रायपुर सीएम विष्णु देव साय 13 जनवरी सोमवार को दंतेवाड़ा जिले के बड़ेबचेली, सुकमा एवं कोण्डागांव के दौरे पर रहेंगेे. मुख्यमंत्री इस दौरान तीनों जिलों में वृहद पैमाने पर विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे. मुख्यमंत्री कोण्डागांव में आयोजित रोड शो में शामिल होंगे. जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 13 जनवरी को पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर से सुबह 10.05 बजे हेलीकॉप्टर से दंतेवाड़ा जिले के बड़ेबचेली जाएंगे और वहां पूर्वान्ह 11.30 बजे से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण, शिलान्यास एवं भूमिपूजन करेंगे. मुख्यमंत्री इसके पश्चात हेलीकॉप्टर से दोपहर 12.40 बजे सुकमा जिला…
Author: News Desk
महासमुंद। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश अनुसार राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अवैध रेत उत्खनन पर लगातार कारवाई की जा रही है। सूचना पर ग्राम मोहकम तहसील महासमुंद के महानदी में कार्यवाही कर एक नग चैन माउंटेन मशीन एवं एक हाईवा को जप्त किया गया। जप्त चैन माउंटेन मशीन को ग्राम पंचायत लहंगर के उपसरपंच के सुपुर्द कर सील बंद किया गया। कार्यवाही के दौरान मौके से जप्त हाईवा को थाना तुमगांव के सुपुर्द अभिरक्षा में दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महासमुंद, नायब तहसीलदार महासमुंद, सहायक खनि अधिकारी एवं खनिज विभाग तथा पुलिस…
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के कोतवाली मनेंद्रगढ़ में 11 जनवरी 2025 को एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह के निर्देशन में किया गया, जिसमें पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री अलेक्सियुस टोप्पो, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), श्रीमती तरसीला टोप्पो और कोतवाली प्रभारी उप निरीक्षक श्री सुनील तिवारी ने भाग लिया। बैठक में लगभग 70 से 80 टैक्सी, ऑटो और बस चालक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। वाहन चालकों को मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन न…
महासमुंद। कलेक्टर विनय लंगेह द्वारा शुक्रवार को धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा विकासखण्ड पिथौरा के पथरला, जाड़ामुड़ा, आरंगी, नरसैयापलम धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुसार वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक एवं प्रभारी सहकारिता विस्तार अधिकारी एस के डे को विकासखण्ड पिथौरा में संचालित धान उपार्जन केन्द्रों में समुचित रूप से निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया जाना नहीं पाया गया। उपार्जन केन्द्र पथरला, जाड़ामुड़ा एवं नरसैयापल्लम आदि में विगत दिवसों के धान के बोरे फड़ में बिना स्टेकिंग के अव्यवस्थित रुप से रखे पाए गए जो भौतिक सत्यापन के योग्य…
नारायणपुर। राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव और संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप आज रामकृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद कर रही है। युवाओं को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए जिले के अंदरूणी क्षेत्रों में स्वामी विवेकानंद रामकृष्ण मिशन आश्रम संचालित की जा…
पूर्णिया। पूर्णिया के बायसी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर पहले प्रेमिका के साथ गैंगरेप किया। फिर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। युवती के साथ उसका डेढ़ साल से अफेयर था। शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने उसकी हत्या की साजिश रची। घटना के करीब 50 दिन बाद पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवती के साथ गैंगरेप की बात सामने आई है। यह घटना 22 नवंबर की रात की है जब आरोपी ने युवती को मिलने…
नई दिल्ली । वाशिंगटन डीसी में 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप शपथ ग्रहण करेंगे। इस भव्य समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर करेंगे। यह जानकारी भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने दी है। डॉ. जयशंकर को ट्रंप-वैंस कमेटी की ओर से औपचारिक निमंत्रण मिला है। विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि इस अवसर पर जयशंकर अमेरिका आने वाले अन्य देशों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे और नई अमेरिकी प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा करेंगे। डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह 20 जनवरी को वाशिंगटन डीसी में आयोजित…
आरंग पत्नी मोबाइल पर अपनी मां से बात कर रही थी, लेकिन पति को लगा कि किसी गैर मर्द से बात कर रही है. इस पर दोनों के बीच विवाद बढ़ा कि पति ने गुस्से में आकर पत्नी का गला रस्सी से दबा दिया. मौत के बाद होश में आया पति ससुराल वालों को कुछ और तो गांव वालों को कुछ और कहानी बताने लगा. आखिरकार पूछताछ में हत्या का राज खुलने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर अब रिमांड में भेजने में जुटी है. ग्राम गौरभाट में संदिग्ध परिस्थितियों में यशोदा साहू की मौत का आरंग…
कोरबा पुलिस ने हफ्ते भर पहले हुई हत्या के उस सनसनीखेज वरदात से पर्दा उठा दिया है जिस वारदात ने कोरबा ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में सनसनी फैला दी थी. आरोपियों ने सराफा कारोबारी गोपाल राय सोनी की हत्या कर कार लूट ली थी. इस जघन्य वारदात के बाद पुलिस जांच में जुटी और 300 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले, सूचना तंत्र और तकनीकी विश्लेषण के सहारे आरोपियों की पहचान की. इस वारदात में शामिल मुख्य आरोपी मृतक के ड्राइवर और उसका भाई था, जिन्होंने योजना बनाकर हत्या को अंजाम दिया. हालांकि, इस मामले में एक आरोपी अभी भी…
मुंबई । अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने स्वीकार किया कि भले ही दुनियाभर में वैश्विक वृद्धि स्थिर रहेगी, लेकिन 2025 में भारतीय अर्थव्यवस्था में थोड़ी कमजोरी संभावित है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बनी रहेगी, खासकर अमेरिका की व्यापार नीति के चलते। जॉर्जीवा ने उम्मीद जताई है कि भारतीय अर्थव्यवस्था 2025 में थोड़ी कमजोर रहेगी। उन्होंने बताया कि भारत के अलावा चीन में मुद्रास्फीति और मांग की चुनौतियों का सामना करना भी आईएमएफ के लिए मुश्किल हो सकता है। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन, कनाडा और मैक्सिको पर शुल्क लगाने की…