Author: News Desk

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गुरू गोबिंद सिंह ने देश और धर्म के गौरव की रक्षा तथा मूल धर्म की स्थापना के लिए अपने चार साहिबजादों और परिवार का जो बलिदान दिया उसके लिए संपूर्ण राष्ट्र नतमस्तक है। देश के स्वाभिमान और संस्कृति को विदेशी आक्रांताओं के खिलाफ अपने परिवार को कुर्बान कर देने वाली गुरू जी की जीवन यात्रा सभी के लिए प्रेरणादायी है। गुरू गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना कर यह बताया कि देश और संस्कृति के लिए हथियार उठाकर बहादुरी के साथ लड़ना जरूरी है। धर्म, संस्कृति और इतिहास को…

Read More

भोपाल । मध्य प्रदेश में पेसा नियम के तहत इस वर्ष ग्राम सभाओं ने 211 नई शराब की दुकानें स्वीकृत की हैं। पेसा नियमों के तहत इन पेसा ग्राम सभाओं को राज्य शासन द्वारा मादक पदार्थों के संबंध में जारी निषेधाज्ञा को लागू करने की शक्ति प्राप्त है तथा निषेधाज्ञा के उल्लंघन पर एक हजार रुपये का अर्थदंड लगाने का भी अधिकार है। इसी प्रकार, शराब व भांग के विक्रय का प्रतिषेध एवं विनियमन का भी अधिकार है। पेसा नियम में प्रदेश के आदिवासी बहुल कुल 20 जिले आते हैं। इनमें छह जिले अलीराजपुर, झाबुआ, मंडला, बड़वानी, अनूपपुर एवं डिंडोरी…

Read More

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्तीकरण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश के प्रत्येक कोने तक उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचे, हर ज़िले में मेडिकल कॉलेज हों, अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध हों और पर्याप्त स्वास्थ्य अमला हो। उन्होंने कहा कि 46 हज़ार से अधिक स्वास्थ्य अमले की भर्ती के लिये स्वीकृति दी जा चुकी है। उन्होंने शीघ्र भर्ती प्रक्रिया पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सशक्त स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा से कोई भी क्षेत्र विकास की छलांग लगाने के लिये तैयार होता है। सशक्त…

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार आजकल काफी गुस्से में नजर आने लगे हैं। सियासी समस्याएं जो भी हों पर जनता अपनी समस्याएं तो बताएगी ही। बारामती के दौरे पर पहुंचे अजित पवार एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान वह अपना आपा खो बैठे। दौरे के दौरान नागरिकों ने उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। कुछ नागरिकों ने विकास कार्यों में देरी को लेकर शिकायत की, जिस पर अजित पवार भड़क गए। उन्होंने कहा, आपने मुझे वोट दिया है, इसका मतलब यह नहीं कि आप मेरे मालिक बन गए। क्या आपने मुझे खेतिहर मजदूर बना दिया है? उनके इस बयान…

Read More

भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि देश की सांस्कृतिक समृद्धि का महत्वपूर्ण स्त्रोत बहुरंगी कलाएं है। यह हमारे अंदर की कोमल भावनाओं को जगा कर हमें मनुष्यता का पाठ पढ़ाती है। कलाएं हमारी परम्पराओं, विरासतों, रीति-रिवाजों, संस्कारों, धर्म, समाज, भाषा आदि की विशिष्टताओं को सहेजती और संरक्षित रखती हैं। राज्यपाल पटेल क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान परिसर श्यामला हिल्स भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय कला उत्सव के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर देशभर के विजेता छात्र-छात्राओं को कला की विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किये और राष्ट्रीय कला उत्सव की विभिन्न…

Read More

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व द्वारा दो दिन पहले निकाली गई प्रवक्ता और पेनालिस्टों की सूची को लेकर अंदरूनी तौर पर उपजा विवाद दिल्ली तक पहुंच गया है। पार्टी नेताओं ने अलग-अलग माध्यम से केंद्रीय नेतृत्व के संज्ञान में मप्र प्रवक्ताओं की सूची का मामला लाया है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी प्रवक्तों की सूची को लेकर संतुष्ट नहीं बताए जा रहे हैं। अब संशोधन के बाद ही प्रवक्ता और पनोलिस्टों की सूची जारी की जाएगी। जिसमें वरिष्ठ नेताओं को पेनालिस्ट और प्रवक्ता से बाहर किया जाएगा। साथ ही जो प्रवक्ता बाहर किए हैं, उन्हें फिर से सूची में…

Read More

रायपुर: नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिए नगर निगमों में महापौर, नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की कार्यवाही कल 7 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। पूर्व में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इसके लिए 27 दिसम्बर 2024 की तिथि निर्धारित की थी। अपरिहार्य कारणों से 27 दिसम्बर को होने वाली आरक्षण प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। आरक्षण की कार्यवाही कल 7 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे साइंस कॉलेज परिसर रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी। आरक्षण की कार्यवाही देखने के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय…

Read More

मनेंद्रगढ़/एमसीबी भारतीय जनता पार्टी संगठन महापर्व के तहत चल रहे संगठनात्मक चुनाव के तहत प्रदेश भाजपा संगठन ने लगभग छत्‍तीसगढ़ में आखिरकार बीजेपी संगठन के लगभग सभी जिलों के जिलाध्‍यक्षों की नियुक्ति कर दी है। इसको लेकर पिछले दिनों दिल्‍ली में बैठक आयोजित की गई थी। जहां बंद लिफाफे में हर जिले से तीन दावेदारों के नाम भेजे गए थे। दिल्‍ली में बीजेपी हाई कमान की बैठक में मंथन के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश के बीजेपी जिलाध्‍यक्षों की बंद लिफाफे में नाम तय कर दिल्‍ली से भेज दिए गए थे। संगठन द्वारा पूर्व लोकसभा सांसद कमल भान जिला चुनाव अधिकारी, छत्तीसगढ़…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कालकाजी विधानसभा सीट पर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस सीट से बीजेपी के रमेश बिधूड़ी, कांग्रेस की आलका लांबा और आम आदमी पार्टी (आप) की सीएम आतिशी मार्लेना के बीच मुकाबला होगा। चुनावी माहौल को गरमाने में बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी की विवादित टिप्पणियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रविवार को बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी पर विवादित बयान दे दिया, जिससे बवाल मच गया। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने बयान पर खेद जताते हुए माफी मांगी, लेकिन इसके बाद उनका दिल्ली की सीएम आतिशी पर बयान ने नई बहस शुरू कर दी। बिधूड़ी…

Read More

मनेंद्रगढ़/एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार तथा खेल अधिकारी गोपाल सिंह के मार्गदर्शन में शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल प्रांगण में जिला स्तर पर बालिका/महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिला स्तर की प्रतियोगिता 04 जनवरी 2025 को सम्पन्न हुआ है। जिस प्रतियोगिता में खो-खो, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, रस्सा-कस्सी, हॉकी, कुश्ती, बैडमिंटन और एथलेटिक्स जैसे खेलों की स्पर्धाऐं आयोजित की गयी थी। 100 मीटर की दौड़ में 9 से 18 वर्ष के सुस्मिता प्रथम, कमलेश्वरी द्वितीय, निर्मला तृतीय, और 400 मीटर की दौड़ में सुमन प्रथम, सुस्मिता द्वितीय, दुर्गावती तृतीय तथा 100 मीटर की दौड़…

Read More