मकर संक्रांति के साथ ही मलमास का अंत हो गया है और इस अवसर पर शादियों का सिलसिला एक बार फिर से प्रारंभ हो गया है. भारतीय संस्कृति में इस समय के विवाह के लिए शुभ माना जाता है. ज्योतिषाचार्य पंडित अमरनाथ द्विवेदी के अनुसार, सूर्य देव के मकर राशि में गोचर के साथ ही विवाह के लिए उपयुक्त समय की शुरुआत हुई है. इस वर्ष कुल 77 शुभ मुहूर्त हैं, जिनमें शादी के लिए विभिन्न तिथियों का चयन किया जा सकता है. हालांकि जनवरी के कुछ शुभ मुहूर्त निकल चुकें हैं. लोग अब अपने अनुकूल तिथियों का चयन कर…
Author: News Desk
सनातन धर्म में हर पर्व का विशेष महत्व होता है. विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को की जाती है. इसे सरस्वती पूजा के नाम से भी जानते हैं. इस दिन मां सरस्वती की कृपा पाने के लिए विशेष पूजा की जाती है. कहते हैं कि इस दिन विधिपूर्वक पूजा-पाठ करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है. यह त्योहार माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाता है. इस बार बसंत पंचमी की तिथि को लेकर लोगों के मन में थोड़ी कंफ्यूजन है .कोई 2 फरवरी को…
साल में चार बार नवरात्रि आती है. इनमें से दो गुप्त नवरात्रि होती हैं और दो प्रकट नवरात्रि होती हैं. प्रकट नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है जबकि गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है. नवरात्रि में देवी दुर्गा और उनके 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना करने और व्रत आदि से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने के साथ मोक्ष की प्राप्ति होने की धार्मिक मान्यता है. साल में दो बार प्रकट नवरात्रि चैत्र और आश्विन मास में होती हैं जबकि आषाढ़ और माघ मास में गुप्त नवरात्रि का आगमन होता है. प्रकट नवरात्रि…
मेष राशि :- समय विफल हो, कार्यगति में बाधा, चिन्ता व्यर्थ भ्रमण, कार्य अवरोध होगा। वृष राशि :- इष्ट मित्रों से सुख, अधिकारियों से मेल-मिलाप होवे, रुके कार्य अवश्य बनेंगे। मिथुन राशि :- भाग्य का सितारा प्रबल हो, अधिकारियों के समर्थन से सफलता अवश्य ही मिलेगी। कर्क राशि :- भाग्य का सितारा प्रबल हो, बिगड़े कार्य अवश्य ही बनेंगे, समय का लाभ अवश्य ही लें। सिंह राशि :- इष्ट मित्र सुख-वर्धक हो, कुटुम्ब की समस्याएं सुलझें, स्त्री वर्ग से हर्ष होगा। कन्या राशि :- भावनाएं संवेदनशील रहें, कुटुम्ब में सुख-समृद्धि के साधन अवश्य ही बनेंगे। तुला राशि :- समय अनुकूल…
उज्जैन: देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकाल मंदिर क्षेत्र में अब दर्शनार्थी रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल नहीं कर सकेंगे। मंदिर प्रशासन ने फिल्मी गानों पर बनने वाली रील पर नियंत्रण के लिए कार्ययोजना तैयार की है, जिसे गुरुवार को कलेक्टर और मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। कलेक्टर की अनुमति के बाद मंदिर परिसर में मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। फिल्मी गानों पर डांस कर रील बनाना महाकाल मंदिर में दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थी खासकर युवा मंदिर परिसर में फिल्मी गानों पर डांस कर रील बना रहे हैं और…
रायपुर : मुंबई में हाल ही में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में छत्तीसगढ़ के लिए विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) के रास्ते खुल गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंबई में अमेरिकी कॉन्सल जनरल और रशिया कॉन्सल जनरल से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश की इच्छा जताते हुए राज्य के अनुकूल कारोबारी माहौल की सराहना की। छत्तीसगढ़ में निवेशकों के लिए बिछाया रेड कारपेट : विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री साय ने बताया कि नई औद्योगिक नीति के कारण अब तक छत्तीसगढ़ ने लगभग 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आकर्षित किए हैं। ये प्रस्ताव हाल ही में रायपुर,…
भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार गौ-सेवा के लिये प्रतिबद्ध है। प्रदेश में वर्ष 2024 को गौ-संवर्धन वर्ष के रूप में मनाया गया। उन्होंने कहा कि गौ-माता सम्पूर्ण मानव जाति के लिए पूजनीय है। मानव जाति के कल्याण के लिए गौमाता की रक्षा करना होगी, हमें गौ-माता को निराश्रित नहीं रहने देना है। उन्होंने आह्वान किया कि हर घर में गौ-माता का पालन कर गोकुल बनायें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल आगर-मालवा जिले के कामधेनु गौ-अभयारण्य सालरिया में चल रहे एक वर्षीय वेदलक्षणा गौ-आराधना महोत्सव अंतर्गत गौ-कथा में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि…
भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने उज्जैन में भगवान मंगलनाथ के दर्शन कर भात पूजन किया। उन्होंने भगवान मंगलनाथ से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिर प्रशासक के.के. पाठक ने उप मुख्यमंत्री शुक्ल का मंत्रोच्चार के साथ अंगवस्त्र तथा मंगलनाथ जी की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया।
इंदौर: इंदौर से लगातार कई शहरों के लिए सीधी उड़ान सुविधा शुरू की जा रही है। दो महीने बाद शुरू हो रहे समर सीजन में इंदौर से भुवनेश्वर और नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ान शुरू की जा सकती है। इसके लिए एयरलाइंस ने इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन से संपर्क किया है। इससे इंदौर और आसपास के शहरों से ओडिशा और नोएडा जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा और उनका समय भी बचेगा। हालांकि अभी शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, लेकिन एयरलाइंस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से फिलहाल रोजाना 86 फ्लाइट का…
रायपुर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अलग-अलग मामलों में रायपुर सेंट्रल जेल में कैद वरिष्ठ नेता कवासी लखमा और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात की. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि हमारे विधायक साथी कवासी लखमा और देवेंद्र यादव, दोनों से मेरी मुलाकात हुई. उन्होंने कहा कि कवासी लखमा और देवेंद्र यादव को जबरदस्ती फंसाया गया है. भारतीय जनता पार्टी ने तय कर रखा है कि उनके खिलाफ जो आवाज उठाएगा, उसका मुंह बंद कराना है. कवासी लखमा का कोई दोष तो है नहीं, उसको जबरदस्ती अंदर कर दिए हैं. चुनाव आया…