दुर्ग। भिलाई नगर पुलिस ने सोमवार को सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। मामला देशी शराब भट्टी, सिविक सेंटर क्षेत्र का है। आरोपी की पहचान विक्रम उर्फ विक्की, निवासी उड़िया के रूप में हुई है। वहीं, नेवई थाना पुलिस ने मंगलवार को सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पहला मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 2 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि सिविक सेंटर स्थित शराब भट्टी के पास एक युवक खुलेआम चाकू लहराकर दहशत फैला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम विक्रम उर्फ विक्की बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक स्टील का धारदार चाकू बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का यह कृत्य गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 463/2025 दर्ज किया गया है। मामले में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
दूसरा मामला नेवई थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि नेवई बैकुंठ धाम के पास स्थित नर्सरी के पास एक युवक खुलेआम धारदार हथियार लहराकर लोगों को डरा रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम केवल दास मानिकपुरी उर्फ भोला निवासी स्टेशन मरोदा, बीआरपी कॉलोनी मौसमी किराना स्टोर के पास बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से धारदार लोहे का चापड़ जब्त किया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़June 18, 2026नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह




