भोपाल : मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने समूचे कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत कॉर्पोरेट से लेकर मैदानी दफ्तरों में ई-ऑफिस प्रणाली से काम करना पांच वर्ष पूर्व शुरू किया था। अब ई ऑफिस प्रणाली की सफलता के पांच वर्ष पूर्ण हो गए हैं। ई-ऑफिस प्रणाली से उपभोक्ताओं के कार्य जल्दी निपट रहे हैं और कार्यालयीन कार्य में समय की बचत हो रही है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा दो दर्जन से भी अधिक आईटी के ऐसे अनुप्रयोग लागू किये हैं जो कि देश के पॉवर सेक्टर में एक मिसाल हैं। कंपनी द्वारा बनाए गए ई-अनुप्रयोगों में उच्चदाब से लेकर…
Author: News Desk
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने भारतीय राज्यों से लड़ने के बयान पर भाजपा नेता राम कदम द्वारा अपने टिप्पणियों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य उनकी जान छोड़ने के बजाय देश के विकास में है। गांधी ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई न केवल पार्टी विरोधियों से है, बल्कि भारतीय राज्यों की मशीनरी के खिलाफ भी है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि उनकी पार्टी ने संविधान की बुनियाद पर भारत की सफलता का निर्माण किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करके लोगों को संविधान के महत्व पर ध्यान आ…
भोपाल : केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत उद्यमिता विकास कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग को उत्कृष्ट कार्य के लिए "बैस्ट परफॉर्मिंग स्टेट" का पुरस्कार प्रदान किया गया है। पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधितों को बधाई दी और आशा व्यक्ति की है कि भविष्य में भी योजनाओं के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश अव्वल रहेगा। केन्द्रीय पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित एक दिवसीय उद्यमिता विकास कॉन्क्लेव में यह पुरस्कार मध्यप्रदेश के दल को प्रदान किया। प्रदेश से योजना के…
रायपुर, बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्तिवर्धन एवं रोगों से बचाव के लिए शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय, रायपुर में बुधवार को 2516 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। विभिन्न रोगों से रोकथाम एवं इम्युनिटी बढ़ाने के लिए 179 बच्चों को पांच दवाईयों से बने बाल रक्षा किट भी वितरित किए गए। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के कौमारभृत्य विभाग द्वारा हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। स्वर्णप्राशन के साथ ही डॉ. लवकेश चंद्रवंशी ने बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय परिसर में आयुष विभाग की संचालक…
भोपाल: मप्र में भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद सूची देखने में जिलाध्यक्ष नेताओं में बंट गए है। प्रदेश के 62 में से अब तक 47 जिला अध्यक्षों के चुनाव हुए हैं इनमें 16 चेहरे रिपीट हुए और 31 नए चेहरों को मौका मिला है। इनमें पहली बार चार महिलाओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। क्षेत्रों के नेताओं ने अपने-अपने समर्थकों को जिलाध्यक्ष बनवाया है। संख्या के हिसाब से देखें तो प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए कोरम पूरा हो गया है। ऐसे में सबका ध्यान अब प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव पर केंद्रित हो गया है। गौरतलब है कि घोषित…
उत्तर बस्तर कांकेर मुख्यमंत्री के मंशानुरूप प्रत्येक घरों में जल जीवन मिशन अंतर्गत शुद्ध पेयजल प्रदाय करने की मुहिम कारगर साबित हो रही है। इसी कड़ी में जिले के नरहरपुर विकासखंड के ग्राम मांडरादरहा और डब्बीपानी में हर घर नल-जल उत्सव मनाया गया और जल प्रमाणिकरण किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर नल हर घर जल के संचालन, संधारण, प्रबंधन एवं सतत क्रियाशील बनाए रखने की जिम्मेदारियों से अवगत कराया। उन्होंने इस योजना को सुचारू रूप से सफलता पूर्वक चलाने को कहा ताकि हर घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर आपूर्ति…
रायपुर, राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका ने डॉ. रवि रत्न सक्सेना को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय पाटन जिला दुर्ग का कुलपति नियुक्त किया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति डेका ने विश्वविद्यालय अधिनियम 2019 की धारा 14(1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए डॉ. रवि रत्न सक्सेना प्रोफेसर और एसोसिएट निदेशक (अनुसंधान), अनुसंधान सेवा निदेशालय इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय पाटन जिला दुर्ग का कुलपति नियुक्त किया है।
भोपाल : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अभी तक 6 लाख 22 हजार किसानों से 40 लाख 37 हजार 274 मीट्रिक टन धान की खरीदी उपार्जन केन्द्रों में हो चुकी है। धान का उपार्जन 23 जनवरी 2025 तक किया जायेगा। धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रूपये और धान ग्रेड-ए का 2320 रूपये है। किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में अभी तक 6489 करोड़ 39 लाख रूपये की राशि अंतरित कर दी गई है। खरीदी गई धान में से 32 लाख 84 हजार 233 मीट्रिक…
पटना: दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी अपने 11 उम्मीदवारों को लेकर असमंजस की स्थिति में है। पार्टी के कुछ लोग नीतीश कुमार और चिराग पासवान को खुश करने का प्रयास कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि नीतीश कुमार की जेडीयू और चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) को सीटें दी जानी चाहिए, लेकिन पार्टी का एक धड़ा जिसमें राज्य इकाई के पदाधिकारी भी शामिल हैं, उसका मनना है कि इन पार्टियों को टिकट देने से बीजेपी के जीतने के चांस कम हो जाएंगे। इस वजह से नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख से दो दिन पहले, बुधवार तक बीजेपी की…