Author: News Desk

महाकुंभ 2025 का शुभारंभ 13 जनवरी 2025 को होगा, इसका समापन 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन होगा। महाकुंभ के पहले शाही स्नान की तिथि को जानने को लेकर श्रद्धालुओं में जिज्ञासा है। कोई 13 जनवरी को पहला शाही स्नान बता रहा तो कोई 14 जनवरी को। आइए जानते हैं पहले शाही स्नान की सही तिथि के बारे में- महाकुंभ 45 दिन तक चलेगा। आपको बता दें कि प्रयागराज में आयोजित इस बार के महाकुंभ का शुभारंभ 13 जनवरी को होगा, लेकिन पहला शाही स्नान 14 जनवरी को होगा। इस बार के कुंभ में तीन शाही स्नान होंगे और…

Read More

कैथल। हरियाणा के कैथल में मनरेगा में गड़बड़ी की आशंका आखिर सच साबित हुई। शुरुआती जांच में गांव ककराला इनायत और ककहेड़ी में अनियमितता मिली हैं। गांव ककहेड़ी में दो ऐसे लोगों की मस्ट्रोल में हाजिरी लगाई गई है, जो विदेश में रहते हैं। उनके नाम से जॉब कार्ड बना फर्जी हाजिरी दिखाकर रुपये हड़पे जा रहे हैं। इन लोगों को किया गया निलंबित इस मामले में मनरेगा के मेट रणधीर सिंह, अनुज और सतपाल को निलंबित कर दिया गया है। सिंचाई विभाग के चार जेई के कार्यों में अनियमितताओं की आशंका जताई गई है। इनमें सरस्वती डिवीजन-3 के जेई…

Read More

धनबाद। मुख्यमंत्री ने मंईयां सम्मान योजना के तहत दिसंबर माह की बढ़ी हुई ढाई हजार रुपये की राशि महिलाओं के बैंक खाते में 6 जनवरी को ऑनलाइन हस्तांतरित की। कुल 1,415 करोड़ 44 लाख 77 हजार 500 रुपये हस्तांतरित हुए। प्रदेश की 56,61,791 महिला लाभुकों के खाते में राशि पहुंची। वहीं कई महिलाएं ऐसी भी हैं, जिनके खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं पहुंची है। योजना का लाभ नहीं मिलने के विरोध में महिलाओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। आग के हवाले किए पोस्टर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों महिलाओं ने बुधवार…

Read More

लुधियाना। कोहरे और शीतलहर की चपेट में चल रहे पंजाब समेत उत्तर भारत में बुधवार को ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। तीन डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ संगरूर में सबसे ठंडा रहा। राज्य में न्यूनतम तापमान में साढ़े छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में कुछ जगहों पर तापमान और गिर सकता है। पंजाब में वीरवार को भी घनी धुंध पड़ सकती हैं। दस जनवरी को मौसम साफ रहेगा। 11 को हल्की वर्षा होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को अमृतसर में भी न्यूनतम…

Read More

तरनतारन। एमएसपी की गारंटी कानून सहित अन्य किसानी मांगों को लेकर शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच शंभू बॉर्डर पर एक किसान ने सल्फास निगल लिया है। जिसके बाद से उसकी हालत खराब हो गई है। अस्पताल में इलाज के दौरान रेशन सिंह की मौत हो गई है। बता दें कि रेशम सिंह को पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। रेशम सिंह की मौत की पुष्टि किसान नेता तेजवीर सिंह पंजोखरा ने की है। धरने में शामिल होने के लिए…

Read More

भोपाल । मप्र सौर ऊर्जा पर अपनी निर्भरता में वृद्धि करने जा रहा है। सरकार का प्लान है कि 2030 तक अपनी आधी बिजली की आपूर्ति सोलर एनर्जी से की जाए। इसके लिए प्रदेश में बंजर, अनुपयोगी कृषि भूमि पर सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। इनके जरिए किसानों को बिजली उत्पादक बनाया जाएगा। यह सोलर प्लांट किसान और निवेशक मिलकर भी लगा सकते हैं। इन सोलर प्लांट से उत्पादित होने वाली बिजली को सरकार खरीदेगी। इसके लिए सरकार सोलर प्लांट लगाने वालों से 25 साल का अनुबंध करेगी। इसकी प्रक्रिया ऊर्जा विकास निगम ने शुरू कर दी। सोलर प्लांट लगाने वालों…

Read More

गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बीच झगड़े तो आमतौर पर देखे जाते हैं. लेकिन, अमेरिका के लोगान एयरपोर्ट के बो में GF और BF के बीच झगड़े ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि BF ने फ्लाइट की आपातकालीन खिड़की से कूदने का फैसला ले लिया. एक प्यूर्टो रिकान के यात्री का उसकी GF के साथ बहस हो गया. दोनों कुछ समय तक झगड़ते रहे. बाद में बॉयफ्रेंड रनवे पर चल रही फ्लाइट की आपातकाली खिड़की को ओर बढ़ा और उसे खोल दिया. कोई हादसा घटित होता उससे पहले ही फ्लाइट में मौजूद दूसरे यात्रियों ने रोक लिया. यात्री की हरकत…

Read More

सिंहभूम। बालू माफिया को सादे लिबास में पकड़ने गए तांतनगर थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल को बालू माफियाओं ने घेर लिया। इस दौरान बालू माफियाओं ने थाना प्रभारी को धमकी भी दी कि दूसरी बार दिखाई देने पर पूरी तरह गायब कर दिए जाओगे। इसके बाद जैसे-जैसे थाना प्रभारी व एक अन्य पुलिसकर्मी वहां से निकल पाए। बालू माफिया द्वारा थाना प्रभारी को धमकी देने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सिविल ड्रेस में पहुंचे थाना प्रभारी घटना बुधवार की सुबह की है। तांतनगर के संगम नदी बालू घाट पर अवैध बालू निकालने की सूचना पर तांतनगर…

Read More

आइजोल। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सेना प्रमुख (सेवानिवृत्त) जनरल विजय कुमार सिंह का मिजोरम के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण समारोह, जो 9 जनवरी को निर्धारित था, उसे स्थगित कर दिया गया है। अब यह समारोह 15 जनवरी को होगा। इससे पहले, मिजोरम सरकार के अधिकारियों ने कहा था कि जनरल वीके सिंह 8 जनवरी को आइजोल पहुंचेंगे और शपथ ग्रहण समारोह अगले दिन यानी 9 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। वीके सिंह अब 15 जनवरी को आइजोल पहुंचेंगे और शपथ ग्रहण समारोह अगले दिन आयोजित किया जाएगा। मिजोरम में वर्तमान में कोई राज्यपाल नहीं है, क्योंकि मौजूदा…

Read More

लॉस एंजेलिस। अमेरिका में कैलिफोर्निया का लॉस एंजेलिस क्षेत्र मंगलवार को तेज हवाओं की वजह से फैली पूरी तरह बेकाबू जंगल की आग से जूझता रहा। कुछ स्थानों पर हवाओं की रफ्तार 97 किलोमीटर प्रति घंटा होने की वजह से आग की लपटें तेजी से फैलीं। पांच लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। आग से एक हजार से अधिक घर नष्ट हो गए। हॉलीवुड सितारोंके बंगले जलकर खाक हो गए हैं। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों के लिए भागना पड़ा। चिंगारियां गिरने से हड़बड़ी में लोगों ने अपने वाहन छोड़ दिए, लोग पैदल भागते नजर आए…

Read More