झारखंड में "झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना" को लेकर बड़ा झोल सामने आया है। जहां योजना के लिए लाभार्थियों का रेजिस्ट्रेशन करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटरों ने कई महिलाओं का अकाउंट अपने चहेते लोगों के बैंक खातों से लिंक कर दिया। जिसका नतीजा ये हुआ कि एक ही महिला के बैंक खाते में आठ-आठ लाभार्थियों की राशि पहुंच रही है। वहीं, एक पुरुष के बैंक खाते में छह महिलाओं की राशि पहुंच रही है। जिन महिलाओं का रेजिस्ट्रेशन हुआ और उनके खाते में जब उनकी राशि नहीं आई, तो वे अब अपना निबंधन चेक कराने के लिए सरकारी दफ्तरों का चक्कर…
Author: News Desk
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तातापानी महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर स्थानीय कला, संस्कृति और सरकारी योजनाओं के प्रभाव को करीब से देखा। मुख्यमंत्री साय ने राजपुर के आरा ग्राम के निवासी शिवमंगल से मुलाकात की, जो 25 वर्षों से कुम्हार का काम कर रहे हैं। शिवमंगल ने बताया कि विद्युत चाक मिलने से उनकी जीविका चलाना आसान हुआ है। उनका परिवार पारंपरिक मिट्टी के बर्तन बनाकर सालाना 2-3 लाख रुपये की आय अर्जित कर रहा है। शिवमंगल की कला को महोत्सव में प्रदर्शित किया गया, जहां मटके, कुल्हड़…
भोजपुर: भोजपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिहार थाना इलाके के बनाही गांव निवासी अब्दुल कादिर ने अपनी बेगम को सोशल मीडिया पर मैसेज भेज कर तीन तलाक दे दिया। मैसेज पढ़ते ही उसकी बेगम दंग रह गई। उसने रिप्लाई देते हुए लिखा कि मुझे तीन तलाक नामंजूर है। इसके बाद उसने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़िता नेहा खातून के लिखित आवेदन पर अब्दुल कादिर, उसके माता-पिता समेत 12 लोगों पर केस दर्ज किया है। नेहा ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई घटना के बाद लोग हैरान हैं कि तीन तलाक कानून…
भोपाल: मध्य प्रदेश भाजपा के जिला अध्यक्षों की तीसरी सूची मंगलवार को जारी कर दी गई है। इस सूची में 12 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। बुधवार को एक बार फिर नई सूची जारी की जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्षों की यह चौथी सूची होगी, जिसमें शेष 23 जिलों के जिला अध्यक्षों के नाम शामिल होंगे। आपको बता दें कि अब तक भाजपा जिला अध्यक्षों की कुल 3 सूचियां जारी हो चुकी हैं। पहली सूची रविवार देर रात जारी की गई थी। इस सूची में उज्जैन और विदिशा के दो जिला अध्यक्षों के नाम शामिल थे। सोमवार को…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले में 87.31 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन पमशाला में अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री हुए शामिल रायपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सर्वाेच्च प्राथमिकता में आदिवासी समाज का उत्थान शामिल है। उन्होंने देश के सर्वाेच्च पद राष्ट्रपति के लिए आदिवासी महिला को अवसर दिया। आज देश की राष्ट्रपति एक आदिवासी है, छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री एक आदिवासी है, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच का ही परिणाम है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास हमारी सरकार का ध्येय वाक्य है। इसके माध्यम से हम विजन-2047…
खगड़िया: बिहार में अपराधियों के हौंसले काफी बढ़े हुए नजर आ रहे हैं. बदमाशों के अंदर से पुलिस का खौफ बिल्कुल भी नहीं देखने को मिल रहा है. ताजा मामला खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार से सामने आया है. यहां दबंगों ने उधारी का पैसा मांगने पर पान दुकानदार का सिर फोड़ दिया. बताया जा रहा है कि एक युवक ने सिगरेट और पान खाकर रूपये नहीं दिया. दुकानदार द्वारा जब रुपया मांगा गया तो युवक ने मारपीट शुरू कर दिया और दुकानदार का सिर फोड़ दिया. इसके बाद नाराज दुकानदार और उसके परिजनों ने युवक…
कोरबा, कोरबा जिला कलेक्टर अजीत कुमार वसंत ने कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को पत्र लिखा है कि विभिन्न माइक्रो फायनेन्स कंपनी, बैंक से ऋण लेने वाली महिलाओं के द्वारा समय सीमा में ऋण का भुगतान नहीं करने पर संबंधित माइक्रो फायनेंन्स/बैंक के एजेंट द्वारा ऋण वसूली के दौरान बलपूर्वक कार्यवाही एवं अपमानजनक व्यवहार करने पर संबंधितों के विरुद्ध कानूनी तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाए। कलेक्टर ने पत्र में उल्लेख किया विभिन्न माइक्रो फाइनेंस कंपनी, बैंक एजेंट के द्वारा लोन लेने वाली महिलाओं से दुर्व्यवहार करने की उनके विरुद्ध शिकायत प्राप्त हो रही है। फ्लोरा मैक्स कंपनी से ठगी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पगुराबहार गांव में आयोजित 9 वें सशस्त्र सेना वयोवृद्ध दिवस पर सेना के वीर जवानों के साहस और बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अपनी वीरता का प्रदर्शन कर राष्ट्रपति द्वारा सेना मेडल से सम्मानित भागलपुर निवासी 81 वर्षीय अरुण कुमार का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें शाल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंटकर उनके अदम्य साहस की सराहना की। अरुण कुमार ने अपने युद्ध के अनुभव साझा कर देशसेवा के गौरवशाली क्षणों को याद किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिले के तीन शहीद सेनानियों के…
पटना: बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को दावा कि खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बताने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. मंत्री ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने कहा कि मंगलवार को मेरे मोबाइल फोन पर एक कॉल आई. कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई बताया और उसने 30 लाख रुपए मांगे. कुछ देर बाद उसने फिर से कॉल की और मुझे बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की याद दिलाई और पैसे न देने पर उसी तरह जान से मारने की धमकी दी. SIT करेगी…
चंडीगढ़। असम की डिब्रूगढ़ जेल में रहते हुए अमृतपाल सिंह ने नई पार्टी का ऐलान कर दिया है। नई पार्टी का ऐलान मंगलवार को मुक्तसर के माघी मेले में किया गया है। अमृतपाल सिंह की नई पार्टी का नाम अकाली दल (वारिस पंजाब दे) रखा गया है। जेल में बंद अमृतपाल सिंह की नई पार्टी का ऐलान जहां माघी मेले में किया गया, वहीं बताया गया कि अमृतपाल को नई पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नामित किया गया है। इस घोषणा को पंजाब की राजनीति, विशेषकर अकाली राजनीति में बड़े बदलाव की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। इसके…