भोपाल : अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने उडीसा के भुवनेश्वर में आयोजित ट्राइबल ग्लोबल फेस्ट में आयोजित ट्राइबल क्वीन इंडिया प्रतियोगिता में बेस्ट प्रेजेंटेशन ऑफ ट्राइब कल्चर विनर गीता भूरिया मंडोड एवं फर्स्ट रनर रिंकी भाबर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मंत्री चौहान ने कहा कि दोनों बहनों की उत्कृष्ट उपलब्धि पर पूरा प्रदेश गौरान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि झाबुआ जिले की कला और संस्कति की अनमोल विरासत को पूरे देश में पहचान दिलाने में दोनों बहनों का प्रयास हम सभी को प्रेरित करता है। उल्लेखनीय है कि रमा देवी महिला विश्वविद्यालय भुवनेश्वर…
Author: News Desk
दंतेवाड़ा जिले में होगा जू पार्क का निर्माण: सभी लैंप्स में जैविक खाद किए जाएंगे उपलब्ध रायपुर माओवादी खून खराबे और आतंक के पक्षधर हैं, हम विकास और सद्भाव के लिए काम कर रहे हैं। अब बस्तर की तस्वीर तेजी से बदल रही है। जहां कभी गोलियों की गूंज थी, वहां अब विकास का शंखनाद सुनाई देता है। जहां कभी बेकारी और लाचारी थी, वहीं इस जिले के ग्रामीण युवाओं को उच्च शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। हम माओवाद को जड़ से खत्म करके ही दम लेंगे। हमारे शहीद जवानों की शहादत बेकार नहीं जाने…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार क्षिप्रा शुद्धिकरण के लिए निर्माणाधीन कान्ह क्लोज डक्ट डायवर्जन परियोजना का उज्जैन के ग्राम बामोरा स्थित 32 मीटर गहरे शाफ्ट-3 की निर्माणाधीन टनल में उतरकर कार्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता, समय सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत कान्ह क्लोज डक्ट डायवर्जन परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस योजना से हमारे कई वर्षों का संकल्प मूर्त रूप लेगा। इस परियोजना से कान्ह का दूषित जल क्षिप्रा के किसी भी तट पर नहीं मिलेगा। कान्ह…
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के मटर किसानों ने केंद्रीय बजट 2025-26 के समक्ष अपनी प्रमुख मांगें रखते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP तय करने की अपील की है. हाल ही में जिले के मटर को 'एक जिला, एक उत्पाद' योजना के तहत मान्यता मिली है, लेकिन किसानों का कहना है कि इसका सीधा लाभ उन्हें नहीं मिल रहा है. किसानों का कहना है कि मटर की खरीद में तय मूल्य नहीं होने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है. स्थानीय किसान प्रकाश पटेल ने कहा कि खरीद की सुविधाएं और व्यवस्थाएं समय पर नहीं मिल पाती हैं. एक…
बिलासपुर एटीएम के शटर बॉक्स में पट्टी लगाकर ग्राहकों की रकम उड़ाने वाले गिरोह को एसीसीयू की टीम और सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित युवकों के कब्जे से एक कार और 30 हजार रुपये जब्त किए गए हैं। आरोपित युवकों से पूछताछ कर उनके गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। सिविल लाइन सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि मंगला बाबजी कॉलोनी में रहने वाले 30 साल के आशीष पंकज कुमार ने चोरी की शिकायत की है। युवक ने बताया कि वह अपनी मां के एकाउंट से रुपये निकालने के लिए एटीएम गया…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को उज्जैन के रत्नाखेड़ी स्थित कपिला गौशाला पहुंचकर वेद ऋचाओं के उच्चारण के मध्य गौ-पूजन कर गौ-माता मंदिर सेवा स्थल का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा दी गई 3.5 करोड़ रूपये की निधि से नगर निगम द्वारा विकसित किए जा रहे गौ-माता शेड, सार्वजनिक शौचालय एवं अन्य प्रगतिरत विकास कार्यों का अवलोकन भी किया। इस दौरान केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल भी साथ थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2024 को गौ-संवर्धन वर्ष घोषित किया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लक्ष्य सभी गौ-वंशों का संरक्षण एवं संवर्धन कर लावारिस गौ-वंश…
समारोह के दौरान कई विशिष्ट व्यक्तियों को किया गया सम्मानित भोपाल। रॉयल प्रेस क्लब द्वारा 2025 का नव वर्ष मिलन समारोह बड़े उत्साह के साथ 9 मसाला रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, विशेष पुलिस महानिदेशक शैलेश सिंह, डीआईजी हेमंत चौहान, हरिभूमि के संपादक प्रमोद भारद्वाज, जनसंपर्क के ज्वाइन्ट डायरेक्टर पंकज मित्तल, भादवा के अतिरिक्त निदेशक राजेश पांडे, नवभारत के जनरल मैनेजर प्रकाश व्यास, टीआई विनोद सिकरवार, टीआई पुष्पेंद्र भदोरिया, भाजपा नेता अमन यादव, पत्रकार गौरव शर्मा, परमेश्वर राव, सत्य विजय सिंह, राजेंद्र कानूनगो, शुभम गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, राजेश आर्य…
भोपाल: मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन छेडऩे की तैयारी कर ली है। सोमवार को भोपाल के कर्मचारी भवन में मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें पुरानी पेंशन बहाली और पदोन्नति सहित 48 प्रमुख मांगों को लेकर चार चरणों में आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। आंदोलन की शुरुआत 16 जनवरी से होगी, जब प्रदेश के सभी 55 जिलों में कलेक्टर या उनके प्रतिनिधि को मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। मोर्चा के अध्यक्ष एमपी द्विवेदी ने सभी संबद्ध संगठनों को आंदोलन की तैयारी…
रायपुर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती परीक्षा- 2021 घोटाले के मामले में सीबीआई ने रविवार को तीन और आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। इनमें सीजीपीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी का भतीजा साहिल सोनवानी (डीएसपी) भी शामिल है। इसके अलावा बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण गोयल का बेटा, डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित शशांक गोयल और बहू भूमिका कटियार को भी गिरफ्तार किया गया है। साल 2021 के परिणाम में शशांक और भूमिका क्रमश: तीसरे और चौथे टॉपर थे। तीनों को एक दिन की सीबीआई रिमांड पर सौंप दिया गया। बता दें कि अब तक…
भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सरकार ने 2025 तक टी.बी. रोग के सम्पूर्ण उन्मूलन का लक्ष्य रखा है। टी.बी. एसोसिएशन, रोग अभियान के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता से करें। टी.बी. के उपचार और जागरूकता से जुड़ी सभी गतिविधियां सतत् रूप से सघन स्तर पर की जानी चाहिए। राज्यपाल पटेल ने एम.पी. स्टेट टी.बी. एसोसिएशन की बैठक में उक्त निर्देश दिए। उन्होंने टी.बी. उन्मूलन प्रयासों के लिए विवेकाधीन निधि से एसोसिएशन को 1 लाख रुपये प्रदाय किए हैं। बैठक में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता भी मौजूद रहे। राज्यपाल पटेल ने कहा कि टी.बी. के…