इंदौर: इंदौर में आईसीआईसीआई में करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है. विजयनगर इलाके में स्थित एक बैंक में यह चोरी की गई है. वारदात को अंजाम देने वाले कोई और नहीं बल्कि 2 रिलेशनशिप मैनेजर निकले, जिन्होंने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी का फायदा उठाकर ग्राहकों के खातों से पैसे निकाल लिए. सभी ने इस पैसे से अय्याशी की और 52 लाख रुपये उड़ा दिए. पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी का फायदा उठाकर निकाले पैसे दरअसल, बैंक कर्मचारियों ने सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी का फायदा उठाकर ग्राहकों के खातों…
Author: News Desk
मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के घर चोरी का मामला सामने आया है। जहां चोर हीरे का हार और हजारों रुपए लेकर फरार हो गया। हालांकि अभिनेत्री के मुंबई खार स्थित आवास में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 37 वर्षीय समीर अंसारी के रूप में हुई है। मुंबई पुलिस ने बताया कि पूनम ढिल्लों के खार स्थित घर से हीरे का हार, 35 हजार रुपए नकद और अमेरिकी डॉलर चोरी करने के आरोप में पेंटर समीर अंसारी (37) को गिरफ्तार किया गया है। पेंटिंग का काम करने आए अंसारी…
कहा जा रहा है कि दुनिया की 7000 भाषाओं में से कुछ भाषाएं हर साल धीरे-धीरे विलुप्त हो रही हैं। अगर पहले के आंकड़ों पर गौर करें तो एक दशक पहले हर तीन महीने में एक भाषा विलुप्त हो रही थी, लेकिन अब यह आंकड़ा तेजी से बढ़ने लगा है। 2019 तक भाषाओं के विलुप्त होने की रफ्तार और बढ़ गई है। अब ताजा आंकड़ों में हर 40 दिन में एक भाषा विलुप्त हो रही है। दूसरे शब्दों में कहें तो एक साल में 9 भाषाएं लुप्त हो रही हैं। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूनेस्को ने चेतावनी दी है कि…
वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के नए राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। वहीं वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन के खिलाफ ट्रंप सख्त रवैया अपनाए हुए हैं। अब ट्रंप ने राष्ट्रपति बाइडेन पर सत्ता हस्तांतरण को कठिन बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने हाल के दिनों में जलवायु और अन्य प्रशासनिक मुद्दों पर बाइडेन प्रशासन के कार्यकारी आदेशों का उदाहरण देते हुए यह आरोप लगाया है। ट्रंप ने पोस्ट में कहा कि बाइडेन इस बदलाव को जितना संभव हो सके उतना मुश्किल बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। इसमें कानूनी कार्रवाई से लेकर ग्रीन न्यू स्कैम और…
भोपाल: मध्य प्रदेश के निवासियों के लिए रेलवे डिवीजन की ओर से स्पेशल ट्रेनों की नई सौगात। अगर आप महाकुंभ में जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। रेलवे ने प्रयागराज महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मध्य प्रदेश से 40 स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेंगी और मध्य प्रदेश के 35 से अधिक स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। इनमें से अधिकांश ट्रेनों में सीटें उपलब्ध हैं, जबकि कुछ ट्रेनों में वेटिंग भी है। 14 से अधिक ट्रेनों में सीटें उपलब्ध रेलवे अधिकारियों के…
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजधानी का सियासी पारा चढ़ने लगा है। ताजा खबर यह है कि कांग्रेस को अलग-थलग करने के लिए INDIA गठबंधन की दूसरी पार्टियां एक साथ आ गई हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि वह दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का समर्थन करेंगे और उनके समर्थन में अरविंद केजरीवाल के साथ मंच भी साझा करेंगे। इसी तरह पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता कुणाल घोष ने उम्मीद जताई है कि दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। अखिलेश खुलकर AAP…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अफगानिस्तान तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान ने सैंकड़ों अफगानों को गिरफ्तार किया है। तालिबान ने यह दावा किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस्लामाबाद स्थित तालिबान के नेतृत्व वाले अफगान दूतावास ने बताया कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने 800 अफगान प्रवासियों को हिरासत में लिया है। एक्स पर बयान में अफगान दूतावास ने दावा किया कि हिरासत में लिए गए प्रवासियों में वे लोग शामिल हैं जिनके पास वीजा, पंजीकरण प्रमाण (पीओआर) या अफगान नागरिक कार्ड (एसीसी) दस्तावेज हैं, जो पाकिस्तान में उनके रहने को अधिकृत करने के लिए हैं। दूतावास ने अफ़गान प्रवासियों…
रायपुर: प्रयागराज में 13 जनवरी से आस्था की डुबकी लगाई जाएगी. साधु-संतों के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटेगी. इसके लिए लोगों ने होटलों की बुकिंग शुरू कर दी है, लेकिन अगर आप जरा सी लापरवाही बरतेंगे तो ठगी का शिकार हो सकते हैं. महाकुंभ के आते ही साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं. ये ठग होटल बुकिंग के नाम पर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में रायपुर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। रायपुर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी पुलिस ने बताया है कि प्रयागराज में 83 होटल, 56 गेस्ट हाउस और सात…
तिरुवनंतपुरम: केरल उच्च न्यायालय ने माना है कि किसी महिला के 'शारीरिक रूप' पर टिप्पणी करना यौन उत्पीड़न के तहत दंडनीय अपराध होगा। न्यायमूर्ति ए. बदरुद्दीन ने इस संबंध में केरल राज्य विद्युत बोर्ड (केएसईबी) के एक पूर्व कर्मचारी द्वारा दायर याचिका को खारिज करते हुए यह फैसला सुनाया। याचिका में आरोपी ने उसी संगठन की एक महिला कर्मचारी द्वारा उसके खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले को रद्द करने का अनुरोध किया था। महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी 2013 से उसके खिलाफ अश्लील भाषा का इस्तेमाल कर रहा था और फिर 2016-17 में उसने आपत्तिजनक संदेश और…
बिलासपुर धान के अवैध संग्रहण एवं परिवहन के खिलाफ आज 4 ठिकानों पर कार्रवाई कर लगभग 3 लाख रूपए के 93 क्विंटल धान जब्त किए गए। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खाद्य, राजस्व एवं मण्डी के अधिकारियों ने दबिश देकर कार्रवाई की। इस तरह धान खरीदी तक हर रोज जारी रहेगी। जिला खाद्य अधिकारी अनुराम भदौरिया ने बताया कि मस्तुरी तहसील के ग्राम किरारी में महेन्द्र किराना स्टोर में 60 कट्टी धान अवैध रूप से भण्डारित होना पाया गया। जिसे मण्डी अधिनियम के तहत जब्त कर कार्रवाई की गई। मुख्यालय मस्तुरी में अग्रवाल किराना स्टोर में 58 कट्टी धान…