Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 11 सितंबर को बस्तर में आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट का शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति देने के साथ-साथ अवसरों के नए द्वार खोलने वाला साबित होगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में बस्तर का विकास सदैव अग्रणी रहा है। इन्वेस्टर कनेक्ट इसी संकल्प को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समावेशी विकास की इस सोच के अंतर्गत उद्योग और निवेश को केवल आर्थिक गतिविधियों तक सीमित न रखकर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सशक्तिकरण जैसे मूलभूत क्षेत्रों से जोड़ा गया है, ताकि बस्तर का…
Author: Knock India
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ में अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊँचाई प्रदान करना और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के बिना किसी भी समाज का विकास संभव नहीं है, इसलिए यह योजना राज्य के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत सरकारी स्कूलों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, आधुनिक शिक्षण सामग्री की उपलब्धता, डिजिटल कक्षाओं की स्थापना और शिक्षकों का प्रशिक्षण कराया जाएगा। योजना में छात्रों को विज्ञान,…
Raipur. रायपुर। भारत के उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सी.पी. राधाकृष्णन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, जनसेवा और समाज के प्रति समर्पण का परिणाम है। सी.पी. राधाकृष्णन ने समाज की जड़ों से उठकर राष्ट्र के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुँचने का गौरव हासिल किया है, जो हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। https://twitter.com/vishnudsai/status/1965425570243629315
रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक के पश्चात राज्य नीति आयोग की ‘राज्य एवं जिला प्रगति रिपोर्ट- 2024’ का विमोचन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव , विजय शर्मा एवं मंत्रिमंडल के सदस्यगण सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड की बैठक आयोजित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित सर्किट हाउस में यूनिफाइड कमांड की बैठक हुई। बैठक में नक्सल विरोधी अभियान तथा विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन,…
रायपुर, 09 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित सर्किट हाउस में यूनिफाइड कमांड की बैठक हुई। बैठक में नक्सल विरोधी अभियान तथा विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव गृह श्री मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, आईटीबीपी, बीएसएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ, भारतीय वायुसेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर। CM विष्णुदेव साय 8 सितंबर की देर रात राजधानी रायपुर के हृदयस्थल जयस्तंभ चौक स्थित नगर निगम द्वारा निर्मित स्वागत मंच पर पहुंचे और ऐतिहासिक गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल होकर झांकियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रायपुर की गणेश विसर्जन झांकी अत्यंत ऐतिहासिक परंपरा का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने विघ्नहर्ता श्री गणेश से छत्तीसगढ़ की खुशहाली और समृद्धि की कामना भी की। मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक विसर्जन यात्रा में आमंत्रित करने के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि विगत दिवस राजधानी रायपुर में शाम 8 बजे…
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुजरात और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत राशि उपलब्ध कराने पर धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने भूपेंद्र पटेल, मुख्यमंत्री गुजरात, और मोहन चरण मांझी, मुख्यमंत्री ओडिशा का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि बाढ़ की आपदा से जूझ रहे बस्तर संभाग के प्रभावित परिवारों की मदद के लिए दोनों राज्यों ने 5-5 करोड़ रुपये की राहत राशि प्रदान कर मानवीय संवेदना और परस्पर सहयोग की मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सहयोग कठिन समय में प्रभावित परिवारों तक त्वरित…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में यूनिसेफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और यूनिसेफ की ओर से तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूनिसेफ इंडिया के सहयोग का स्वागत करते हुए कहा कि यूनिसेफ द्वारा विश्वभर में जनकल्याण हेतु विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूनिसेफ की तकनीकी विशेषज्ञता का लाभ छत्तीसगढ़ को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने अंजोर विजन 2047 दस्तावेज़ के अंतर्गत सरकार की…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू की गई होमस्टे नीति 2025-30 से राज्य में पर्यटन को नई दिशा मिल रही है। इस नीति का उद्देश्य ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देना है, साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ना भी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर और सरगुजा अंचल में इस नीति के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र में नए अवसर बन रहे हैं और क्षेत्र की संस्कृति व प्राकृतिक सुंदरता को देश-विदेश तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। होमस्टे नीति के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अपने घरों…
Raipur. रायपुर। क्षेत्रीय विकास को नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन का वाणिज्य एवं उद्योग विभाग आगामी 11 सितंबर 2025 को बस्तर में इन्वेस्टर कनेक्ट का आयोजन करने जा रहा है। यह प्रमुख निवेश संवर्धन पहल इससे पहले दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, रायपुर तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टोक्यो, ओसाका और सियोल में सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी है। इन आयोजनों के माध्यम से नवंबर 2024 से अब तक ₹6.65 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। राज्य सरकार अब छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट के माध्यम से निवेश संभावनाओं को बस्तर तक ले जा…