रायगढ़। जिले में एसपी दिव्यांग पटेल के नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार सफलता प्राप्त की है। बीते 48 घंटों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में पुलिस ने कुल 29 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। कोतरारोड़ पुलिस ने दो शराब तस्करों को पकड़ा और उनके पास से 15 लीटर अवैध शराब बरामद की। निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपियों की पहचान देवेश बरेठ (23 वर्ष) और गोपाल पटेल…
Author: News Desk
दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार चरम पर है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दिल्ली के चुनावी रण में एंट्री हो गई है. उन्होंने गुरुवार को जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए AAP सरकार पर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी ने इस दौरान आम आदमी पार्टी पर घुसपैठियों को मदद करने से लेकर कानून व्यवस्था तक पर हमला बोला. वहीं, अरविंद केजरीवाल ने सीएम योगी पर पलटवार किया है. अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की कानून व्यवस्था की आलोचना करने पर पलटवार किया और कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था केंद्रीय गृह मंत्रालय…
नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। उसके बाद बीते कुछ महीनों से स्वाति आप के खिलाफ लगातार बयान दे रही हैं। आप से उनकी नाराजगी जगजाहिर है। लेकिन अब सवाल उठा रहा हैं कि मालीवाल जिस पार्टी के कोटे से राज्यसभा पहुंची हैं, उससे इस्तीफा क्यों नहीं दे रही हैं? इस्तीफा वाले सवाल पर मालीवाल ने कहा कि उन्हें कुर्सी का कोई मोह नहीं है। मालीवाल का कहना है कि वे हमेशा से जमीनी कार्यकर्ता रही हैं और…
भोपाल । प्रदेश में अगले पांच साल में शहरी क्षेत्रों में दस लाख मकान बनाने का टारगेट है। इस पर 50 हजार करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसमें केंद्र के साथ राज्य सरकार, नगरीय निकाय और हितग्राही की हिस्सेदारी होगी। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में यह कार्य किया जाएगा। इसका प्रस्ताव महेश्वर में 24 जनवरी को होने वाली कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। इसके साथ ही आबकारी नीति के मसौदे पर भी बैठक में चर्चा की जाएगी। हाउसिंग फॉर ऑल योजना के दूसरे चरण में चार घटक रहेंगे। तीन लाख रुपए तक की वार्षिक आय वाले इंडब्ल्यूएस परिवारों…
गुवाहाटी। असम और पूर्वोत्तर के कुछ अन्य राज्यों में शुक्रवार आधी रात को 4.8 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि संपत्ति को कोई नुकसान या जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, म्यांमार का भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से कम से कम 106 किमी की गहराई पर है। भूकंप का झटका पूर्वोत्तर राज्यों के कई स्थानों पर निवासियों द्वारा महसूस किया गया।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए सभी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने और उनके साथ होने वाले भेदभाव के प्रति लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। श्री साय ने कहा कि बालिकाएं देश-प्रदेश, समाज और परिवार की शान, मान और अभिमान होती हैं। उन्हें सशक्त बनाने के लिए सुरक्षित और सहज माहौल देने की जरूरत है। इसके लिए समाज को…
नई दिल्ली । देश के ड्राई फ्रूट्स व्यापारियों की इकाई नट्स एंड ड्राई फ्रूट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (एनडीएफसी) ने सरकार से कई महत्वपूर्ण अनुरोध किए। एनडीएफसी ने अखरोट के आयात शुल्क को प्रति किलोग्राम के आधार पर युक्तिसंगत बनाने, जीएसटी को घटाकर पांच प्रतिशत करने और इस क्षेत्र के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना शुरू करने की मांग की है। काउंसिल के अनुसार भारत का मेवे का बाजार 18 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर से बढ़ रहा है और यह 2029 तक 12 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।
रायपुर। कांग्रेस पार्टी में प्रत्याशी चयन को लेकर जारी बैठकों के बीच भितरघात के आरोपों ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। राजधानी रायपुर में अरविंद दिक्षित ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन चंद्राकर ने पीसीसी अध्यक्ष को पत्र लिखकर भितरघातियों की दावेदारी पर विचार न करने का आग्रह किया है, जिसके बाद कांग्रेस में खलबली मच गई है। नवीन चंद्राकर ने अपने पत्र में आरोप लगाते हुए लिखा कि 2019 में सदर बाजार वार्ड से उनकी पत्नी दीपा चंद्राकर को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पूर्व पार्षद मनोज कंदोई ने भितरघात किया था। चंद्राकर ने पीसीसी अध्यक्ष से कहा कि मनोज…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोगों से विकसित भारत के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया और देश को कमजोर करने और इसकी एकता को तोडऩे की कोशिश करने वाली ताकतों के खिलाफ चेतावनी दी। सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती के उपलक्ष्य में कटक में आयोजित पराक्रम दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी का जीवन लोगों के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत है। वे कभी भी आराम के दायरे में नहीं फंसे अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि नेताजी ने आराम के दायरे से बाहर निकलकर…
भोपाल । कांग्रेस द्वारा आयोजित महू रैली के पहले पूरे मप्र के सभी ब्लॉक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और लोगों से समर्थन मांगा। भोपाल में भी कांग्रेस ने अलग-अलग इलाकों में जय बापू, जय भीम, जय संविधान के तहत पदयात्रा निकाली और कोलार में एक बैठक भी की। इन रैलियों में कांग्रेस के विधायक और दूसरे बड़े नेताओं ने नेतृत्व किया। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि इस रैली के लिए प्रत्येक विधानसभा में एक वरिष्ठ नेता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बूथ और ग्राम स्तर के कार्यकर्ताओं को शामिल करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया…