रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य में नामांतरण की प्रक्रिया को आसान बनाया जा रहा है। इसके लिए सुगम एप में यह सुविधा प्रदान की जा रही है। भूमि अथवा प्लॉट की रजिस्ट्री के साथ ही डाटा राजस्व विभाग को चला जाएगा, जहां से नामांतरण आसानी से हो जाएगा। अभी प्रदेश में रोज तकरीबन आठ हजार संपत्तियों की रजिस्ट्री होती है, जिससे क्रेता द्वारा भूमि अथवा प्लॉट का नामांतरण कराने के लिए एक माह से 90 दिन तक इंतजार करना पड़ता है। इसके लिए तहसील और पटवारी कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। इसे देखते…
Author: News Desk
दुर्ग। बुधवार को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के एक सराफा दुकान में चोरों ने दिनदहाड़े उठाईगिरी को अंजाम दिया है. पहले दो बाइक सवार ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे और सोने की अंगूठी दिखाने के लिए कहा. ज्वेलरी शॉप की कर्मचारी ने ग्राहक को सोने की अंगूठी दिखाई. आरोपी ने अपने दसों उंगलियों पहना और फिर फरार हो गया. बालाजी ज्वेलरी शॉप में दिदहाड़े चोरी : दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र के गया नगर के बालाजी ज्वेलरी शॉप में यह वारदात हुई है. ज्वेलरी शॉप के मालिक से घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने नगर और आसपास की नाकेबंदी…
170 लाख रुपये की डील या शुभमन गिल की खुशियों की ‘चाबी’. आप सोच रहे होंगे कि गिल ने ऐसा क्या डील कर लिया? तो पहले तो उस डील के बारे में ही जान लीजिए. ये डील शुभमन गिल ने नहीं बल्कि उनकी IPL टीम गुजरात टाइटंस ने की है. IPL 2025 के लिए 170 लाख यानी 1.70 करोड़ रुपये खर्च कर गुजरात टाइटंस ने एक खिलाड़ी को खरीदा था, जो अब अपने खेल से विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में धूम मचाए है. अब शुभमन गिल ठहरे गुजरात टाइटंस के कप्तान. ऐसे में अपनी टीम के किसी खिलाड़ी…
बीजिंग। चीन से कई बार अजीबो गरीब खबरें सामने आती रहती हैं। वहीं अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चीन की एक कंपनी को लेकर खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, चीन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को आग खाने के लिए मजबूर किया। अजीबो गरीब ‘टीम-बिल्डिंग’ इवेंट में कर्मचारियों से जलती हुई रुई की कलियां मुंह में डालकर बुझाने के लिए कहा गया। जिसके बाद अब कंपनी को अपनी इस हरकत के लिए सोशल मीडिया पर लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। रोंगरोंग नामक एक सोशल मीडिया यूजर ने इस…
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से छत्तीसगढ़ के शासकीय अस्पतालों की सुविधाओं में लगातार विस्तार हो रहा है । मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से राज्य के मरीजों का विश्वास सरकारी अस्पतालों के प्रति मजबूत हुआ है। जशपुर के रामप्यारे और दीनदयाल स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर अपनी कहानी बयान कर रहे हैं। राम प्यारे को दीर्घायु वार्ड में मिला निःशुल्क उपचार कैंसर का उपचार कराने में मेरी पूरी जमा पूंजी खत्म हो गयी घर बेचने तक की नौबत आ गयी, ऐसे में जिला अस्पताल का दीर्घायु वार्ड मेरे लिए संकटमोचक…
Vijay Hazare Trophy: वरुण चक्रवर्ती ने विजय हजारे ट्रॉफी के प्री-क्वार्टर फाइनल में कमाल की गेंदबाजी करते हुए राजस्थान की पारी को सिर्फ 267 रनों पर समेट दिया. एक समय राजस्थान की टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी लेकिन चक्रवर्ती की मिस्ट्री स्पिन के आगे ये टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई. वरुण चक्रवर्ती ने अकेले ही राजस्थान की आधी टीम को निपटा दिया. दाएं हाथ के इस स्पिनर ने सिर्फ 52 रन देकर 5 विकेट झटके. वरुण ने बेहतरीन गेंदबाजी के साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी खेलने की दावेदारी ठोक दी है. वरुण का ‘चक्रवर्ती’ प्रदर्शन वरुण चक्रवर्ती ने…
सुकमा: छत्तीसगढ़ के बीजापुर और पड़ोसी सुकमा जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ घंटों से बीजापुर और सुकमा के सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों और डीआरजी, कोबरा बटालियन, एसटीएफ और सीआरपीएफ के जवानों के बीच मुठभेड़ चल रही है. जवानों ने नक्सलियों के कोर एरिया में धावा बोला है. इस मुठभेड़ में बल के जवानों ने नक्सलियों पर काबू पा लिया है और जवानों को बड़ी सफलता मिली है. हालांकि मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस भव्य कार्यक्रम में दुनिया भर से आए हजारों प्रवासी भारतीयों ने भाग लिया। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने एक पर्यटक ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासी समुदाय की अद्वितीय भूमिका और उनके योगदान को सराहा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में प्रवासी भारतीयों को भारत का राष्ट्रदूत बताया और कहा कि उन्होंने अपने परिश्रम और मूल्यों के माध्यम से विश्व मंच पर भारत का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने यह…
Basit Ali: ऑस्ट्रेलिया से 3-1 से सीरीज हारने के साथ ही टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की दौड़ से बाहर हो गई। वहीं, कंगारू टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया का सामना अब 11 जून से लॉर्ड्स में होने वाले फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारतीय टीम WTC के पिछले दो फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, इस बार टीम इंडिया का प्रदर्शन थोड़ा खराब क्या हुआ, पाकिस्तान की ओर से बयानबाजी चालू हो गई है। पाकिस्तान की टीम तीन WTC चक्र में शीर्ष तीन में भी नहीं पहुंच सकी और उनके पूर्व क्रिकेटर्स अब भारतीय टीम…
भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार इस बार शराब नीति में बदलाव करेगी। अब तक दुकानों के समूह बनाकर नीलामी की जाती थी, लेकिन वर्ष 2025-26 के लिए एकल दुकानों की नीलामी की जाएगी। इससे प्रतिस्पर्धा पैदा होगी और राजस्व में वृद्धि होगी। प्रदेश में 3,605 कंपोजिट शराब दुकानें हैं, जिनकी नीलामी 1,100 समूह बनाकर की गई। तय किया गया है कि आदिवासी क्षेत्रों में ग्राम सभा की अनुमति से ही शराब की दुकानें खोली जाएंगी। धार्मिक स्थलों के पास स्थित कुछ दुकानें बंद भी की जाएंगी। 2025-26 के लिए प्रस्तावित नीति जल्द ही कैबिनेट में पेश की जा सकती है। दुकानों…