रायपुर, 03 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर सेक्टर-24 में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के संयुक्त मुख्यालय भवन का शिलान्यास किया। रजत जयंती वर्ष और गणेश चतुर्थी जैसे पावन अवसर पर सम्पन्न इस समारोह में उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और भवन का थ्री-डी मॉडल अनावृत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भवन अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यकुशलता को नई ऊँचाई देगा, तीनों पावर कंपनियों के बीच समन्वय को मजबूत करेगा और उपभोक्ताओं को एक ही छत के नीचे सभी सेवाएँ उपलब्ध कराएगा। उन्होंने इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत मौलश्री…
Author: Knock India
दुर्ग। भिलाई नगर पुलिस ने सोमवार को सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। मामला देशी शराब भट्टी, सिविक सेंटर क्षेत्र का है। आरोपी की पहचान विक्रम उर्फ विक्की, निवासी उड़िया के रूप में हुई है। वहीं, नेवई थाना पुलिस ने मंगलवार को सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पहला मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 2 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली थी…
दुर्ग। वसुंधरा नगर भिलाई तीन में अन्ना भूमि ग्रीन टेक प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर शिवकुमार मोदी घर पर कार्रवाई हो रही है। 6 से अधिक अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। इस दौरान बाहर CRPF की टीम भी मौजूद है। ये संस्था कृषि और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में काम करती है, जिसमें ड्रिप सिंचाई प्रणाली, कांटेदार तार, चेन लिंक और आरसीसी बाड़ के खंभे, सौर जल पंप और कृषि उपकरण शामिल है। वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर ईडी के अधिकारी जांच कर रहे हैं। वैशाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शांति नगर के समीप विवेकानंद कॉलोनी में भी…
सुकमा। सुकमा में 33 लाख के ईनामी नक्सली समेत कुल 20 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है. सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 9 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं, जिनमें 1 एसीएम, 4 पार्टी सदस्य और 15 अग्र संगठन सदस्य हैं. इनमें से एक PLGA बटालियन (माओवादी संगठन) की सक्रीय हार्डकोर महिला नक्सली थी. इन सभी ने आज सुकमा पुलिस के पास जाकर आत्मसमर्पण किया है. बता दें, सुरक्षा बलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे सर्चिंग ऑपरेशन के चलते नक्सलियों पर भारी दबाव बढ़ा है. इसके साथ ही सरकार द्वारा आत्मसमर्पिण करने वाले नक्सलियों के लिए चलाए जा रहे पुनर्वास…
रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजी और कोबरा के जवानों से नई दिल्ली में भेंट की और उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर चले अब तक के सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान ‘ऑपरेशन ब्लैक फ़ॉरेस्ट’ में वीर जवानों द्वारा शौर्यपूर्ण प्रदर्शन कर अभियान को सफल बनाने के लिए सभी सुरक्षाबलों के जवानों को हृदय से बधाई दी। उन्होंने कहा कि…
जशपुर। जशपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। गणेश विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं को बोलेरो वाहन ने रौंद दिया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वालों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इस हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जानकारी सामने आई है कि बगीचा थाना क्षेत्र में रात करीब 11 बजे यह घटना हुई थी। गणेश विसर्जन कार्यक्रम के लिए श्रद्धालु जा रहे थे। यहां हाईवे से गुजर रही एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गई। इस घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान, सुरक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की रणनीति और सुरक्षा बलों की आक्रामक कार्रवाई से नक्सलियों पर अब तक बड़ा प्रहार हुआ है। नक्सल उन्मूलन के आंकड़े मुख्यमंत्री साय ने गृहमंत्री को जानकारी देते हुए कहा कि दिसंबर 2023 से अब तक नक्सल विरोधी अभियान में उल्लेखनीय सफलता मिली है। इस अवधि में 453 माओवादी मारे गए हैं, 1616 गिरफ्तार किए गए हैं और 1666 नक्सलियों ने…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 3 सितंबर 2025 (बुधवार) का कार्यक्रम जारी हो गया है। वे दिनभर रायपुर और नया रायपुर अटल नगर में विभिन्न शिलान्यास, लोकार्पण और जनसम्पर्क कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे सिविल लाइन स्थित निवास से प्रस्थान करेंगे। 11:30 बजे नया रायपुर के सेक्टर-24 पहुंचकर छ.ग. स्टेट पावर कंपनी के संयुक्त मुख्यालय भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:15 बजे मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एकदिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री रायपुर शहर के शंकर नगर में आयोजित तीजा मिलन…
Durg. दुर्ग। खरीफ 2025 में जिले के कृषकों के मांग अनुरूप पर्याप्त मात्रा में उच्च गुणवत्तायुक्त आदान सामग्री यथा- उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिये कृषि विभाग द्वारा सघन अभियान चलाते हुये जिले के निजी एवं सहकारी प्रतिष्ठानों का सतत् निरीक्षण किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में उर्वरकों की सतत् आपूर्ति हेतु जिले के विक्रय प्रतिष्ठानों का 02 सितम्बर 2025 को राज्य स्तर से अपर संचालक कृषि श्री आर.के.चंद्रवंशी एवं संयुक्त संचालक कृषि श्रीमती गोपिका गबेल, जिले के भ्रमण पर रहे। भ्रमण के दौरान जिले में पदस्थ समस्त उर्वरक निरीक्षकों को विक्रय प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण करने एवं अनियमितताएं पाये जाने पर…
Jashpur. जशपुर। बरसात का मौसम प्राकृतिक आपदाओं का खतरा अपने साथ लेकर आता है। इसी बीच जिले के बगीचा ब्लॉक अंतर्गत महादेवजोबला गांव में आकाशीय बिजली गिरने से तीन विशेष पिछड़ी जनजातीय समुदाय पहाड़ी कोरवा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा पहुंचाकर उपचार प्रारंभ किया गया। कलेक्टर रोहित व्यास ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसी आपात स्थिति में प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत और सहायता उपलब्ध कराई जाए। फिलहाल डॉक्टरों की टीम द्वारा किए जा रहे उपचार के बाद तीनों…