रायपुर। आज राजधानी रायपुर से “श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना” के अंतर्गत पुण्यदायी यात्रा का शुभारंभ हुआ। रायपुर रेल्वे स्टेशन से रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन के माध्यम से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं। सीएम साय ने कहा, श्रद्धालुओं को हमारे ‘भांचा राम’ के निःशुल्क दर्शन कराने की यह यात्रा अनवरत जारी है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान कर रही है। हमने मार्च 2024 में शुरू हुई इस योजना से 20,000 श्रद्धालुओं को अयोध्या भेजने का लक्ष्य रखा था,…
Author: Knock India
रायपुर। सीएम विष्णु देव साय की पहल पर राज्य के सभी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र के दौरान वर्ष में तीन बार पालक-शिक्षक बैठकों का आयोजन किया जाएगा। पहली बैठक अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएगी, जबकि द्वितीय एवं तृतीय बैठकें तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षाओं के 10 दिवस के भीतर संपन्न होंगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने सभी कलेक्टरों एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि प्रत्येक जिले में इन बैठकों के आयोजन हेतु कार्ययोजना तैयार की जाए और सुनिश्चित किया…
रायपुर। शुभांशु का शुभागमन हो गया है, सीएम साय ने अनोखे अंदाज में बधाई दी और कहा, Axiom-4 मिशन की ऐतिहासिक सफलता और सुरक्षित वापसी पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला जी व उनके साथी अंतरिक्ष यात्रियों को हार्दिक बधाई। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में शुभांशु शुक्ला की यह उपलब्धि, गगनयान मिशन की ओर बढ़ते भारत के आत्मनिर्भर और वैज्ञानिक कदमों का प्रतीक है। शुभांशु की यह उपलब्धि देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा है और उनके सपनों को एक नई उड़ान देने वाली है। पुनः समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला जी…
रायपुर, 15 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ विधानसभा के समिति कक्ष में राजनांदगांव जिले के नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ निरंतर जनहित में कार्य कर रही है। प्रशासनिक कार्यप्रणाली में नवाचार को प्रोत्साहित करते हुए सभी प्रक्रियाओं को चरणबद्ध रूप से ऑनलाइन किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को सुगम, सरल और सुलभ सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 24 अप्रैल को ‘राष्ट्रीय पंचायत दिवस’ के अवसर पर प्रदेश की चयनित ग्राम पंचायतों…
भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने की सराहना रायपुर 15 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के एक छोटे से गांव उमरदा की निवासी एनु आज पूरे देश में “स्कूटी दीदी” के नाम से जानी जाती हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एनु की जीवटता, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में उनके योगदान की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि एनु जैसी बेटियाँ ही आत्मनिर्भर भारत की असली पहचान हैं। उनके साहस, समर्पण और संकल्प से छत्तीसगढ़ के गांवों की तस्वीर बदल रही है। एनु की प्रेरक यात्रा इस बात का प्रमाण है…
Tesla Model Y Price in India: अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने आखिरकार भारतीय बाजार में अपने सफर की शुरुआत कर दी है. कंपनी ने आज मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स अपने पहले शोरूम की शुरुआत के साथ नई इलेक्ट्रिक कार Model Y को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है. जिसकी शुरुआती कीमत 59.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) तय की गई है. कंपनी ने इस कार को दो अलग-अलग वेरिएंट में पेश किया है. टेस्ला ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार की ऑफिशियल बुकिंग भी शुरू कर दी है. इसे कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट और मुंबई स्थित टेस्ला…
धमतरी। महिला महुआ शराब के साथ गिरफ्तार हुई है, मगरलोड पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जामली निवासी एक महिला द्वारा अवैध रूप से कच्ची शराब संग्रह कर बिक्री हेतु रखी गई है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मगरलोड पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। जांच में आरोपिया जागृती मसीह पति अरुण कुमार, उम्र 35 वर्ष, निवासी जामली, थाना मगरलोड के घर की बाड़ी में बिना किसी वैध दस्तावेज के रखी गई 35 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 5,250/- रूपये है, बरामद की गई। उक्त आरोपिया के विरुद्ध थाना मगरलोड में धारा 34(2) छत्तीसगढ़…
रायपुर। नई दिल्ली, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल रायपुर को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में अपने दिल्ली प्रवास के दौरान मंगलवार को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के स्थापना के रजत जयंती 1 नवंबर से पहले रायपुर को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव रखा। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री से छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस से पहले रायपुर को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा दिलाने को कहा। इसके अलावा बृजमोहन अग्रवाल ने भिलाई के नंदनी एयरपोर्ट में फ्लाइंग स्कूल खोलने का और…
रायपुर, 15 जुलाई 2025/ राज्य में रेत खनन नीति को अधिक पारदर्शी, संगठित, पर्यावरण-संवेदनशील और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से व्यापक कदम उठाए गए हैं। पूर्ववर्ती सरकार के शासन काल के दौरान राज्य में संचालित रेत खदानों की संख्या 300 से घटकर लगभग 100-150 रह गई थी, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हुए और अवैध खनन को बढ़ावा मिला। वर्तमान सरकार द्वारा खनिज नीति में सुधार कर रेत खनन की व्यवस्था को संगठित, नियंत्रित और जनहितकारी बनाया गया है। पर्यावरणीय मंजूरी प्रक्रिया में तीव्रता राज्य में पर्यावरणीय स्वीकृति प्रक्रिया को गति देने के लिए भारत सरकार से अनुमोदन प्राप्त कर तीन…
Bemetra. बेमेतरा। बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत सेवा सहकारी समिति नवागढ़ ने खरीफ सीजन 2025 में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस सीजन में समिति से जुड़े कुल 1905 केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) धारक कृषकों में से 1720 कृषक बंधुओं ने संतुलित उर्वरकों का उठाव कर लाभ प्राप्त किया है, जो कुल कृषकों का 90 प्रतिशत से भी अधिक है। कलेक्टर रणबीर शर्मा एवं कृषि विभाग के मार्गदर्शन और समिति की सतत प्रेरणा के फलस्वरूप किसानों ने यूरिया, डीएपी, एसएसपी, पोटाश और एनपीके जैसे संतुलित उर्वरकों का समुचित उपयोग किया। इस दौरान किसानों द्वारा कुल 795.38 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया…