दुर्ग। दुर्ग जिले में इस बार साइबर ठगी करने वाले गिरोह ने सैकड़ों की संख्या में अवैध रुप से लाखों रुपए खाता धारकों के खाते में ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी पुलिस को गृह मंत्रालय के पोर्टल से मिली। पुलिस शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। दुर्ग रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित कर्नाटका बैंक के 111 खाता धारकों के अकाउंट में अलग-अलग राज्यों में हुए साइबर ठगी द्वारा अर्जित 86 लाख 33 हजार, 247 रुपए पाए गए हैं। उक्त 111 बैंक खातों में अवैध रुप से लाभ अर्जित करने…
Author: News Desk
सूर्य की किरण से 1000 घर होंगे रोशन, बेच भी सकेंगे बिजली जांजगीर-चांपा जिलेवासी अब बिजली की भारी बचत व आय में वृद्धि कर सकते हैं। इसके लिए पीएम सूर्य मुफ्त योजना के तहत आवेदन कर मकान में सोलर पैनल लगाना होगा। इसमें बिजली की बचत के साथ आप विभाग को बिजली बेच भी सकेंगे। इसके तहत जिले में 1 हजार का लक्ष्य मिला हुआ है। अब तक 540 लोगों का आवेदन भी आ चुका है। साथ ही अब 22 लोग अपने मकानों में रूफटॉप सोलर पैनल लगवा भी चुके हैं। पीएम घर मुफ्त सूर्य योजना के तहत बिजली विभाग…
करांची। पाकिस्तान दूसरों को टेंशन देना चाहता है लेकिन अब वह खुद ही टेंशन में है। अमेरिकी कांग्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बाइडन प्रशासन तालिबान को अरबों रुपए की मदद दे रहा है, ताकि वह खुद को मजबूत कर दुश्मनों से मुकाबला कर सके। डोनाल्ड ट्रंप के दोस्त टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने भी इस रिपोर्ट पर ट्वीट कर पूछा कि क्या हम सचमुच अमेरिकी टैक्सपेयर्स का पैसा तालिबान को भेज रहे हैं? इसे लेकर सोशल मीडिया में हंगामा मचा गया है, लेकिन इससे पाकिस्तानी आर्मी की सांसें अटक गई हैं। रिपोर्ट में लिखा है…
रायपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल क्षेत्र को झारखंड से जोड़ने कन्हर नदी पर उच्च स्तरीय पुल का काम तेजी से चल रहा है। इस पुल के निर्माण से 20 गांवों की करीब 40 हजार आबादी को बड़ी राहत मिलेगी। सनावल क्षेत्र के कई गांवों के लोग रोजाना खरीदारी और इलाज के लिए नदी के उस पार स्थित झारखंड के जिला मुख्यालय गढ़वा तथा प्रखंड मुख्यालय नगर उटारी और धुरकी जाते हैं। कन्हर नदी पर इस पुल के शुरू हो जाने से सनावल क्षेत्र से इन तीनों शहरों की दूरी काफी कम हो जाएगी। क्षेत्रवासियों को बारहों महीने निर्बाध आवागमन की…
भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी भोपाल: रेल प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महाकुंभ मेला विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 07087/07088 मौला अलि -वाराणसी- मौला अलि महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन 01-01 ट्रिप चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी। गाड़ी संख्या 07087 मौला अलि -वाराणसी महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन (01 ट्रिप) गाड़ी संख्या 07087 मौला अलि -वाराणसी महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन दिनांक 17 फरवरी 2025 को मौला अलि स्टेशन से रात 23.55 बजे…
नई दिल्ली। देशभर में कुल 1,46,145 किमी नेशनल हाईवे हैं। इसके अलावा कई एक्सप्रेसवे भी हैं, जिनसे सफर आसान हो गया है। यही वजह है कि जब चमचमाती सड़कों की बात होती है तो पहला नाम केन्द्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आता है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हाईवे और एक्सप्रेसवे का नेटवर्क बिछाने का काम गडकरी ने किया है। लेकिन लोग उस वक्त हैरान हो गए जब गडकरी ने कह दिया इन सड़कों को खुदवा दीजिए। गडकरी ने बताया कि सरकार सड़क हादसों और इससे होने वाली मौतों को कम करने का लगातार प्रयास कर रही…
बिलासपुर: नशे के कारोबारी ने अलग-अलग राज्यों में दो करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति बना ली थी। जांच के बाद पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा स्थित जमीन जब्त कर ली है। साथ ही बैंक में जमा रकम को होल्ड कर दिया है। आरोपी के शेयर भी जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस मामले को सफेमा कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट के आदेश पर संपत्ति जब्त की जाएगी। एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस ने नशे के कारोबार से जुड़ी सृष्टि कुर्रे को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि वह गिन्नी जांगड़े, संजीव उर्फ सुच्चा…
गिरिडीह । जिले के धनवार थाना क्षेत्र स्थित राजा मंदिर के पुजारी चंद्रिका पांडेय के आवास में एक सप्ताह पूर्व देर रात हुई डकैती मामले में पुलिस को एक बार फिर सफलता मिली है। धनवार पुलिस ने डकैती की घटना में संलिप्त सात अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सागर मुंडा, सूरज टुडू, पृथ्वी लोहार, सुनील नयाल, इलियास अंसारी, बीटूनाग सबर एवं मोहन किस्कू का नाम शामिल है। जिनके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक जिंदा गोली, चार मोबाइल फोन एवं एक चाकू बरामद किया गया है।यह जानकारी एसपी डॉ बिमल…
रायपुर राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होने जा रहे युवाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के साथ ही छत्तीसगढ़ को भी विकसित राज्य बनाना है। उल्लेखनीय है कि स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिवस पर आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में उत्कृष्ट और मनमोहक प्रस्तुति से युवा छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन भारत को वर्ष 2047 से पूर्व विकसित बनाने की भारत सरकार की मुहिम में छत्तीसगढ़ के युवाओं ने अपना टैलेंट दिखाया है। राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए…
नई दिल्ली । दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी प्रमुख दलों की ओर से ताबड़तोड़ चुनावी वादे किए जा रहे हैं। कांग्रेस भी दिल्लीवासियों के लिए बड़े वादे कर रही है। ‘प्यारी दीदी योजना’ के बाद कांग्रेस ने अब अपनी दूसरी गारंटी का भी ऐलान कर दिया है। पार्टी की दूसरी गारंटी ‘जीवन रक्षा योजना’ है जिसमें हर दिल्ली वाले को 25 लाख रुपये का हेल्थ बीमा का वादा किया गया है। पिछले 2 चुनावों से 0 पर सिमटने वाली कांग्रेस ने बुधवार को वादा किया कि अगर वह दिल्ली की सत्ता पर फिर से काबिज होती है तो…