Author: News Desk

भोपाल। मध्य प्रदेश को औद्योगिक प्रदेश बनाने की दिशा में प्रदेश की मोहन सरकार के प्रयास लगातार जारी है। ग्लोबल इंवेस्टर समिट (GIS) यात्रा मुंबई, कोयंबटूर और बैंगलुरु से होते हुए अब पुणे की तरफ बढ़ रही है। फरवरी माह में भोपाल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में ग्लोबल इंवेस्टर समिट होने जा रही है। मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास की नई इबारत लिखने की ओर अग्रसर है। मप्र ने जहां रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से प्रदेश के उद्यमियों को जोड़ा है, वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विदेशों तक भी निवेश आमंत्रण लेकर पहुंचे हैं। इसी कड़ी में देश…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और दिल्ली की सीएम आतिशी को पत्र लिखा जिसमें उन्होंने दिल्ली एम्स में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने की बात कही। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर भी इस पत्र को शेयर किया है। राहुल गांधी ने कहा कि ठिठुरती ठंड में मरीजों और उनके परिजन मेट्रो स्टेशन के नीचे सोने को मजबूर हैं, जहां न तो पीने के पानी और न ही शौचालय की व्यवस्था है। इतनी बड़ी संख्या में मरीजों का दिल्ली एम्स आना यह दिखाता है कि लोग जहां रहते हैं, वहां उन्हें…

Read More

रायपुर : कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि मेहनतकश किसानों को सक्षम बनाने में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं कृषि वैज्ञानिकों का महत्वपूर्ण योगदान है। इसी का परिणाम है कि आज किसान उन्नत कृषि तकनीक का उपयोग कर आत्मनिर्भर बन रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार किसानों की उन्नति एवं समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारी सरकार देश के अन्य राज्यों की तुलना में किसानों को धान का वाजिब मूल्य प्रदान कर उनका सम्मान बढ़ाया है। मंत्री नेताम आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वद्यालय के 39वां स्थापना…

Read More

छतरपुर: प्रयागराज महाकुंभ शुरू हो चुका है. वहीं महाकुंभ में कुछ चेहरे काफी वायरल हो रहे हैं. मोनालिसा, आईआईटी बाबा और हर्षा रिछारिया की खूब चर्चा हो रही है. अब मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान सामने आया है. पत्रकारों से बात करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि कुंभ अपने मूल उद्देश्य से भटक रहा है. इसमें रील नहीं बल्कि रियल होना चाहिए. उन्होंने कहा, 'रील बनाने की बजाय रियल मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए. जैसे भारत को हिंदू राष्ट्र कैसे बनाया जाए और जो लोग हिंदू धर्म छोड़कर चले गए…

Read More

बेंगलुरु। नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव से पहले कर्नाटक बीजेपी में गुटबाजी और कलह इतनी बढ़ गई है कि पार्टी के नेता सार्वजनिक सभाओं में एक-दूसरे की खिंचाई कर रहे हैं। कर्नाटक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र के खिलाफ विधायक बसनगौड़ा आर पाटिल यतनाल और रमेश जारकीहोली ने मोर्चा खोल दिया है। विधायक जारकीहोली ने उन्हें बच्चा बताया और दावा किया वह लंबे समय तक पार्टी अध्यक्ष पद पर नहीं रहेंगे। विजयेंद्र ने आरोप लगाया है कि दोनों विधायक कांग्रेस के इशारे पर पार्टी में कलह कर रहे हैं और उनके पिता बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ अनाप-शनाप बोल…

Read More

बिलासपुर राजधानी रायपुर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से हुई सात वर्षीय मासूम की मौत के मामले को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान में लिया है. कोर्ट ने इस मामले पर गंभीर नाराजगी जताते हुए राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है. मुख्य न्यायाधीश की डबल बेंच ने सुनवाई के दौरान यह पूछा कि प्रतिबंध के बावजूद भी चाइनीज मांझा बाजार में कैसे उपलब्ध है. इस मामले की अगली सुनवाई 29 जनवरी को होगी. दरअसल, हाईकोर्ट में चाइनीस मांजे से मासूम की मौत और महिला अधिवक्ता के साथ हुई दुर्घटना को संज्ञान में लेकर कड़ी नाराजगी…

Read More

जम्मू,। जम्मू-कश्मीर के बुधल गांव में तीन परिवारों के 17 सदस्यों की रहस्यमयी बीमारी से मौतों की चल रही जांच के बीच अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र एक झरने को सील कर दिया है। झरने के पानी में कुछ कीटनाशकों की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। इस वजह से लोग डरे हुए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि बुधल गांव के झरने से लिए गए पानी के नमूनों में कुछ कीटनाशकों मिले हैं। इसको पीएचई डिवीजन राजौरी ने अवरुद्ध कर दिया है और संबंधित मजिस्ट्रेट ने सील कर दिया है। ऐसी आशंका है कि गांव की आदिवासी आबादी चोरी-छिपे इस झरने…

Read More

नई दिल्ली। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को हुए हमले को लेकर सीएम आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नई दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर हमला हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला बीजेपी के गुंडों ने किया है। सभी ने वीडियो देखा और इतने बड़े पत्थर से हमला किया गया कि अगर किसी को लग जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। कौन थे ये लोग, जिन्होंने केजरीवाल जी पर हमला किया। मारपीट के वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम है शैंकी है जो बीजेपी का उपाध्यक्ष हैं। प्रवेश वर्मा के पोस्टर…

Read More

नई दिल्ली । ऑर्बिमेड समर्थित लक्ष्मी डेंटल का शेयर अपने निर्गम मूल्य 427 रुपये से करीब 27 फीसदी की तेजी के साथ सोमवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर शेयर 23.36 फीसदी की तेजी के साथ 528 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। इसके बाद यह 36.37 प्रतिशत चढ़कर 583.70 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर इसने निर्गम मूल्य से 26.63 फीसदी उछाल के साथ 542 रुपये पर शुरुआत की। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 3,129 करोड़ रुपये रहा। लक्ष्मी डेंटल के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत बुधवार को 113.97 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ 138 करोड़…

Read More

इंदौर: 'चोर चोर मौसेरे भाई' कहावत तो हम सभी ने बचपन से सुनी है, लेकिन आज हम आपको दो चोरों की कहानी बताएंगे। दोनों भाई अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर चोरी करते हैं। रिश्तेदारों के इस गिरोह ने इंदौर में एक-दो नहीं बल्कि 18 वारदातों को अंजाम दिया है। कई बार पकड़े जाने के बाद ये जेल चले जाते हैं और छूटते ही फिर से चोरी करने लगते हैं। पुलिस ने एक बार फिर चोरों के इस गिरोह को पकड़कर इनके पास से 3 लाख रुपए का चोरी का माल बरामद किया है। इतना ही नहीं चोरी की योजना में…

Read More