Author: News Desk

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने सौजन्य मुलाकात कर नववर्ष की बधाई दी। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक रायपुर दयानंद भी उपस्थित थे।

Read More

भोपाल : मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जल संरक्षण और जल संवर्धन के साथ ही जल के इष्टतम उपयोग में दक्षता के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में दाबयुक्त सिंचाई प्रणाली के जरिए जल के अधिकतम उपयोग से जल के अपव्यय को कम किया गया है। इससे शेष जल का उपयोग सैंच्य क्षेत्र विस्तार, ग्रामीण एवं शहरी पेयजल आपूर्ति तथा अन्य क्षेत्रों में किया जाना संभव हो सकेगा। मोहनपुरा कुंडलियां की प्रेशराइज्ड पाइप प्रणाली की सफलता के बाद पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ों परियोजना और केन-बेतवा नदी जोड़ों परियोजना के माध्यम से जल की अधिकता वाले क्षेत्रों से अतिरिक्त जल को…

Read More

भोपाल : स्थानीय उत्पादों को जीआई टैगिंग के जरिए वैश्विक पहचान दिलाने के लिए बुधवार को विंध्याचल भवन स्थित कार्यालय में कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में प्रमुख रूप से पद्मडॉ. रजनीकांत भी शामिल हुए। इस अवसर पर उद्योग आयुक्त दिलीप कुमार ने कार्यशाला में शामिल सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे जीआई टैगिंग के लिए संभावित और चिन्हित उत्पादों की सूची सांझा करें। पद्मडॉ. रजनीकांत ने जीआई टैगिंग के फायदे, कानूनी प्रकरण, ब्रांडिंग, बाजार विस्तार और जीआई टैगिंग पर अपने अनुभव साझा किए। कार्यशाला में कृषि, मत्स्य पालन, पशुपालन, रेशम उत्पादन जैसी गतिविधियों से जुड़े विभागों के अधिकारियों…

Read More

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में डॉ. सी.व्ही. रमन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ अरूण आर जोशी ने सौजन्य भेंट की। डेका ने यू.सी.जी के गाइडलाइन के अनुसार कार्य करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अरविंद तिवारी सहित डा.ॅ नितिन वत्स व डॉ. उषा किरण अग्रवाल उपस्थित थे।

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित महादेव सट्टा ऐप मामले में आरोपी अमित अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है. आरोपी के खिलाफ मोहन नगर थाने समेत देश के कई थानों में मामले दर्ज हैं. आरोपी के खिलाफ बिलासपुर हाईकोर्ट में पर्याप्त सबूत पेश किए गए हैं, जिसके चलते कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी है. मालूम हो कि अमित कुमार अग्रवाल महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर अनिल अग्रवाल का भाई है. जिसे हवाला मामले में 12 जनवरी 2024 को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया था. इस मामले में ईडी ने मई 2024 में अलग से केस…

Read More

भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं में उच्च गुणवत्ता को लक्ष्य बनाए। लक्ष्य और प्राप्ति के प्रयासों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति में विश्वविद्यालयों को पर्याप्त स्वायत्ता दी गई है। जरूरी है कि कुलगुरू अपनी क्षमताओं, विश्वविद्यालय के संसाधनों और आस-पास के परिवेश के अनुसार विकास की संभावनाओं की पहचान करें। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति के परिप्रेक्ष्य में अपने सीमित दायरे से बाहर निकलें। वर्तमान की मांग और भविष्य की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि टॉस्क…

Read More

भोपाल :राज्य स्तरीय युवा उत्सव का समापन समारोह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वप्न है कि वर्ष 2047 में आजादी के शताब्दी वर्ष तक देश ही नहीं दुनिया के प्रतिनिधित्व में हिन्दुस्तान के युवाओं की अग्रणी भूमिका हो। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र के विकास को एक नई दिशा प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को त्रि-दिवसीय राज्य स्तरीय युवा उत्सव-2025 के समापन पर टी.टी. नगर स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवा महोत्सव के अवसर पर 2 महत्वपूर्ण पार्थ एवं…

Read More

बिलासपुर नशे के कारोबारी ने अलग-अलग राज्यों में दो करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बनाई थी। पुलिस की टीम ने जांच के बाद मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा स्थित जमीन को सीज किया है। साथ ही बैंक में जमा रुपयों को होल्ड कराया गया है। आरोपित के शेयर भी जब्त कर लिए गए हैं। मामले को पुलिस सफेमा कोर्ट में पेश करेगी। न्यायालय के आदेश पर संपत्ति जब्त की जाएगी। एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस ने नशीली दवाओं के कारोबार से जुड़ी सृष्टि कुर्रे को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ में पता चला कि वह गिन्नी…

Read More

भोपाल :राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि विकसित भारत की संकल्प की सिद्धि में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी युवा विकसित भारत के लिए संकल्पित अमृत पीढ़ी के प्रतिनिधि है। भारत जब 2047 में आज़ादी की 100वीं सालगिरह मनाएगा तो उस समय आज का युवा पीढ़ी ही राजनेता, व्यापारी, अधिकारी, उद्योगपति, समाजसेवी, शिक्षक, साहित्यकार, इंजीनियर आदि के रूप में देश का नेतृत्व करेगी। राज्यपाल पटेल 11 और 12 जनवरी को दिल्ली में आयोजित यंग लीडर डायलॉग और युवा उत्सव में शामिल हो रहे प्रदेश के युवाओं को राजभवन में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों…

Read More

रायपुर नक्सल विरोधी मुहिम के बीच छत्तीसगढ़ के बस्तर में सक्रिय एक हजार सशस्त्र नक्सली सरकार के लिए बड़ी चुनौती हैं। खुफिया सूत्रों के अनुसार, साल भर पहले बस्तर में ढाई हजार नक्सली सक्रिय थे। इनमें से 220 से अधिक नक्सलियों को सुरक्षा बल के जवानों ने गत 13 महीनों में मार गिराया है। करीब 1,200 से अधिक नक्सली या तो आत्मसमर्पण कर चुके हैं या गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गिरफ्त में आए नक्सलियों ने पुलिस को बताया है कि नक्सलियों की नई भर्तियां रुकी हुई हैं। पुराने और वरिष्ठ कैडर के नक्सली या तो आत्मसमर्पण कर रहे हैं…

Read More