Author: News Desk

इंदौर: वाहन की नंबर प्लेट हटाकर या छिपाकर अपराध करने वाले अपराधी अब पुलिस की तीसरी आंख से बच नहीं पाएंगे। नाकाबंदी से पहले पुलिस के ई-नाके उनकी पहचान कर अफसरों को अलर्ट मैसेज जारी करेंगे। वारदात के बाद वाहन जिस रूट से गुजरेगा उसका पूरा नक्शा कुछ देर बाद अफसरों के मोबाइल पर आ जाएगा। इस हाईटेक सिस्टम के लिए शहर में खास लोकेशन पर एआई आधारित कैमरे लगाए जा रहे हैं, जो अपराधियों पर नजर रखने के साथ ही उनकी लाइव लोकेशन भी पुलिस को भेजेंगे। इसलिए शहर को हाईटेक सर्विलांस की जरूरत अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज कुमार…

Read More

रायपुर आचार संहिता लगने के बाद दावेदार प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ गई है। दिनभर जहां अपने क्षेत्रों में लोगों के साथ मिलना शुरू कर दिए हैं। वहीं, शादी पार्टियों में देर तक जनसंपर्क भी किया जा रहा है। हालांकि, टिकट मिलेगा या नहीं यह मामला संशय में है। मगर, अपनी ओर से सभी दावेदार किसी भी प्रकार से कमी नहीं रख रहे हैं। खासकर बड़े नेता जिन आयोजनों में जा रहे हैं। उन जगहों पर वार्डों के दावेदार भी पहुंचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, प्रत्येक वार्ड से शीर्ष नेतृत्व ने अधिकतम तीन नाम मंगाए हैं। ऐसे में…

Read More

मुंगेली छह लाख रुपये लूट की घटना फर्जी निकली। मामले में मुनीम ने षड़यंत्र रचा था। पुलिस ने मास्टरमाइंड शुभम ठाकुर एवं उसके साथी महावीर सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित ने स्वीकार किया कि उसने योजनाबद्ध तरीके से अपने साथी महावीर सोनी के साथ मिलकर षडयंत्र पूर्वक घटना को अंजाम दिया। पुलिस 24 घंटे के भीतर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके विरूद्ध धारा 309(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक, 21 जनवरी को दोपहर करीब तीन बजे आहत राइस मिल के मुनीम शुभम सिंह द्वारा उसके साथ गर्ल्स स्कूल मुंगेली…

Read More

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एनएचएआई नए हाईवे बनाने के साथ-साथ पुरानी सड़कों का जीर्णोद्धार भी कर रहा है। इसी कड़ी में इंदौर के सबसे पुराने हाईवे में से एक इंदौर-अहमदाबाद हाईवे का भी 100 करोड़ से जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसका रखरखाव करने वाली कंपनी के मना करने के बाद एनएचएआई को काम शुरू करना पड़ा। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमेश बांजल ने बताया, इंदौर से गुजरात बॉर्डर तक करीब 155 किलोमीटर का हाईवे सालों पुराना है। समय के साथ सड़क खराब होने लगी है। निर्माण करने वाली कंपनी को…

Read More

रायपुर: आचार संहिता लगने के बाद दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है। वे दिनभर अपने क्षेत्रों में लोगों से मिलने लगे हैं। वहीं, शादी-पार्टियों में भी देर रात तक जनसंपर्क किया जा रहा है। हालांकि, टिकट मिलेगा या नहीं, यह संशय का विषय है। लेकिन, सभी दावेदार अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। खासकर जिन कार्यक्रमों में बड़े नेता जा रहे हैं। वार्डों के दावेदार भी उन जगहों पर पहुंचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, शीर्ष नेतृत्व ने प्रत्येक वार्ड से अधिकतम तीन नाम मांगे हैं। ऐसे में किसके नाम पर मुहर लगेगी, यह शीर्ष…

Read More

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल के सबसे लंबे ब्रिज जीजी फ्लायओवर का लोकार्पण किया। 153 करोड़ की लागत से बने 2534. मी. लंबे इस ब्रिज को अब डॉ भीमराव आंबेडकर सेतु के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने संबोधन में इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस ब्रिज का एक सिरा सुभाष चंद्र बोस सेतु से जुड़ता है तो दूसरा सिरा सावरकर सेतु से जुड़ेगा। ऐसे में हम इस ब्रिज का नाम डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम पर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना, अतिक्रमण, मेट्रो प्रोजेक्ट जैसी कई मुश्किलों…

Read More

जयपुर । प्रमुख शासन सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम टी. रविकान्त ने बताया कि राइजिंग राजस्थान के माइंस एवं पेट्रोलियम से संबंधित निवेश प्रस्तावों को वर्गीकृत करने के साथ ही क्रियान्वयन के माइल स्टोन तय कर दिए गए हैे। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को एमओयू करने वाली संस्थाओं से सीधे संपर्क व समन्वय के निर्देश दिए गए हैं ताकि निवेशकों को मार्गदर्शन व सहयोग देते हुए निवेश प्रस्तावों को धरातल पर लाने की समयवद्ध प्रयास हो सके। उन्होंने कहा कि निवेश प्रस्तावों को अमली जामा पहनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। प्रमुख सचिव माइंस श्री टी. रविकान्त गुरुवार को सचिवालय…

Read More

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों राजनीतिक दलों के बीच में घमासान मचा हुआ है। नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। प्रवेश वर्मा ने इन दोनों ही नेताओं पर 50-50 करोड़ की मानहानि का केस किया है। प्रवेश वर्मा ने केस दर्ज करने के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बोल दिया कि इस पैसे का इस्तेमाल क्षेत्र के लोगों के कल्याण में किया जाएगा। भाजपा नेता ने अरविंद…

Read More

रायपुर, खाद्य मंत्री एवं महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाले 76वें गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। वे इस मौके पर जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

Read More

सरगुजा। अंबिकापुर में दो युवकों के अपहरण की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को मध्यप्रदेश के सागर से गिरफ्तार किया है। घटना की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी है, जिसमें शादी के नाम पर ठगी और अपहरण का खेल रचा गया। एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने जानकारी दी कि इंदर शाह मरावी ने 20 जनवरी 2025 को दरिमा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा दिनेश मरावी और उसका दोस्त काबिल अंसारी घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। जांच के दौरान पता चला कि दिनेश ने अपनी पत्नी…

Read More