रायपुर. राजधानी रायपुर स्थित उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के बंगला में आयोजित कार्यक्रम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री शामिल हुए. उन्होंने कहा, धर्मांतरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में पदयात्रा करेंगे. नक्सल क्षेत्र बस्तर में कथा भी करेंगे. यहां शांति स्थापित करने हिंदू विचारधारा के लिए लोगों को जागरूक करेंगे. पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, अभी 19 जनवरी को आदिवासी जनजागरण कार्यक्रम किया गया. इस कार्यक्रम का यही उद्देश्य था कि गांव-गांव, मोहल्ला-मोहल्ला में बागेश्वर मंडल बनाएंगे, जो हनुमान चालीसा का पाठ कराएगा और धर्मांतरण को रोकेगा. जो हमको दान में दिया जाएगा उस दान की राशि से हम गरीब बेटियों…
Author: News Desk
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में छापेमारी कर देश में अवैध रूप से रहने के आरोप में पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि कल्याण और डोंबिवली शहरों में ये छापे मारे गये थे. पुलिस उपायुक्त (जोन 3-कल्याण) अतुल जेंडे ने बताया कि चार महिलाओं और एक पुरूष को गिरफ्तार किया गया है जो इन इलाकों में छोटे-मोटे काम करते थे. उन्होंने बताया कि आरोपी गांधीनगर की एक झुग्गी कॉलोनी और कल्याण रेलवे स्टेशन के पास रह रहे थे. जेंडे ने बताया कि ये लोग भारत में प्रवेश…
भोपाल: मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग में हुए भ्रष्टाचार के मामले में मुख्य आरोपी सौरभ शर्मा की तलाश में पुलिस और जांच एजेंसियां खाली हाथ हैं। उधर, इंदौर में पार्षद के बेटे से मारपीट के मामले में पार्षद जीतू यादव को बयान के लिए नोटिस जारी किया गया है, लेकिन उनका भी पता नहीं चल पाया है। कुल मिलाकर लोकायुक्त पुलिस, ईडी और एटीएस समेत सभी एजेंसियां नाकाम साबित हुई हैं। मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग में हुए कालेधन घोटाले के मुख्य आरोपी सौरभ शर्मा की तलाश जोरों पर चल रही है, लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी में कोई सफलता…
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के मुंबई से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। गोरेगांव ईस्ट के खड़कपाड़ा फर्नीचर मार्केट में आग लग गई। अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है ये आग, रहेजा बिल्डिंग के खड़कपाड़ा फर्नीचर मार्केट में लगी, इसकी सूचना सुबह 11:19 बजे मिली। मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार, आग सुबह 11:24 बजे लेवल II तक बढ़ गई और 11:48 बजे लेवल III तक पहुंच गई। अभी तक फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है कहां कहां फैली आग? आग बाजार के भूतल पर लकड़ी के फर्नीचर, प्लास्टिक सामग्री, स्क्रैप, थर्मोकोल…
पंजाब से तेल टैंकर में छिपाकर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब गुजरात ले जाने की कोशिश को फतेहाबाद पुलिस ने नाकाम कर दिया। पुलिस ने टैंकर से 905 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की और राजस्थान के बाड़मेर जिले के एक युवक को गिरफ्तार किया है। शराब की पेटियों पर बारकोड और बैच नंबर मिटाए गए थे, और टैंकर की नंबर प्लेट भी फर्जी पाई गई। सूचना पर की गई कार्रवाई थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि गश्त के दौरान पीएसआई बलवान के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि मनोज कुमार पुत्र तग्गा राम, निवासी…
पानीपत। मौसम में आए बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा रखी है। दिन व रात का तापमान डबल डिजिट में पहुंचा हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से अधिक है। उत्तर-पश्चिमी हवा 4.5 किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत रफ्तार से चली। सुबह के समय नमी की मात्रा 55 प्रतिशत दर्ज की गई शाम को घटकर 45 प्रतिशत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। अभी दिन का तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा सकता है। कड़ाके की…
MP Weather News: मध्य प्रदेश में लगातार मौसम करवट बदल रहा है. एक बार फिर पिछले 24 घंटे में तापमान नीचे गिर गया है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली. ऐसी उम्मीद की जा रही कि सर्द हवाएं आने वाले कुछ दिनों तक अपना असर दिखाएंगी. मध्य प्रदेश के मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक पिछले 24 घंटे में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला है. भोपाल में पारा 6.8 डिग्री नीचे उतर गया. यहां अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया…
पानीपत के जीटी रोड एलिवेटेड हाइवे पर शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में थार सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान तिहाड़ जेल में पीटीआई (फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से करनाल के समालखा गांव का निवासी था। हादसे का कारण और घटनास्थल का हाल हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर…
जालंधर में कस्बा फिल्लौर के गांव छोकरां में 22 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नशे का इंजेक्शन लगाने से नौजवान की मौत हुई है। शव गांव के रास्ते पर खेत से मिला। पास ही नशे का इंजेक्शन भी पड़ा मिला है। युवक लाडोवाल के पास एक गांव से इंजेक्शन लेकर आया था। इलाका निवासियों का कहना है कि इलाके के बहुत से युवक वहां नशा लेने जाते है। इलाके में सब्जी और अन्य सामान की आड़ में नशीला पदार्थ बेचा जा रहा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है…
76वें गणतंत्र दिवस (गणतंत्र दिवस 2025) देशभक्ति के मौके पर कुछ बेहतरीन गानों को सुना जा सकता है। खासकर अपने बच्चों को इस तरह के सॉन्ग सुनाएं ताकि उनके अंदर भी देश के प्रति प्रेम की भावना चरम पर पहुंच सके। आज आपके साथ भारतीय लोगों के कुछ पसंदीदा देशभक्ति के गानों की लिस्ट (देशभक्ति गीत) लोकतंत्र की आत्मा भारत के संविधान को कहा जाता है। वहीं, भारतीय संविधान का जनक डॉ. भीमराव अंबेडकर को माना जाता है। 2 साल 11 महीने और 18 दिन में देश का संविधान तैयार हुआ था। जिसे 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया…