Author: News Desk

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा हरियाणा सरकार पर यमुना के पानी में जहर मिलाने के लगाए गए आरोपों पर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी हमले तेज हो गए हैं। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल से माफी मांगने की मांग की है और कहा है कि अगर वह अपने बयान पर माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं, चुनाव आयोग ने आप के आरोपों पर सैनी सरकार से रिपोर्ट मांगी है। सैनी सरकार आज दोपहर 12 बजे तक चुनाव आयोग के समक्ष अपना…

Read More

Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी में खेलने के निर्देश मिले हैं। ऐसे में कई दिग्गज खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम के लिए रणजी खेल रहे हैं। स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट भी रणजी ट्रॉफी में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। साल 2012 में आखिरी बार रणजी ट्रॉफी खेलने वाले विराट दिल्ली के लिए प्रतिष्ठित घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में लंबे समय बाद वापसी करने जा रहे हैं। लंबे समय से स्टार बल्लेबाजों का रणजी ट्रॉफी को नजरअंदाज किए जाने का मुद्दा गर्म था जिसके बाद BCCI को कड़ा कदम उठाना…

Read More

T20 World Cup 2025: भारतीय खिलाड़ी क्रिकेट में सफलता के नए आयाम गढ़ रहे हैं। इसी क्रम में अब भारत की धाकड़ बल्लेबाज का नाम भी शुमार हो गया है। इस धाकड़ बल्लेबाज की उम्र सिर्फ 19 साल है। इतनी छोटी उम्र में इस खिलाड़ी ने ऐसा कारनामा कर दिया है जो पहले कभी नहीं हुआ था। दरअसल, मलेशिया में इस समय ICC U19 Women's T20 वर्ल्ड कप का आयोजन हो रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत समेत कुल 16 टीमें शिरकत कर रही हैं। 18 जनवरी से टूर्नामेंट का आगाज हुआ था लेकिन सुपर सिक्स राउंड में 18 में…

Read More

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाकुंभ को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि क्या डुबकी लगाने से गरीबी दूर होगी या किसी का पेट भरेगा. इस पर अब असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, 'महाकुंभ पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान अभूतपूर्व है और सनातन धर्म के खिलाफ गहरी चिंताजनक मानसिकता को दर्शाता है. मेरा मानना ​​है कि यह राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक रुख है. लेकिन मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि 2001 में सोनिया गांधी ने खुद…

Read More

दुर्ग दुर्ग नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने अलका बाघमार को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है, वहीं कांग्रेस द्वारा महापौर पद के लिए प्रेमलता पोषण साहू पर भरोसा जताया गया है। महापौर पद के दोनों पार्टी के प्रत्याशी पूर्व पार्षद रह चुके हैं। महापौर पद के प्रत्याशी के अलावा भाजपा द्वारा पूरे 60 वार्डों के पार्षद पद के अधिकृत प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई है, फि लहाल कांग्रेस के पार्षद पद के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की गई है, लेकिन प्रत्याशियों की संभावित सूची सार्वजनिक हो चुकी है। इस संभावित सूची में केवल…

Read More

Arshdeep Singh: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह की नजर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के रिकॉर्ड पर होगी। दो विकेट लेते ही वह T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले चौथे तेज गेंदबाज बन जाएंगे। हारिस रऊफ के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका बाएं हाथ के गेंदबाज के नाम 62 T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 98 विकेट दर्ज हैं। 100 विकेट से वह सिर्फ दो कदम दूर हैं। उम्मीद है कि सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम…

Read More

नई दिल्ली: भारतीय संसद के बजट सत्र की तारीख सामने आ गई है। आगामी 31 जनवरी से बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को देश का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बजट सत्र दो भागों में होगा बजट सत्र को लेकर लोकसभा सचिवालय की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें कहा गया है- "18वीं लोकसभा का चौथा सत्र शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 से शुरू…

Read More

पाकिस्तान के सिंध से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक गर्भवती महिला को जादू-टोने का शिकार होने के शक में पीट-पीटकर मार दिया गया. मामले को लेकर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि उनपर अभी तक कोई केस रजिस्टर नहीं हुआ है. जादू-टोने का बताया शिकार रिपोर्ट के मुताबिक मामला सिंध प्रांत में मल्कानी शरीफ नगर के खुदा बख्शी हिस्बानी गांव का है. 30 साल की गर्भवती संगीता कोल्ही के पति हरीश कोल्ही ने उसे गांव के ही बच्चू कोल्ही और हर्शन कोल्ही नाम के 2 भोपा ( डॉक्टर) को सौंप दिया. उनका मानना…

Read More

रायपुर। कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम में थोक में चुने हुए पार्षदों के टिकट काटकर दूसरे को दे दिया है. ऐसे में एक तरफ कांग्रेस के भीतर टूट-फूट शुरू हो गई है, तो दूसरी ओर भाजपा के नेता कांग्रेस में मचे घमासान पर तंज कसने लगे हैं. दरअसल, कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम में थोक में सिटिंग पार्षदों के टिकट काटे हैं. इनमें वार्ड 27 से पार्षद सुरेश चन्नावार, वार्ड 28 से हरदीप सिंह होरा ‘बंटी’, वार्ड 29 से पुरुषोत्तम चंद्र बेहरा, वार्ड 35 से आकाश तिवारी, वार्ड 36 से अनवर हुसैन, वार्ड 37 से रितेश त्रिपाठी, वार्ड 40 से…

Read More

भारतीय इतिहास के सबसे विवादास्पद और संवेदनशील युगों में से एक आपातकाल लगाए जाने की घटना पर बेस्ड कंगना रनौत की पॉलिटिकल ड्रामा 'इमरजेंसी' 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. विवादों में घिरे रहने और राम चरण की 'गेम चेंजर' और अजय देवगन की 'आजाद' जैसी फिल्मों से कड़े मुकाबले के बावजूद, कंगना रनौत स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म किया है. चलिए यहां जानते हैं 'इमरजेंसी' ने रिलीज के 11वें दिन कितना कलेक्शन किया है. 'इमरजेंसी' ने रिलीज के 11वें दिन कितनी की कमाई? कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' की धीमी शुरुआत हुई थी लेकिन फिर…

Read More