Author: News Desk

वाशिंगटन। लॉस एंजेलिस में जंगल में लगी आग से आसपास के इलाके में दहशत पैदा हो गई है। यह आग तेजी से फैल रही है जिससे लोग और प्रशासन दोनों की परेशानी बढ़ गई है। प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षित रहने के लिए करीब 30 हजार लोगों को घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है क्योंकि उनके घर आग की चपेट में आ सकते हैं। वहीं अमेरिका की बाइडेन सरकार ने आग पर जल्द से काबू पाने के आदेश दिए हैं। राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं ताकि ज्यादा जान-माल का नुकसान न हो। आग की चपेट…

Read More

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर हमला बोला। तेजस्वी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक कार्टून पोस्ट किया और लिखा- थके हुए सीएम ने रिटायर्ड अधिकारियों के साथ मिलकर बिहार के युवाओं की आशाओं को निराशाओं में बदल दिया है। विज्ञापनों के जरिए करोड़ रुपए झूठे प्रचार में फूंक रहे हैं। बिहारियों के जीवन को आबाद करने की बजाय उसे बर्बाद कर दिया है। बिहार की प्रगति को दुर्गति की अग्नि में झोंक दिया है। उन्होंने कहा कि बेसुध सरकार और उसके मुखिया के नेतृत्व में एक…

Read More

मुंबई: मनोज मुंतशिर स्काई फोर्स फिल्म की टीम से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि वह मेकर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। दरअसल मनोज मुंतशिर ने आरोप लगाया है कि टीम ने अक्षय कुमार की फिल्म के गाने 'माये' के वीडियो में उन्हें क्रेडिट नहीं दिया। वह प्रोड्यूसर दिनेश विजन और सारेगामा ग्लोबल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। मेकर्स ने बी प्राक और तनिष्क बागची को क्रेडिट दिया लेकिन उन्हें नहीं दिया। ऐसे में वह भड़क गए।

Read More

मुंबई। चीन में कहर बरपा रहा एचएमपीवी वायरस ने भारत की भी चिंता बढ़ा दी है। देशभर में अब तक इसके 8 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं और यह वायरस नागपुर के बाद अब मुंबई में भी दस्तक दे चुका है। यूँ तो एचएमपीवी वायरस देश में पहले ही प्रवेश कर चुका था। लेकिन अब यह वायरस मुंबई में भी प्रवेश कर चुका है। दरअसल मुंबई में एचएमपीवी वायरस से पीड़ित एक मरीज मिला है। बताया जा रहा है कि 6 महीने का एक बच्चा इस वायरस से संक्रमित है। वहीं, बच्चे का इलाज अस्पताल के आईसीयू में चल…

Read More

गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई की बैठक मंगलवार को नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सदस्यता अभियान प्रभारी के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतम प्रकाश एवं नगर निगम के पूर्व मेयर सुनील पासवान मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक के दौरान सदस्यता अभियान को लेकर टीम बनाई गई। जिसमें 30 शक्ति केंद्र एवं 125 बूथों में तीन तीन कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की गई। जिन्हें सदस्यता अभियान को मूर्त रूप देने हेतु जिम्मेवारी सौंपी गई। वहीं संगठन से जुड़े सभी सदस्यों से भी नए सदस्यों को शामिल कराने की अपील की गई। इस…

Read More

इंदौर: इंदौर में आईसीआईसीआई में करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है. विजयनगर इलाके में स्थित एक बैंक में यह चोरी की गई है. वारदात को अंजाम देने वाले कोई और नहीं बल्कि 2 रिलेशनशिप मैनेजर निकले, जिन्होंने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी का फायदा उठाकर ग्राहकों के खातों से पैसे निकाल लिए. सभी ने इस पैसे से अय्याशी की और 52 लाख रुपये उड़ा दिए. पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी का फायदा उठाकर निकाले पैसे दरअसल, बैंक कर्मचारियों ने सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी का फायदा उठाकर ग्राहकों के खातों…

Read More

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के घर चोरी का मामला सामने आया है। जहां चोर हीरे का हार और हजारों रुपए लेकर फरार हो गया। हालांकि अभिनेत्री के मुंबई खार स्थित आवास में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 37 वर्षीय समीर अंसारी के रूप में हुई है। मुंबई पुलिस ने बताया कि पूनम ढिल्लों के खार स्थित घर से हीरे का हार, 35 हजार रुपए नकद और अमेरिकी डॉलर चोरी करने के आरोप में पेंटर समीर अंसारी (37) को गिरफ्तार किया गया है। पेंटिंग का काम करने आए अंसारी…

Read More

कहा जा रहा है कि दुनिया की 7000 भाषाओं में से कुछ भाषाएं हर साल धीरे-धीरे विलुप्त हो रही हैं। अगर पहले के आंकड़ों पर गौर करें तो एक दशक पहले हर तीन महीने में एक भाषा विलुप्त हो रही थी, लेकिन अब यह आंकड़ा तेजी से बढ़ने लगा है। 2019 तक भाषाओं के विलुप्त होने की रफ्तार और बढ़ गई है। अब ताजा आंकड़ों में हर 40 दिन में एक भाषा विलुप्त हो रही है। दूसरे शब्दों में कहें तो एक साल में 9 भाषाएं लुप्त हो रही हैं। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूनेस्को ने चेतावनी दी है कि…

Read More

वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के नए राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। वहीं वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन के खिलाफ ट्रंप सख्त रवैया अपनाए हुए हैं। अब ट्रंप ने राष्ट्रपति बाइडेन पर सत्ता हस्तांतरण को कठिन बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने हाल के दिनों में जलवायु और अन्य प्रशासनिक मुद्दों पर बाइडेन प्रशासन के कार्यकारी आदेशों का उदाहरण देते हुए यह आरोप लगाया है। ट्रंप ने पोस्ट में कहा कि बाइडेन इस बदलाव को जितना संभव हो सके उतना मुश्किल बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। इसमें कानूनी कार्रवाई से लेकर ग्रीन न्यू स्कैम और…

Read More

भोपाल: मध्य प्रदेश के निवासियों के लिए रेलवे डिवीजन की ओर से स्पेशल ट्रेनों की नई सौगात। अगर आप महाकुंभ में जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। रेलवे ने प्रयागराज महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मध्य प्रदेश से 40 स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेंगी और मध्य प्रदेश के 35 से अधिक स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। इनमें से अधिकांश ट्रेनों में सीटें उपलब्ध हैं, जबकि कुछ ट्रेनों में वेटिंग भी है। 14 से अधिक ट्रेनों में सीटें उपलब्ध रेलवे अधिकारियों के…

Read More