पंजाब भीषण ठंड की चपेट में है। बुधवार को नए साल की शुरुआत पर हाड़ कंपा देने वाली ठंड से प्रदेश सिहर उठा। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को पंजाब के 8 जिलों में सीवियर कोल्ड डे रहा। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, बठिंडा, मुक्तसर, रूपनगर, मोहाली व फतेहगढ़ साहिब शामिल हैं। वहीं बाकी के 14 जिलों में कोल्ड डे रहने के साथ घनी धुंध भी छाई रही। मौसम विभाग के मुताबिक 4 जनवरी से पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। विभाग ने पंजाब के 12 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है,…
Author: News Desk
रायपुर। अगर आप 18 साल के नहीं हैं और गाड़ी चलाते पकड़े गए तो आप और आपके परिवार पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। अगर कोई नाबालिग गाड़ी चलाते पकड़ा गया तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस 25 साल की उम्र तक नहीं बनेगा। साथ ही नाबालिग के परिवार को 3 साल तक की सजा और 25000 रुपये जुर्माना हो सकता है। प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए राज्य पुलिस और परिवहन विभाग ने यह फैसला लिया है। निर्देशों का सख्ती से करें पालन यातायात अधिकारियों को इस प्रावधान को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। गाड़ी…
महाराष्ट्र के नागपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र को माता-पिता ने ऐसी बात कह दी जो उसे चुभ गई. बस फिर क्या था, छात्र ने आव देखा न ताव, मम्मी पापा को मार डाला. घटना 26 दिसंबर की है. दंपति के शव घर में ही पड़े रहे. पड़ोसियों को जब उनके घर से बदबू आई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. फिर इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा हुआ. पुलिस ने बताया कि ऐसी आशंका है कि छात्र की शिक्षा और करियर को लेकर माता-पिता से मतभेद होने के कारण…
सक्ति/रायपुर। मध्यप्रदेश में ठगी और बैंक खाता बेचने वाले आरोपियों को पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी छत्तीसगढ़ के सक्ति के रहने वाले है। आरोपियों ने पेंशन होल्ड होने की धमकी देकर रिटायर्ड कर्मचारियों से ठगी करते थे। आरोपी खुद को ट्रेजरी विभाग का अधिकारी बताता था। रिटायर्ड कर्मचारियों को फोन कर बोलते थे कि पेंशन होल्ड की जा रही है। एक फरियादी से आरोपियों ने बैंक में लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करने का झांसा देकर करीब 7 लाख रुपए की ठगी की थी। पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। 20 साल से फर्जी सर्टिफिकेट के…
भिवानी। छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने गांव सिंघानी स्थित शारदा महिला कॉलेज के संरक्षक के बेटे राहुल को गिरफ्तार किया है। यह कॉलेज कांग्रेस विधायक राजबीर फरटिया का है और उनके साले हनुमान सिंह संरक्षक व शारदा शिक्षा समिति के सदस्य हैं। डीएसपी ने कहा कि एसआईटी मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राहुल छात्रा को परेशान करता था। बार-बार फोन करता था। छात्रा के आत्महत्या से पहले भी राहुल ने उसे फोन किए थे। उसका मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। जांच के लिए लैब भेजा जाएगा और…
पलवल। हरियाणा में पलवल के चांदहट थाना क्षेत्र के चांट गांव में एक व्यक्ति की गला दबाकर हत्या कर दी गई। दयाचंद नाम के व्यक्ति की हत्या हुई है। बताया गया कि मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष थी। अभी हत्यारोपितों का पता नहीं लग पाया है। आरोपियों ने बुधवार देर रात में इस वारदात को अंजाम दिया। उधर, वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
संगरूर। खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन बुधवार को 37वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह चौटाला खनौरी बॉर्डर पर जगजीत सिंह डल्लेवाल से मिलने पहुंचे। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के लखीमपुर खीरी से सांसद उत्कर्ष वर्मा, पंजाबी गायक बब्बू मान ने भी जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की। जेजेपी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। किसान मांगी हुई मांगों को मंगवाने के लिए पिछले ग्यारह माह से आंदोलन कर रहे हैं, क्योंकि केंद्र सरकार…
दिल्ली: दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने एक अन्य बांग्लादेशी नागरिक को दिल्ली के वसंत कुंज थाना इलाके से पकड़ा है। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक की पहचान मोहम्मद बबलू के रूप में हुई है। जो ढाका के दीमरा गांव का रहने वाला है। बता दें कि पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक को डिपोर्ट कर दिया गया है। पुलिस FRRO की मदद से इन्हें डिपोर्ट कर रही है। बता दें कि पिछले सप्ताह साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने 14 बांग्लादेशियों को पकड़कर FRRO के जरिए…
भोपाल: नए साल की शुरुआत के साथ मध्य प्रदेश में ई-ऑफिस प्रणाली का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास से इस प्रणाली का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि सुशासन के क्षेत्र में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। मध्य प्रदेश सरकार सभी व्यवस्थाओं को ऑनलाइन करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। डिजीटाइजेशन के माध्यम से योजनाओं के कार्यान्वयन में सुधार, विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने और जन कल्याण की गति को तेज करने में सहायता मिलेगी। डिजीटाइजेशन जो राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री ने…
नए वर्ष की शुरुआत के साथ ही पूरा उत्तर भारत प्रचंड शीतलहर की चपेट में है। पहाड़ी राज्यों मे बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं और गिरते तापमान ने गलन बढ़ा दी है। कश्मीर में शीतलहर तेज हो गई है। दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट देखी गई। राजस्थान के कुछ हिस्सों के साथ पड़ोसी राज्यों हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हरियाणा, राजस्थान, बंगाल, बिहार में घना कोहरा छाया रहा। पश्चिमी विक्षोभ अभी अफगानिस्तान के ऊपर बना हुआ है।…