पटना । भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विरोधियों पर खासकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष और पूर्व सीएम लालू यादव पर परिवारवाद को लेकर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दरअसल, राजद कोई राजनीति पार्टी नहीं है। बल्कि यह एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, इसके सीएमडी लालू यादव हैं और उन्होंने तेजस्वी को एमडी बनाया हुए है। केंद्रीय मंत्री ने तंज कसते हुए कहा बिहार में किसी यादव के पास इतनी योग्यता नहीं है, केवल लालू के परिवार में ही सारी योग्यता है, इसकारण उन्होंने तेजस्वी यादव को नियुक्त किया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण…
Author: News Desk
नई दिल्ली । भारत में चावल के बढ़ते भंडार ने जनवरी माह में सबसे ऊंचा स्तर छू लिया है जो देश के निर्यात की गति को तेज करने के लिए एक अवसर प्रदान कर सकता है। चावल के सरकारी भंडार में पहुंची मात्रा सरकार के निर्धारित लक्ष्य से अधिक है, लेकिन इस समय गेहूं की कमी के चलते बाजार में चिंता की स्थिति है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के अनुसार चावल के कुल स्टॉक जनवरी तक 60.9 मिलियन टन पहुंच गया है, जबकि निर्धारित लक्ष्य 7.6 मिलियन टन है। इस बढ़ते भंडार के साथ चावल के निर्यात में भी वृद्धि…
वाशिंगटन। अमेरिका की टेक कंपनी ने रियल बोटिक्स मादा रोबोट तैयार किया है। इसका नाम आरिया रखा गया है। भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत कंपनी ने 1.5 करोड रुपए रखी है। इस रोबोट की खासियत है, यह बिल्कुल इंसानों की तरह दिखती है। इंसानी शरीर का एहसास कराती है। इंसानों जैसी भावनाएं भी इसमें हैं। यह रोबोट लोगों के अकेलेपन को दूर करने में सक्षम है। यह इंसानों की तरह ही हर तरह से प्रतिक्रिया दे सकती है। इसके चेहरे से हर समय संवेदनशीलता के साथ हाव -भाव बदलते रहते हैं। इस रोबोट को एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में क्रेडा विभाग के सौर ऊर्जा से छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के तीन विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों के सदस्यों की जिंदगी बदल गई है। महज एक साल पहले, 2024 की दीपावली के पहले तक इन परिवारों के घरों में अंधेरा था। बिजली की सुविधा से वंचित इन बैगा परिवारों की समस्याओं को दूर करने के लिए पीएम जनमन योजना से मुख्यमंत्री के सुशासन में क्रेडा सीईओ आईएएस राजेश सिंह राणा द्वारा सौर ऊर्जा से बैगा परिवार के घरों को रौशनी प्रदान की गई, जिसकी वजह से उनके अंधेरे घरों में…
मंडी,। मंडी शहर के रहने वाले क्रिकेट प्लेयर ऋषि धवन भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुके हैं और कई मैच इन्होंने इंडिया के लिए खेले हैं। यही नहीं ऋषि धवन इंडिया में खेलने के साथ आईपीएल में भी अपने खेल का प्रदर्शन किंग्स इलेवन पंजाब टीम में रहकर दिखा चुके हैं। ऋषि धवन और उनके छोटे भाई राघव धवन दोनों को क्रिकेट पसंद हैं और दोनों भाई खेलते भी अच्छा हैं जिसकी प्रशंसा लोग करते थे। ऋषि धवन बचपन से ही मंडी के पड्डल मैदान से जुड़े थे और रोज सुबह-शाम प्रैक्टिस करने यहां जाते थे और पसीना बहाते…
नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और अभिनेतत्री से भाजपा सांसद बनीं कंगना रनौत ने महाराष्ट्र के नागपुर में रविवार को खासदार क्रीड़ा महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गडकरी ने कहा कि खेल महोत्सव का आनंद लेना चाहिए। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसी दौरान जहां प्रतिभागियों की सराहना की वहीं उन्होंने कहा कि हमने इस साल सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मुझे खुशी है कि यह आयोजन अपने सातवें साल में होने जा रहा है। इस मौके पर हम सभी को खेल महोत्सव का आनंद लेना चाहिए। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने खासदार…
मुंबई । अपनी नन्हीं बेटी देवी और पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अभिनेत्री बिपाशा बसु मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं। यहां से बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत झलकियां साझा कीं। बिपाशा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में अपनी सुबह की झलक साझा की, जिसमें उनके पति करण सिंह ग्रोवर बालकनी में खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी बेटी देवी आराम से मां के पास खेल रही है। अभिनेत्री ने इस प्यारी तस्वीर को कैप्शन दिया, ये मेरी कुछ पसंदीदा चीजें हैं। मालदीव से साझा की गई अन्य तस्वीरों में देवी समुद्र तट पर खेलती नजर आ रही…
हाजीपुर,। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेल द्वारा 13 जनवरी से 31 मार्च तक राजगीर और कोडरमा के बीच प्रतिदिन 03322/21 राजगीर-कोडरमा-राजगीर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी सं. 03322 राजगीर-कोडरमा एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 13 जनवरी से 31 मार्च तक प्रतिदिन राजगीर से 10.55 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 14.15 बजे कोडरमा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 03321 कोडरमा-राजगीर एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 13 जनवरी से 31 मार्च तक प्रतिदिन कोडरमा से 15.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 17.50 बजे…
मुंबई । पूंजी बाजार नियामक सेबी के एक पूर्णकालिक सदस्य ने हाल ही में एक बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि सेबी डेरिवेटिव खंड में गतिविधि पर रोक नहीं लगाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सेबी कोई भी ऐसा कदम नहीं उठाएगा जो डेरिवेटिव बाजार में कारोबार को नियंत्रित करे। उन्होंने बताया कि सेबी कारोबारी सुगमता और बेहतर जोखिम प्रबंधन के लिए कुछ उपायों पर विचार कर रहा है, परन्तु डेरिवेटिव खंड में कोई प्रतिबंध नहीं लगाने का इरादा है। उन्होंने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा नियंत्रित एनआईएसएम के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए…
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं। बुमराह के अगले माह 19 फरवरी से होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के शुरुआती मैचों से बाहर होने की संभावना है। इससे भारतीय टीम को झटका लग सकता है। बुमराह ग्रुप स्तर के मैचों से बाहर हो सकते हैं। पिछले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी में खेले गए अंतिम टेस्ट के दौरान उनकी पीठ में ऐंठन आ गयी थी जिससे वह अभी तक नहीं उबरे हैं। आज तक की जानकारी के अनुसान बुमराह की पीठ में सूजन है और उन्हें…