Author: News Desk

अंबिकापुर कोयला चोरी के मामले में सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है. हालांकि, मुख्य सरगना पुलिस की गिरफ्त से अभी भी दूर है. सरगुजा पुलिस ने आज सुबह अमेरा एसीसीएल खदान में कार्रवाई करते हुए कोयला चोरी करने वाले 15 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है, साथ ही चोरी किए कोयला को भी जप्त किया है.

Read More

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज नारायणपुर में रामकृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग कर रही है। युवाओं की अच्छी शिक्षा के लिए नारायणपुर जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में स्वामी विवेकानंद रामकृष्ण मिशन आश्रम संचालित किए जा रहे हैं, जहां शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और समाज के उत्थान के कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपनी कुशाग्र बुद्धि से भारतीय दर्शन और संस्कृति को देश-विदेश…

Read More

बिलासपुर जिले के धान खरीदी केंद्रों में भौतिक सत्यापन के दौरान बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई है. निरीक्षण में केंद्रों में ऑनलाइन दर्ज धान की मात्रा से अधिक धान भंडारण पाया गया. अवैध 1704 क्विंटल धान को जब्त कर लिया गया है. 5 धान खरीदी केंद्रों से जब्त धान की कुल किमत 52.84 लाख रुपए आंकी गई है. प्रशासन ने धान को जब्त कर खरीदी केन्द्र प्रभारियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है. कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर राजस्व, खाद्य, सहकारिता विभागों की संयुक्त टीम कार्रवाई को अंजाम दे रही है. जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि गत…

Read More

दमिश्क। सीरिया की खुफिया एजेंसी ने दावा किया है कि उसने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के हमले को नाकाम कर दिया है। यह हमला दमिश्क के पास स्थित सैयदा जैनब दरगाह पर होने वाला था, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया और हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। यह दरगाह शिया मुसलमानों का पवित्र स्थल है। यह घटना पिछले महीने बशर अल-असद के सत्ता से हटने के बाद आईएस के फिर से सक्रिय होने की आशंका को बढ़ाती है। सीरिया में कट्टर सुन्नी विचारधारा वाले एचटीएस के सत्ता पर काबिज होने के बाद से शियाओं और दूसरे धार्मिक अल्पसंख्यकों का भविष्य…

Read More

भोपाल : सनातन संस्कृति की दिव्य अनुभूति के महापर्व "महाकुम्भ प्रयागराज : 2025" में तीर्थराज प्रयाग के पावन संगम तट पर आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास, मध्यप्रदेश द्वारा अद्वैत वेदान्त दर्शन के लोकव्यापीकरण एवं सार्वभौमिक एकात्मता की संकल्पना के उद्देश्य से एक माह 12 जनवरी से 12 फरवरी 2025 तक "एकात्म धाम शिविर" सेक्टर-18, हरिश्चन्द्र मार्ग, महाकुम्भ क्षेत्र, झूंसी, प्रयागराज, उत्तरप्रदेश में किया जा रहा है। एकात्म धाम शिविर में प्रतिदिन अद्वैत वेदान्त पर केन्द्रित संवाद, श्रवण, मनन, निधिध्यासन द्वारा ध्यान, शास्त्रार्थ सभा, संत समागम, शंकर संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, वैदिक अनुष्ठान एवं भाष्य पारायण, 'एकात्म धाम' प्रकल्प पर केन्द्रित…

Read More

भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि ब्लाइंड चैलेंज कार रैली का आयोजन अद्भुत प्रसंग है। कार रैली में दिव्यांग नेवीगेटर, अपनी दिव्य शक्तियों से वाहन चालक को रास्ता बताकर मंज़िल तक पहुंचाएंगे। दिव्यांगजनों की शक्तियों से समाज का साक्षात्कार कराएंगे। राज्यपाल पटेल आरुषि संस्था की 20 वीं ब्लाइंड चैलेंज कार रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शुभारंभ कार्यक्रम में भारत माता की जय और वंदे मातरम के जय घोष से रैली में ऊर्जा का संचार करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। राज्यपाल ने डी.बी. मॉल परिसर में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में कार रैली को झंडी दिखाकर रवाना…

Read More

भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती पर उनको नमन किया। उन्होंने युवा तेज और ओज के प्रतीक स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। राजभवन के बेंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अरविंद पुरोहित, नियंत्रक श्रीमती शिल्पी दिवाकर और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read More

नई दिल्ली। देशभर में ठंड का प्रकोप जारी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बर्फबारी के चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। दिल्ली समेत 18 राज्यों में रविवार को घना कोहरा छाया रहा। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में धुंध का सबसे ज्यादा असर रहा, जहां विजिबिलिटी कम होने से 25 ट्रेनें और कई फ्लाइट्स देर से उड़ान भर सकीं। यूपी के कानपुर, मैनपुरी, फतेहपुर और रायबरेली समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। अयोध्या में दूसरे दिन भी प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां…

Read More

कोरबा। कोरबा में डायल 112 वाहन में तोड़फोड़ और पुलिस जवान से मारपीट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मारपीट की घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 वाहन में गांव के ही एक आदतन बदमाश युवक द्वारा तोड़फोड़ करते हुए वाहन में तैनात आरक्षक के साथ मारपीट की गई है। पीड़ित जवान ने अपने साथ हुई मारपीट के विरोध और बचाव में आरोपी युवक को भी मौके पर पीट दिया और ग्रामीणों की मदद से जैसे-तैसे आरोपी युवक को वाहन में बैठाकर थाने लाया गया। पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें…

Read More

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ में भाटापारा से कांग्रेस विधायक इंद्र साव की कार कुंभ जाते समय यूपी के सोनभद्र के बहमनी थाना इलाके में हादसे का शिकार हो गई। कांग्रेस विधायक इंद्र साव की कार और ट्रक में जोरदार भिंड़ंत हो गई, हादसे में उनके परिजन घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक इंद्र साव कुंभ स्नान करने के लिए अपने परिवार के साथ जा रहे थे। तभी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में उनकी कार और ट्रक के बीच में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी…

Read More