम नागरिकों के खिलाफ कम से कम 26 घातक हमलों के लिए ज़िम्मेदार था। वह 2017 के सुकमा हमले भी शामिल है और जिस हमले में 26 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। इतना ही नहीं बल्कि वह 2010 के दंतेवाड़ा हमले में भी शामिल था। इस हमले में 76 सीआरपीएफ…