रायपुर दंतेवाड़ा में CM साय ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि बीजापुर से जॉइंट पार्टी ऑपरेशन से लौट रही थी। अंबेली गांव के पास दोपहर करीब सवा 2 बजे नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया। यह बीते दो साल में राज्य में सुरक्षा बलों पर नक्सलियों का सबसे बड़ा और 2025 का पहला हमला है। विस्फोट इतना भीषण था कि सड़क पर 10 से 12 फीट का गड्ढा हो गया। जिस गाड़ी में जवान सवार थे, उसके परखच्चे उड़ गए और उसके हिस्से 400 मीटर के दायरे में बिखर गए। कुछ हिस्से 30…
Author: News Desk
भोपाल । भोपाल के प्रभात चौराहे पर थ्री टियर ट्रैफिक सिस्टम के लिए 44.10 करोड़ रुपए से डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज बनेगा। इसकी सर्विस लेन के लिए सोमवार को अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस की मौजूदगी में दोनों ओर से 25 अतिक्रमण हटाए गए। कार्रवाई के दौरान एडिशनल डीसीपी मनप्रीत बरार, एसडीएम रवीश श्रीवास्तव भी मौजूद थे। अशोका गार्डन क्षेत्र में प्रभात चौराहे पर अतिक्रमण हटाने के यह कार्रवाई की गई। दोपहर तक 25 अतिक्रमण हटा दिए गए। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ रवि शुक्ला ने बताया, फ्लाईओवर के लिए सर्विस रोड भी बनेगी। जिस पर करीब 70 अतिक्रमण…
रायपुर भाजपा ने छत्तीसगढ़ में अपने जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। बस्तर के साथ संभाग के दंतेवाड़ा, सुकमा, कोंडागांव, नारायणपुर के अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है। नारायणपुर से संध्या पवार को जिलाध्यक्ष चुना गया है। दंतेवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता बनाए गए। संतोष अभी जिला महामंत्री और गीदम निवासी हैं। इससे पहले रविवार को बीजापुर और कांकेर के अध्यक्ष की घोषणा की जा चुकी है। कांकेर में महेश जैन और बीजापुर में घासीराम नाग अध्यक्ष बनाए गए हैं। वेद प्रकाश पांडे को बस्तर जिला भाजपा अध्यक्ष घोषित किया गया है। 49 वर्षीय वेदप्रकाश को प्रदेश अध्यक्ष…
मौसमी उतार चढ़ाव के बीच दिल्ली में ठिठुरन भरी ठंड का दौर जारी है। साेमवार सुबह विभिन्न इलाकों में हुई हल्की वर्षा से ठंडक और बढ़ गई। तापमान में गिरावट देखने को मिली तो पूसा में कोल्ड डे वाले हालात बने रहे। सप्ताहांत के दौरान (शनिवार और रविवार को) फिर से वर्षा होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया हुआ है। सोमवार को सप्ताह के पहले कार्यदिवस पर दिल्ली वासी सोकर उठे तो विभिन्न इलाकों में गरज के साथ बरसात हो रही थी। इससे ठिठुरन और बढ़ गई थी। लिहाजा,…
एमपी के लोगों के लिए गर्व, अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा : विवेक तन्खा मुंबई। मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक पहचान को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश फाउंडेशन, नई दिल्ली की मुंबई शाखा का शुभारंभ रविवार को यहां बीकेसी स्थित मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन रिक्रिएशन सेंटर में किया गया। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा, 'फाउंडेशन का प्राथमिक उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मध्य प्रदेश की एक विशिष्ट पहचान हो जो उसके मूल्यों, संस्कृति और क्षमता को प्रतिबिंबित करे। फाउंडेशन का लक्ष्य आपदा राहत, शिक्षा और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए अधिक से अधिक कार्यक्रम आयोजित करके…
जगदलपुर छत्तीसगढ़ के बस्तर पुलिस ने बीते दिनों हुए एक अंधे के कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है. इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दरअसल, जगदलपुर के अनुकूल देव वार्ड करकापाल में भानपुरी अस्पताल में पदस्थ डॉ. वासुदेव राय की पत्नी अर्चना घोष की उनके घर पर संदिग्ध हालात में लाश मिली थी. बोधघाट पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद से आरोपियों की तलाश में जुटी थी. डॉ. वासुदेव राय की पत्नी अर्चना घोष की हत्या के 6 दिन बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक…
दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा आज (मंगलवार) 2 बजे होगी. चुनाव आयोग दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा. 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त होने वाला है. 2020 में चुनावों की घोषणा 6 जनवरी को की गई थी. 8 फरवरी को मतदान हुआ था और 11 फरवरी को वोटों की गिनती की गई थी. दिल्ली चुनाव एक ही चरण में होने की उम्मीद है. संभवतः फरवरी के दूसरे हफ्ते के आसपास चुनाव हो. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की देखरेख में यह अंतिम चुनाव हो सकता है. वह 18 फरवरी को…
बिलासपुर । बिलासपुर जिले में कलेक्टर अवनीश शरण के मार्गदर्शन में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन प्रक्रिया में व्यापारियों और कोचियों द्वारा अवैध धान खपाने के मामलें में प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है। धान का अवैध भंडारण और परिवहन करने वालों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। आज खाद्य, राजस्व, मंडी और मार्कफेड की संयुक्त टीम ने पांच स्थानों पर दबिश देकर 264 क्विंटल धान जब्त किया, जिसकी कीमत 8.18 लाख रुपए आंकी गई है। तहसील बोदरी के गांव सारधा में संजय किराना से 24 क्विंटल (60 बोरी), तहसील कोटा के सलका नवागांव में दो वाहनों में…
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी द्वारा सांसद और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर की गई टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है। राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से बड़ी कही है। उन्होंने इस संबंध में कहा कि भाजपा के नेताओं की सोच इस निम्न स्तर पर पहुंच गई है कि वे महिलाओं का आदर करना तो दूर, उनके लिए अशोभनीय शब्दों का प्रयोग कर अपनी असली मानसिकता दिखा रहे हैं। कांग्रेस सांसद एवं एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी पर भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी द्वारा की…
जब भी हम किसी बड़े रेलवे स्टेशन जाते हैं तो वहां एक चीज की दिक्कत हमेशा देखने को मिलती है. वो है पार्किंग की. खासतौर पर दिल्ली जैसे बड़े शहरों में. इसे लेकर रेलवे नए-नए नियम निकालता रहता है. अगर आप ईस्ट दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर टैक्सी या अपनी प्राइवेट कार से परिजनों को पिक या ड्रॉप करने जा रहे हैं तो थोड़ा होशियार रहें. पिक एंड ड्रॉप एरिया में 17 मिनट से एक सेकंड भी ज्यादा ठहरने पर यहां आपसे 200 रुपये वसूल लिए जाएंगे. हालांकि ट्रेनों की आवाजाही के पीक आवर्स में इसकी पूरी संभावना…