उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में भीषण हादसा हुआ। शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। ऑटो चकनाचूर हो गया। ससुराल से लौट रहे ऑटो चालक और उसकी बेटी की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मां-बेटे की हालत गंभीर है। हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस-प्रशासन ने किसी तरह लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। हादसा एमआर-5 रोड पर हुआ। कार नाले में गिरी, ऑटो चकनाचूर जानकारी के मुताबिक ऑटो चालक शेख जीशान (38) अपनी पत्नी शहाना (30), बेटे अरिल और…
Author: News Desk
छत्तीसगढ़ में ओपन स्कूल परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी गई है। 12वीं की परीक्षा 26 और 10वीं की 27 मार्च से शुरू होगी। ओपन स्कूल की पहली मुख्य परीक्षा में करीब 82 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें 10वीं की परीक्षा के लिए करीब 38 हजार और 12वीं की परीक्षा के लिए करीब 44 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इन परीक्षाओं के लिए प्रदेश में ढाई सौ से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। पिछली बार करीब एक लाख विद्यार्थियों ने मार्च-अप्रैल परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किया था। 10वीं की परीक्षा 27 मार्च से 17 अप्रैल तक होगी। विद्यार्थी ओपन…
इंदौर: स्वच्छता में देश का नंबर-1 शहर इंदौर शुक्रवार को अपने खाते में एक और उपलब्धि जोड़ने जा रहा है। केंद्र सरकार ने इंदौर को रामसर कन्वेंशन के तहत प्रतिष्ठित वेटलैंड सिटी मान्यता के लिए नामित किया है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर यह जानकारी साझा की। भूपेंद्र यादव ने इस पहल की घोषणा करते हुए कहा कि यह कदम उन शहरों को अंतरराष्ट्रीय मान्यता और सकारात्मक ब्रांडिंग का अवसर प्रदान करता है जो अपनी वेटलैंड के महत्व को समझते हैं और उनके संरक्षण के लिए प्रयास करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि…
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 जनवरी को अपनी तीसरी विदेश यात्रा पर जाएंगे। तकनीकी रूप से सक्षम जापान में वे 4 दिन अलग-अलग शहरों में रहेंगे। उनका फोकस बेस्ट जापानी तकनीकों को मप्र की जमीन पर उतारना होगा। वे 24 व 25 फरवरी 2025 को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में उद्योगपतियों को आमंत्रित करेंगे। 31 जनवरी की शाम को वापस मप्र के लिए उड़ान भरेंगे। डॉ. मोहन यादव इससे पहले 24 नवंबर को यूके और जर्मनी गए थे।
नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा मुख्य समारोह इंदौर: इंदौर में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी रविवार को सुबह 9 बजे से नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा। इस समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ध्वजारोहण करेंगे। इस गरिमामय समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में परेड के साथ विभिन्न विभागों द्वारा राज्य शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर आधारित नयनाभिराम झांकियां निकाली जायेंगी। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर आयपीएस श्री आदित्य सिंघानिया करेंगे। उनका अनुकरण टूआईसी सुबेदार पूजा पाटीदार करेंगी। परेड में सीमा सुरक्षा बल (सशस्त्र), आरएपीटीसी, प्रथम वाहिनी विशेष सशस्त्र…
जगदलपुर छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान होने हैं. 21 जनवरी से महापौर और पार्षद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसी बीच जगदलपुर निगम में एक चौंका देने वाली घटना हुई. यहां महापौर पद के लिए नामांकन फार्म भरने पहुंचे एक निर्दलीय प्रत्याशी रोहित सिंह आर्य ने 1 रुपए के 20 हजार सिक्के देकर फार्म की फीस जमा की, जिसे गिनते-गिनते सबके पसीने छूट गए. रोहित आर्य ने एक-एक हजार के 20 सिक्कों से भरे पैकेट में नामांकन फार्म की फीस जमा की है, जिसे गिनने में चुनाव कर्मचारियों को 5…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से योग गुरु बाबा रामदेव ने आज मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय एवं परिजन उपस्थित थे. वहीं स्पीकर हाउस रायपुर पहुंचकर बाबा ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से भी शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने योग के महत्व, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सार्थक संवाद किया. बातचीत के दौरान दोनों ने योग को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की. डॉ. रमन सिंह ने स्वामी रामदेव की प्रशंसा करते हुए कहा कि “योग…
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एमबीए में एडमिशन लेने और एक महीने तक क्लास करने के बाद भी छात्रा को शिक्षा से वंचित कर दिया गया। छात्रा ने अपना एक साल बर्बाद होने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की। सुनवाई के बाद कोर्ट ने रुंगटा एजुकेशनल फाउंडेशन के संचालक को याचिकाकर्ता को दी गई 36,791 रुपए की फीस जमा करने की तिथि से लेकर भुगतान तक 8 प्रतिशत प्रतिमाह ब्याज के साथ वापस करने को कहा है। साथ ही याचिकाकर्ता को हुए नुकसान के लिए 2 लाख रुपए का मुआवजा देने का भी निर्देश दिया है। प्रक्रिया पर उठे…
सुकमा छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन से माओवादी अब बैकफुट पर आ रहे हैं. ताबड़तोड़ जारी कार्रवाई के बीच आज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जगरगुण्डा पुलिस ने 6 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. जिनमें से दो महिला नक्सली पर इनाम घोषित था. ये कार्रवाई थाना जगरगुण्डा पुलिस बल एवं 165 वाहिनी सीआरपीएफ की संक्युत टीम ने की है. जगरगुण्डा थाना क्षेत्रान्तर्गत जवानों ने 6 नक्सलियों को पकड़ा है, जिनमें शामिल दो महिला नक्सली पर 2-2 लाख रुपए का ईनाम घोषित था. सभी गिरफ्तार नक्सली साल 2024 में टेकलगुड़ेम कैम्प हमले की घटना में शामिल थे. ज्ञात हो कि,…
रायपुर. ओपन स्कूल परीक्षा की समय-सारणी जारी हो गई है. 12वीं की परीक्षा 26 व दसवीं की 27 मार्च से शुरू होगी. इस परीक्षा के लिए करीब 82 हजार छात्रों ने आवेदन किया है. इन परीक्षाओं के लिए राज्य में ढाई सौ से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे. पिछली बार मार्च-अप्रैल परीक्षा 2024 के लिए करीब एक लाख छात्रों ने आवेदन किया था. बता दें कि ओपन स्कूल की मुख्य परीक्षा एक साल में तीन बार आयोजित की जाएगी. साल 2025 की यह पहली परीक्षा है. बारहवीं और दसवीं दोनों परीक्षा की शुरुआत हिंदी से होगी. परीक्षा सुबह 8:30 से…