नोएडा: नोएडा के कोतवाली 49 पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिससे बदमाश में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कब्जे से चोरी के चांदी के बर्तन 1 अवैध तमंचा खोखा कारतूस, 02 जिंदा कारतूस और चोरी की मोटर साइकिल बरामद हुई है. इसके अलावा थाना सूरजपुर एवं थाना बिसरख क्षेत्र की चोरी की घटनाओं से संबंधित कुल 3 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं. एडिशनल डीसीपी ने बताया कि कोतवाली 49 पुलिस सेक्टर 50 केंद्रिय विहार गोलचक्कर के पास चेकिंग कर रही थी,…
Author: News Desk
भोपाल । जल्द ही मप्र का नाम देश के ही नहीं बल्कि विदेशों की उन जगहों में शामिल हो सकता है, जहां पर दुर्लभ खनिज पाए जाते हैं। इसके लिए मप्र में अब खोज शुरू हो गई है। प्रारंभिक रूप से ऐसी चार जगहों को चिन्हित कर खोज का काम शुरु कर दिया गया है। इसमें अगर सफलता मिलती है , तो भारत की निर्भरता चीन और म्यांमार जैसे देशों पर बहुत हद तक समाप्त हो जाएगी। यही वजह है कि प्रदेश की मोहन सरकार का इस मामले में फोकस बना हुआ है। इसके लिए भोपाल में 17 अक्टूबर से…
दिल्ली: दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों में हुई हल्की बारिश के बाद वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है. इसी के चलते रविवार को केंद्र की समिति ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP-3) की पाबंदियां हटा ली हैं. अब निर्माण कार्य समेत कई गतिविधियों पर लगी रोक को खत्म कर दिया गया है. शनिवार और रविवार को दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे दिल्ली की आबोहवा में प्रदूषण स्तर में गिरावट दर्ज की गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 284 दर्ज किया गया,…
रायपुर रायपुर प्रकृति की ओर सोसायटी, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड, उद्यानिकी विभाग, आईजीकेवी एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का समापन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर के मुख्य अतिथि माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल (सांसद) एवं विशेष अतिथि श्री के. एस. पैकरा (उपसंचालक, उद्यानिकी विभाग)एवं जिंदल स्टील एवं पावर लिमिटेड से अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य केवल फल, फूल और सब्जियों के प्रदर्शन तक सीमित नहीं बल्कि यह कृषि एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में नवाचार और उन्नति को प्रोत्साहन देने का एक सशक्त…
दिल्ली: राजस्थान के कोटा से आए दिन छात्रों के सुसाइड की खबरें सामने आती रहती हैं. पढ़ाई की टेंशन के चलते छात्र ऐसा कदम उठा लेते हैं. लेकिन इस बार एक छात्रा ने सुसाइड तो नहीं किया, लेकिन कुछ ऐसा कर डाला कि पुलिस से लेकर उसके घर वाले 6 दिन तक टेंशन में रहे. दरअसल, रातोरात छात्रा हॉस्टल से कहीं निकल गई. उसकी तलाश की गई तो 6 दिन बाद वो दिल्ली में मिली. फिर उसने जो बात पुलिस को बताई उससे सभी के होश उड़ गए. पुलिस ने बताया- बिहार की यह छात्रा बीते काफी समय से कोटा…
कोरबा, देश के लब्धख्याति अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित विद्युत संयंत्र में अल्प प्रवास पर पहुंच पताड़ी संयंत्र का दौरा किया। अपुस्ट जानकारी के अनुसार गौतम अडानी दोपहर लगभग 1 बजे कोरबा-चांपा मार्ग में स्थापित पताड़ी संयंत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूरे संयंत्र परिसर का जायजा लेते हुए संयंत्र का ले-आउट देखा। यूनिट क्रमांक 1, 2 सहित 3 एवं 4, सीएचपी, राखड़ बांध का अवलोकन किया। उनके साथ सीईओ, प्लांट हेड, प्रोजेक्ट हेड सहित अन्य अधिकारी/पदाधिकारी उपस्थित रहे। गौतम अडानी ने संयंत्र के बाहरी क्षेत्र का भी अवलोकन किया। लंच के दौरान…
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से अपील की है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत में तब तक रहने की अनुमति दे दी जानी चाहिए, जब तक कि वे रहना चाहती हैं। इसके साथ ही अय्यर ने कहा कि शेख हसीना ने भारत के लिए भी बहुत अच्छा काम किया है और उन्हें भारत में शरण देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। गौरतलब है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 5 अगस्त 2024 से भारत में रह रही हैं। बांग्लादेश में छात्र आंदोलन और राजनीतिक…
नई दिल्ली । भारतीय बायोगैस एसोसिएशन (आईबीए) ने वित्त मंत्रालय से आगामी बजट में कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) उत्पादन के लिए पूरी तरह कॉरपोरेट कर की छूट देने की मांग की है। इससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को प्रोत्साहित करेगा। आईबीए ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक पत्र लिखकर इस मांग को मुख्य किया है। उद्योग निकाय ने कहा है कि सीबीजी उत्पादकों को पूर्ण कर राहत दी जानी चाहिए। आईबीए के अनुसार देश में कुल 100 सीबीजी संयंत्र चालू हैं और कुल सीबीजी की बिक्री लगभग 1,200 करोड़ रुपये तक पहुंची है। इसके बाद भी…
भोपाल । मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के मामले में भोपाल ने बाजी मार ली है। इस मामले में ग्वालियर फिसड्डी साबित हो रहा है। अब तक कुल लगाए गए 76 हजार 277 स्मार्ट मीटर में से अकेले भोपाल के शहरी इलाकों में 66 हजार 943 और भोपाल ग्रामीण में छह हजार 745 मीटर लगे हैं, जबकि इस मामले में ग्वालियर शहर में 97, ग्वालियर ग्रामीण में 559 मीटर ही लग पाए हैं। इन स्मार्ट मीटरों के लगने से उपभोक्ताओं से लेकर कंपनी तक को फायदा हो रहा है। कंपनी को जहां बिजली चोरी और…
कोरबा, कोरबा अंचल के सर्वमंगला क्षेत्र में नहर में नहाने के दौरान एक युवक बह गया। नहर में मौजूद अन्य लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन नहीं बचा पाए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी गई। बहे युवक की पहचान सुनील प्रसाद के रूप में की गयी हैं। पुलिस द्वारा जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर नहर के पानी को कम कराया गया है और फिलहाल उसकी तलाश जारी हैं।