Author: News Desk

बीजापुर। बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर व मारुड़बाका के जंगल में गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबल के जवानों ने मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के नक्सलियों के खिलाफ जवान बड़ा ऑपरेशन चला रहे हैं। गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। दक्षिण बीजापुर के जंगल में सुबह करीब नौ बजे गोलीबारी शुरू हो गई। अभी सर्च ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि नक्सली बड़ी बैठक ले रहे थे। इसमें…

Read More

भोपाल: राजधानी की हवा में पिछले 12 घंटे में अचानक बदलाव देखने को मिला। पिछले 15 दिनों से गुड डे की श्रेणी में चल रहा शहर का एक्यूआई अचानक 307 पर पहुंच गया। यह स्थिति शाहपुरा में बनी। खराब वायु गुणवत्ता के मामले में भोपाल प्रदेश का दूसरा शहर बन गया। पहले स्थान पर पीथमपुर रहा। यहां एक्यूआई 317 दर्ज किया गया। पीथमपुर की हवा में आए बदलाव को कुछ लोग यूसीसी कचरे से जोड़ रहे हैं। वहीं, विशेषज्ञ इसे मौसम में आए बदलाव की वजह बता रहे हैं। अचानक बदला मौसम बना पर्यावरण का विलेन रिपोर्ट के मुताबिक, खराब…

Read More

रायगढ़/रायपुर। राजधानी रायपुर के बड़े ठेकेदार संजय और बजरंग अग्रवाल के ठिकानों पर आईटी ने छापेमारी की है। रायगढ़ सहित रायपुर के घरों के साथ अन्य ठिकानों पर जांच चल रही है। रायगढ़ में राधेश्याम लेन्ध्रा के फर्म में ओडिसा से टीम पहुंची है। ऑफिस का गेट बंद करके जांच की जा रही है। चार से पांच गाड़ियों में टीम पहुंची हुई है। जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा। आईटी की छापेमारी से रायगढ़ के अन्य व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। आरएसए इंफ्रा कंपनी (राधे श्याम अग्रवाल) के मालिक हैं संजय अग्रवाल। आयकर विभाग की टीन ने…

Read More

खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले से साइबर मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय सुजीत कुमार के मामले का तार कंबोडिया से भी जुड़ा है। शुक्रवार को मुंबई पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में यह राजफाश हुआ है। सुजीत खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के नया नगर बन्नी का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए रविवार को नवी मुंबई के साइबर पुलिस उप निरीक्षक रोहित महेशखूंट थाना पहुंचे। सोमवार को स्थानीय पुलिस के सहयोग से नया नगर बन्नी में छापेमारी कर मदन कुमार के पुत्र सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया था। मुंबई पुलिस ने बताया कि सुजीत कुमार…

Read More

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सली ऑपरेशन से जुड़ा अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि नक्सलियों ने हमास आतंकवादियों की तरह सुरंगों में ठिकाना बनाया हुआ था। बड़ी लेथ मशीनों के जरिये नक्सली बंदूकें और देसी रॉकेट व राकेट लॉन्चर बना रहे थे। नक्सलियों ने सुरंगों में हथियार बनाने की फैक्टरी लगा रखी थी। बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर व मारुड़बाका के जंगल में गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं और साथ ही हथियारों का…

Read More

बिलासपुर । जिले के कोटा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत सलका के धनवार मोहल्ले में 45 वर्षीय मैकू धनवार ने गुस्से में अपनी 42 वर्षीय पत्नी समुद्री बाई की लाठी से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी अपनी 10 महीने की गोद ली हुई बच्ची को लेकर फरार हो गया। गुस्से ने छीन ली जिंदगी सूत्रों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच घरेलू मुद्दे पर बहस चल रही थी। बहस इतनी बढ़ गई कि मैकू ने आपा खोकर लाठी से समुद्री बाई पर वार कर दिया। चोटें इतनी गंभीर…

Read More

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने शुक्रवार को अपने पिता के समर्थन में बिहार की जनता से वोट की अपील की है। साथ ही अपने पिता के कार्यों की सराहना भी की है। देशवासियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं देकर निशांत कहा कि मैं बस जनता से ही कहूंगा कि पिताजी और उनकी पार्टी को जनता वोट करें। उन्हें फिर से लाएं। मेरे पिताजी ने अच्छा काम किया है।मुख्यमंत्री नीतीश के बेटे निशांत कुमार ने कहा कि इस साल में मैं पहली बार मीडिया से रूबरू हुआ हूं। सभी बिहारवासियों को नए साल की…

Read More

पटना: पटना में एक भयानक घटना हो गई. पटना में सिलेंडर ब्लास्ट की घटना हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. वही एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. घटना पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड स्थित सुनीलम हॉस्पिटल के पास की है. घटना के संबंध में अगमकुआं थानाध्यक्ष का कहना है कि अस्पताल के पास सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना मिली. इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है जब कि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है. अगमकुआं थानाध्यक्ष ने बताया कि यह घटना तब हुई जब…

Read More

भोपाल । आयकर विभाग ने राजस्व मंत्री गोविंद सिंह पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आयकर विभाग ने मंत्री गोविंद सिंह के साले, सरहज और उनके बेटे को अपने निशाने पर ले लिया है। आयकर विभाग को जो जानकारी मिली है। उसके अनुसार 195 एकड़ जमीन के सारे दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। गोविंद सिंह राजपूत परिवार को जो जमीन दान में मिली बताई जा रही है। उसके बारे में भी आयकर विभाग ने अपनी जांच तेज कर दी है। आने वाले दिनों में गोविंद सिंह के ऊपर कड़ा शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों से…

Read More

रांची: रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन युवकों की मौत के बाद हड़कंप मच गया. पिकनिक मनाने गए तीन युवक बुढ़मू में तिरु वाटरफॉल पहुंचे थे. जहां एक युवक नहाने के दौरान डूबने लगा. युवक को डूबता देख दो अन्य युवक उसे बचाने के लिए पानी में कूद गए. इस दौरान तीनों युवकों की पानी में डूबकर मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों के शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. नए साल कोई यादगार बनाने के लिए दो सगे भाई समेत तीन दोस्त पिकनिक मनाने के…

Read More