Author: News Desk

कोरबा. जिले के भैसमा में साप्ताहिक बाजार के पास सैगोन बाड़ी में आज एक युवक के शव मिलने से हड़कंप मच गया है. अज्ञात आरोपी ने युवक के सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी है. शव की अबतक शिनाख्त नहीं हो पाई है. इसकी सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, यह उरगा थाना क्षेत्र का मामला है. यहां अज्ञात आरोपी ने युवक के सिर को बुरी तरह पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. उरगा थाना पुलिस ने सूचना के बाद पहुंची मौके पर जांच कार्रवाई में…

Read More

रायपुर: बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। पहले फर्जी कंपनी बनाकर सिक्योरिटी मनी लेकर बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी पर लगाया गया। इसके बाद गांव-गांव जाकर महिलाओं का समूह बनाया गया। समूह के जरिए महिलाओं से बचत योजना के नाम पर लाखों रुपए जमा कराए गए। रकम लौटाने से पहले ही दफ्तर बंद कर फरार हो गए। इसकी शिकायत पर पुलिस ने कंपनी संचालकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। नौकरी के बदले ली मोटी रकम पुलिस के मुताबिक पुरानी बस्ती इलाके में भैया तालाब के किनारे सुभाष नगर में…

Read More

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से लगातार भालुओं के हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं. लेकिन इन घटनाओं से भी ग्रामीण सबक लेने को तैयार नहीं हैं. नरहरपुर वन परिक्षेत्र के इमली पारा गांव में आज एक मादा भालु ने रिहायसी इलाके के सूने मकान में दो शावकों को जन्म दिया है. वहीं, इसकी सूचना मिलने पर ग्रामीण शावकों को देखने जा पहुंचे, भनक पड़ते ही मादा भालु आक्रामक हो गई और ग्रामीणों पर हमला करने दौड़ पड़ी. ग्रामीणों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई. बता दें, बीते दिनों भालुओं ने डोंगरकट्टा गांव में 2 लोगों…

Read More

भारत में मतदाताओं की संख्या अब 99.1 करोड़ हो गई है, जो पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव के समय 96.88 करोड़ थी। इसकी जानकारी चुनाव आयोग के आंकड़ों में दी गई है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस से पहले जारी एक बयान में, चुनाव आयोग ने बुधवार को कहा कि मतदाता सूची युवा और लिंग-संतुलित दिखती है, जिसमें 18-29 आयु वर्ग के 21.7 करोड़ मतदाता हैं और मतदाता लिंग अनुपात 2024 में 948 से छह अंक बढ़कर 2025 में 954 हो गया है। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर वर्ष 25 जनवरी को निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस के…

Read More

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले शराब की डिमांड बढ़ गई है. ऐसे में प्रशासन भी अवैध शराब परिवहन और अवैध शराब बिक्री को लेकर अलर्ट मोड पर है. अमलीपदर पुलिस ने बीती रात ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाई जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है. बता दें, छत्तीसगढ़ की तुलना में ओडिशा में शराब के दाम काफी कम हैं. ओडिसा सीमा में ढाबा और भोजनालय के आड़ में शराब खपाया जाता है. जानकारी के अनुसार, अमलीपदर पुलिस को मुखबिर से अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने बारीघाट…

Read More

रांची: रांची के जगन्नाथपुर में बन रहे विधायकों के आवास का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार 22 जनवरी को अचानक जायजा लेने पहुंचे. इस दौरान निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए. निर्माणाधीन विधायक आवास का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यहां बन रहे हेल्थ सेंटर, शॉपिंग कंपलेक्स, बिजली, पानी, सड़क, प्लेग्राउंड, पार्किंग, ड्रेनेज सिस्टम सहित अन्य निर्माण कार्यों का अवलोकन किया. साथ ही निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि विधायकों को आवास मुहैया कराया जा सके.…

Read More

इंदौर: शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में अगर आप भी बैंक से जुड़ा कोई लेन-देन करना चाहते हैं या बैंक से जुड़ा काम करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि अगले दिन बैंकों में ताला लगने वाला है। आइए जानते हैं ऐसा क्यों हो रहा है। जनवरी में दो दिन बैंक क्यों बंद रहेंगे। इस वजह से जनवरी में बंद रहेंगे बैंक आपको बता दें कि जनवरी का चौथा सप्ताह चल रहा है। ऐसे में 25 जनवरी को महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 26 जनवरी को रविवार है। जिसकी…

Read More

हर साल हम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। लेकिन बहुत से लोगों को शायद नहीं पता हो कि 26 जनवरी को क्या हुआ था। यह भी सवाल मन में आता होगा कि हम 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं। 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान को औपचारिक रूप से अपनाया गया था, और उस घटना को गणतंत्र दिवस क रूप में मनाया जाता है। 1947 में ब्रिटिश राज से मुक्त हो गया था, लेकिन 26 जनवरी 1950 तक भारतीय संविधान प्रभावी नहीं हुआ, जिससे भारत एक संप्रभु राज्य बन गया और एक…

Read More

भोपाल: उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि आज मध्यप्रदेश को एक बेहतरीन निवेश स्थल के रूप में देखा जा रहा है। प्रदेश की सकारात्मक नीतियां, सहयोगी वातावरण, प्राकृतिक संसाधन, कुशल मानव शक्ति के साथ शांतिपूर्ण वातावरण और सुदृढ़ कानून व्यवस्था इसे निवेश के लिए आदर्श स्थान बनाती है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश समृद्ध होता है तो उसके साथ चुनौतियां भी आती हैं, इसके लिए निरंतर सजग और सतर्क रहना जरूरी है। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल होटल मेरियट भोपाल में दैनिक भास्कर मीडिया समूह के "पुलिस अवार्ड-2025" कार्यक्रम में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि नशाखोरी प्रदेश के…

Read More

नई दिल्ली: 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट 2025-2026 में वेतनभोगियों को बड़ी राहत मिल सकती है। दरअसल, सरकार नई टैक्स व्यवस्था में अहम बदलाव करने की योजना बना रही है। आम बजट में इसका ऐलान किया जा सकता है। आपको बता दें कि नई टैक्स व्यवस्था को डिफॉल्ट सिस्टम के तौर पर सेट किया गया है। यानी अगर करदाता ने नई और पुरानी टैक्स व्यवस्था में से कोई विकल्प नहीं चुना है तो वह अपने आप नई टैक्स व्यवस्था में चला जाएगा। हालांकि, करदाता आयकर रिटर्न दाखिल करते समय इसमें बदलाव कर सकते हैं। क्या हो सकता…

Read More