बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत की हार के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। सवालों के साथ बदलाव की मांग भी उठ रही है। ऐसे में टीम के सबसे सीनियर टेस्ट खिलाड़ी विराट कोहली को बाहर करने की खबरें भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली को इंग्लैंड दौरे से बाहर रखा जा सकता है। उनके रिटायरमेंट की खबरें भी तेजी से दौड़ रही हैं। इसका कारण कोहली का फॉर्म है। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में उनका बल्ला चला नहीं। उनके बल्ले से पांच मैचों की नौ पारियों में सिर्फ 190 रन निकले जिसमें पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में लगाया गया…
Author: News Desk
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल जून महीने में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाना है। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया दूसरी बार फाइनल मैच खेलने उतरेगी, लेकिन साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार खिताब के लिए दावेदारी पेश कर रहा है। आखिरी बार की तरह इस बार भी WTC Final इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान में खेला जाएगा। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने अपने टीम के सातवीं लगातार टेस्ट जीत के बाद अब अपनी नजरें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल पर टिका दी हैं। रबाडा ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को चेतावनी दी है। रबाडा…
भारतीय टीम की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार के बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। रोहित का बल्ला चल नहीं रहा और इसी कारण वह सिडनी में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में नहीं खेले थे। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये बताया गया है कि टीम मैनेजमेंट रोहित से टेस्ट टीम में उनके भविष्य के बारे में बात करेगा। रोहित के टेस्ट रिटायरमेंट की खबरें भी तेज हैं। हालांकि, रोहित ने खुद साफ मना कर दिया है कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर काफी कुछ बदल सकता है और इसमें…
झारखंड में सर्दी का सितम जारी है। यहां रांची, जमशेदपुर, बोकारो, पलामू समेत कई जिलों में पारा 8 डिग्री से नीचे चला गया है। ठंड के चलते स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। लोग कंपकंपी वाली ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। मैक्लुस्कीगंज में तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड मैक्लुस्कीगंज में सर्दी का सितम जारी है। नए साल के पहले दिन से ही सुबह और रात में घर से बाहर निकलना चुनौती जैसा हो गया है। शीतलहर शरीर की हड्डियों को कंपा रही है। शनिवार की सुबह 6:00 बजे लपरा का तापमान 4.5…
रायपुर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक वितुल कुमार अपने बल के अभियानों की समीक्षा करने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे। इसके अलावा यहां वह बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट का विश्लेषण करेंगे। बता दें कि सोमवार को नक्सलियों के द्वारा किए गए विस्फोट में आठ सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। इस घटना में उनके वाहन के असैन्य चालक की भी मौत हो गयी थी। इस घटना के बाद पूरा देश शोक में है। बता दें कि कुछ समय पहले हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद…
भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रोन्नति को लेकर राज्य पुलिस सेवा के 17 डीएसपी के नाम संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को भेजे जा सकते हैं। सभी की फाइल तैयार कर ली गई है। झारखंड कैडर में राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नति के सिर्फ नौ पद रिक्त हैं। सभी के दस्तावेज की यूपीएससी में समीक्षा होगी। जो कमियां होंगी, उसे दूर करने के बाद यूपीएससी में प्रोन्नति बोर्ड की बैठक की तिथि निर्धारित होगी। उस बैठक में गृह सचिव व डीजीपी भी शामिल होंगे। उसके बाद ही प्रोन्नति संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी होगी। इनके भेजे जा…
रायपुर मई महीने में निकाय चुनाव 2025 होने की संभावना जताई जा रही है। आज यानी 7 जनवरी को निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की पहली प्रक्रिया पूरी हुई। लेकिन आगामी महीने में बोर्ड परीक्षा के पहले रिवीजन क्लासेस और सारी प्रक्रिया को देखते हुए टीचरों का उपलब्ध होना और स्कूल खोले रखना कठिनाई भरा होगा। वैसे भी सभी नगर पालिका निगम में सुचारु रूप से कार्य संचालन हेतु नगर में प्रशासक बिठाए गए है। जिससे निगम के सभी कामकाज प्रभावित ना हो। इसी सब कारणों से चुनाव मई महीने में संपन्न कराए जा सकते है। निगम चुनाव रायपुर में…
मंईयां सम्मान योजना को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इसके तहत कहा गया है कि जो महिलाएं गलत तरीके से पैसे उठा रही हैं, उनको खुद बाहर हो जाना चाहिए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद इसपर अपडेट देते हुए कहा कि जो गलत शपथपत्र देकर फर्जी तरीके से मंईयां सम्मान योजना का लाभ ले रही हैं। हेमंत सोरेन ने कहा कि अगर कोई महिला गलत तरीके से इसका लाभ ले रही हैं तो इससे जरूरतमंदों को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। इसलिए उन महिलाओं से अपील है कि कृपया आप खुद बाहर हा जाइए। वंचित महिलाओं को शीघ्र जोड़ा…
भोपाल: मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में आज साल 2025 की पहली कैबिनेट बैठक हुई. जिसमे कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में गणतंत्र दिवस को लेकर चर्चा की गई. नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फैसलों की जानकारी दी। यूनियन कार्बाइड के कचरे के मामले में न्यायालय द्वारा दिए गए समय में जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा की जाएगी। छोटे संगठनों से संवाद स्थापित किया जाएगा और सभी को इस कचरे के बारे में प्रजेंटेशन दिया जाएगा, ताकि जो भी गलतफहमियाँ हैं, उन्हें दूर किया जा सके। भोपाल में 16वें वित्त आयोग की बैठक होने जा रही है, जिसके लिए…
चुनाव आयोग ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 5 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। बता दें कि दिल्ली की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। ऐसे में 23 फरवरी से पहले नई सरकार बनाने के लिए चुनाव की तारीख तय की गई है। दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू चुनाव आयोग की ओर से दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान करने के साथ ही राजधानी में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई…