Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    देश

    आखिरकार भारत आ ही गई टेस्ला की भौकाली कार! विस्तार से इसकी खासियत जानते हैं

    Knock IndiaBy Knock IndiaJuly 15, 2025Updated:July 15, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आखिरकार भारत आ ही गई टेस्ला की भौकाली कार! विस्तार से इसकी खासियत जानते हैं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Tesla Model Y Price in India: अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने आखिरकार भारतीय बाजार में अपने सफर की शुरुआत कर दी है. कंपनी ने आज मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स अपने पहले शोरूम की शुरुआत के साथ नई इलेक्ट्रिक कार Model Y को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है. जिसकी शुरुआती कीमत 59.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) तय की गई है. कंपनी ने इस कार को दो अलग-अलग वेरिएंट में पेश किया है.

    टेस्ला ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार की ऑफिशियल बुकिंग भी शुरू कर दी है. इसे कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट और मुंबई स्थित टेस्ला एक्सपीरिएंस सेंटर के माध्यम से बुक किया जा सकता है. ऑनलाइन बुकिंग के लिए ग्राहकों को कार्ड और यूपीआई पेमेंट का विकल्प दिया जा रहा है. फिलहाल इस कार की बुकिंग मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम के लिए शुरू की गई है.
    Tesla Model Y की ऑनलाइन बुकिंग के लिए ग्राहकों को कंपनी अधिकृत वेबसाइट पर विजिट करना होगा. यहां पर आपको दाहिनी तरफ (राइट साइड) में एक ग्लोब का आईकन दिखेगा, जिस पर क्लिक कर के आपको इंडिया सलेक्ट करना होगा. इसके बाद आपको कार के वेरिएंट (रियल व्हील ड्राइव और लांग रेंज) में से किसी एक का चुनाव करना होगा. वेरिएंट चुनने के बाद ग्राहक को अपना नाम, पता और पैन कार्ड इत्यादि जेसी डिटेल्स दर्ज करने के पेमेंट गेट-वे के माध्यम से कार बुक करनी होगी.
    टेस्ला के इस शोरूम का शुभारंभ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया. इस मौके पर फडणवीस ने टेस्ला को भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने के लिए आमंत्रित किया. फडणवीस ने कहा कि, इलेक्ट्रिक कारों के मैन्युफैक्चरिंग और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए हमारी पॉलिसी अच्छी है. इसके अलावा हम मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहित कर रहे हैं. यह एक अच्छी शुरुआत है, हम भारत में अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) मैन्युफैक्चरिंग देखना चाहते हैं. उन्होंनें कहा कि, मुझे यकीन है कि उचित समय पर टेस्ला इस बारे में सोचेगी.
    कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर कारों की कीमत का खुलासा कर दिया गया है. कंपनी ने इस कार की शुरुआती कीमत 59.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) तय की है. इस कार को रियल व्हील ड्राइव और लांग रेंज वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा जाएगा.
    कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार Model Y की बुकिंग मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम के लिए शुरू की गई है. मुंबई में इसके एंट्री लेवल मॉडल रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत 61,07,190 रुपये होगी, जिसमें 2,92,818 रुपये जीएसटी भी शामिल है. वहीं इसके लांग रेंज वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत 69,15,190 रुपये होगी जिसमें 3,30,913 रुपये जीएसटी शामिल है. ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार फुल-सेल्फ ड्राइविंग (FSD) वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 6 लाख रुपये अलग से देना होगा.
    शहर वेरिएंट कीमत एक्स-शोरूम ऑन-रोड कीमत
    दिल्ली RWD 59.89 61.07
    LR- RWD 67.89 69.15
    मुंबई RWD 59.89 61.07
    LR- RWD 67.89 69.15
    गुरुग्राम RWD 59.89 66.07
    LR- RWD 67.89 75.61
    टेस्ला मॉडल Y के रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट को भारतीय बाज़ार में दो अलग-अलग बैटरी पैक (60 kWh और बड़े 75 kWh बैटरी पैक) के साथ पेश किया जा रहा है. इसके RWD वेरिएंट में एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो लगभग 295 hp की पावर जेनरेट करता है. इसके अलावा 60 kWh की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 500 किमी की ड्राइविंग रेंज (WLTP सर्टिफाइड) रेंज देती है. जबकि लॉन्ग रेंज वेरिएंट 622 किमी की ड्राइविंग रेंज देता है.
    भारत में Tesla Model Y कुल 7 अलग-अलग एक्सटीरियर कलर ऑप्शन और 2 इंटीरियर ट्रिम्स के साथ उपलब्ध होगी. इस कार में 15.4-इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले (फ्रंट), 8-इंच रियर स्क्रीन, पावर-एडजेस्टेबल फ्रंट सीट्स और स्टीयरिंग कॉलम, डुअल-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 19-इंच क्रॉसफ्लो व्हील्स, फिक्स्ड ग्लास रूफ और पावर रियर लिफ्टगेट जैसे फीचर्स दिए जा रहे हैं.
    कंपनी का दावा है कि, रियर व्हील ड्राइव वर्जन 5.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है, वहीं लांग रेंज वर्जन को यही दूरी तय करने में 5.6 सेकंड का समय लगता है. इस कार की बैटरी सुपरचार्जर से महज 15 मिनट में इतनी चार्ज हो जाएगी आपको तकरीबन 238 किमी से 267 किमी तक की ड्राइविंग रेंज मिलेगी.
    टेस्ला मॉडल Y की अमेरिका में शुरुआती कीमत 44,990 डॉलर (करीब 38.63 लाख रुपये), चीन में 263,500 युआन (करीब 31.57 लाख रुपये) और जर्मनी में 45,970 यूरो (करीब 46.09 लाख रुपये) है. वहीं भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत लगभग 60 लाख रुपये है. इस लिहाज से देखा जाए तो दूसरे देशों के मुकाबले ये कार यहां पर काफी महंगी है.
    Click करें और देखें वीडियो.

    Author Profile

    Knock India
    Latest entries
    • नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताहछत्तीसगढ़June 18, 2026नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह
    • महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वानछत्तीसगढ़June 18, 2026महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगातछत्तीसगढ़June 18, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
    • शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायRaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    Knock India

    Related Posts

    अमेरिका-ईरान के बीच टकराव टलने का असर! शेयर बाजार हरे निशान में खुला

    May 19, 2026

    PM Modi ने नॉर्वे के जोनास गहर स्टोरे के साथ किया ऐतिहासिक कैसल दौरा

    May 19, 2026

    Gold-Silver Price Crash: सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावट

    May 15, 2026

    RBI का बड़ा एक्शन! पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द, डिजिटल पेमेंट सेक्टर में हलचल

    April 25, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव की बीच ईरान का बड़ा बयान, होर्मुज स्ट्रेट खोलने से इनकार, अमेरिकी नाकेबंदी से भड़का

    April 23, 2026

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के संकेत से सोना ₹1,54,990 और चांदी ₹2,55,735 पर पहुंची

    April 16, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह

    June 18, 2026

    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान

    June 18, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    June 18, 2026

    शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    June 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.