Author: News Desk

मुंबई । आगामी फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है। बालीवुड फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म की निर्माता और प्रमुख अभिनेत्री पल्लवी जोशी इस प्रोजेक्ट के साथ एक बार फिर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। सूत्रों के मुताबिक, पल्लवी जोशी ‘द दिल्ली फाइल्स’ को जीवंत बनाने के लिए फिल्म के कलाकारों के साथ सेट पर 40-70 घंटे तक रिहर्सल करती हैं। वह प्रोडक्शन के हर पहलू में गहराई से शामिल रहती हैं और यह सुनिश्चित करती हैं कि फिल्म की शूटिंग बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से चले। उनका यह समर्पण और…

Read More

मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम के अगले कप्तान के लिए जसप्रीत बुमराह का नाम एक प्रकार से तय है। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के पहले टेस्ट में भी कप्तानी की थी। बुमराह की राह में सबसे बड़ी बाधा उनकी फिटनेस हैं जिसके कारण उन्हें कप्तानी में समस्या आ सकती है। ऑस्ट्रेलिया दौरे में भी अंतिम टेस्ट में उन्हें कप्तानी मिली थी पर पीठ में एंठन के कारण उन्हें बाहर बैठना पड़ा था। इस साल जून में टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे में भी बुमराह ही कप्तानी करते दिख सकते हैं पर जिस प्रकार से उनकी फिटनेस को लेकर संश…

Read More

उदयपुर। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया के. रहाटकर ने कहा कि सहकारिता एक विचार से आंदोलन, क्रांति का सफर तय करते हुए सशक्तता का पर्याय बन चुका है। इसमें महिलाओं की सहभागिता महत्वपूर्ण है। महिलाओं के सहकार से ही सहकारिता की अवधारणा सशक्त हुई है। रहाटकर सोमवार शाम उदयपुर में गोवर्धन विलास स्थित उदयपुर दुग्ध उत्पादक संघ के डेयरी प्लांट परिसर में सहकारिता में महिला, युवा व किसान की भूमिका विषयक व्याख्यान कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि सहकारिता के विचार ने आजादी के आंदोलन में किसानों को संगठित किया। इसके पश्चात…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है. ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर ओबीसी को आरक्षण नहीं मिलने पर कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है. इसको लेकर सरकार की ओर से डिप्टी सीएम अरुण साव, बीजेपी ओबीसी Reservation प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और मंत्री टंकराम वर्मा, लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जहां अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस जनता में भ्रम फैला रही है. कोर्ट के निर्देशानुसार आरक्षण प्रक्रिया पूरी की गई. हाल ही में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ओबीसी Reservation को लेकर महापौर, अध्यक्ष और…

Read More

मुंबई । हाल ही में एक्ट्रेस दिव्या खोसला की नानी रामकुमारी वर्मा का निधन हो गया है। इस घटना से दिव्या और उसके परिवार पर दुखों का पहाड टूट गया है। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं और इस गंभीर बीमारी से जूझते हुए इस दुनिया को अलविदा कह गईं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी नानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक भावुक नोट शेयर किया है। दिव्या ने अपनी नानी के साथ कुछ दिल को छूने वाली तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा, मैं अपने आंसू नहीं रोक सकती क्योंकि मुझे आपकी बहुत याद आने वाली है।…

Read More

प्रयागराज: महाकुंभ के दूसरे स्नान पर्व मकर संक्रांति पर मंगलवार सुबह से ही अखाड़ों के संतों का स्नान जारी है. सुबह 10 बजे तक एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई. मेला प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी और श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़े के संतों ने संगम में अमृत स्नान किया. अमृत स्नान के बाद महानिर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर चेतन गिरि जी महाराज ने कहा कि प्रयागराज में हर 12 साल में पूर्ण कुंभ लगता है और यह महाकुंभ 144 साल बाद आ रहा है जब 12…

Read More

नई दिल्ली । भारतीय वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र ने 2024 में मंदी का सामना करते हुए भी वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर अपनी प्रतिष्ठा कायम रखी है। इस क्षेत्र में हालात में 33 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिससे वित्त पोषण में 1.9 अरब डॉलर की कमी आई है। एक मार्केट इंटेलिजेंस कंपनी की रिपोर्ट के अनुसार, भू-राजनीतिक प्रतिकूलताओं और व्यापक मंदी के कारण इस क्षेत्र में वित्त पोषण में कमी आई है। इसके बावजूद, भारतीय वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र ने 2024 में सिर्फ अमेरिका और ब्रिटेन के पीछे रहकर तीसरी पोजीशन बनाए रखी है। कंपनी की सह-संस्थापक ने कहा कि…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली की कुर्सी की लड़ाई में कांग्रेस ने अब सीधा हमले का मन बना लिया है जिसके लिए राहुल गांधी मैदान में उतर चुके हैं। राहुल गांधी ने अपनी पहली सभा में ही साफ कर दिया कि लोकसभा का साथ अब बीते दिनों की बात है। राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा, उससे साफ हो गया है कि कांग्रेस दिल्ली में अपनी खो हुई जमीन वापस पाने गंभीर नजर आ रही है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी के साथ ही केजरीवाल पर भी निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि आम आदमी…

Read More

भोपाल: भोपाल के चर्चित कैश कांड के आरोपी पूर्व आरटीओ आरक्षक सौरभ शर्मा के मामले में नया अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सौरभ जल्द ही दुबई से भारत लौटने वाले हैं। देश लौटते ही वह लोकायुक्त के सामने सरेंडर करेंगे। सौरभ शर्मा और उनकी पत्नी के दुबई से भारत पहुंचने की खबर है। लोकायुक्त के सामने पेश होते ही प्रवर्तन निदेशालय पूर्व आरटीओ कांस्टेबल को गिरफ्तार कर सकता है। ईडी ने सौरभ के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। बता दें कि 19 दिसंबर को लोकायुक्त ने सौरभ शर्मा के घर और दफ्तर पर छापा मारा था। वहीं, 27…

Read More

मुंबई । ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में 2024 में बिक्री को लेकर सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ एक जबरदस्त वापसी हुई। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। पिछले वर्षों की तुलना में ग्राहकों का रुझान बेहतर रहा। रिसर्च के अनुसार, इसके पहले 2023 में स्मार्टफोन की बिक्री एक दशक में सबसे कम रही। रिसर्च डायरेक्टर ने कहा, स्मार्टफोन एक जरूरी प्रोडक्ट है, जो लोगों के रोजाना की जिंदगी का एक अहम हिस्सा है। जैसे-जैसे मैक्रोइकोनॉमिक दबाव कम हुआ, बाजार ने 2023 की चौथी तिमाही से रिकवरी की हैं और अब लगातार पांच तिमाहियों से बढ़ रहा…

Read More